हरिद्वार। लोग युवा संन्यासी निगमानंद को गंगा पुत्र कहते थे। उन्होंने अपने पुत्र होने का दायित्व भी बखूबी निभाया। मां की रक्षा के लिए जान दे दी। मातृसदन के संत स्वामी निगमानंद सरस्वती की आज दूसरी पुण्यतिथि है। 13 जून 2011 को जौलीग्रांट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। निगमानंद ने जिस उद्देश्य के लिए प्राणों की बाजी लगाई थी, उसकी पूर्ति होना अभी बाकी है। निगमानंद के बलिदान के बाद भी खनन माफिया गंगा का सीना चीरने में लगे हैं। मातृसदन में 28 जनवरी 2011 को स्वामी निगमानंद…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सड़क की मांग पर अनशन शुरू
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा और केदारनाथ विकास प्राधिकरण के विरोध में जिला पंचायत सदस्य केशव तिवाड़ी केदारनाथ हैलीपैड के समीप आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होने पर वे हैलीपैड पर ही अनशन पर बैठ जाएंगे। प्राधिकरण और हवाई सेवाओं का विरोध तेज हो गया है। जिला पंचायत सदस्य केशव तिवाड़ी ने केदारनाथ हैलीपैड के निकट अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थवश प्राधिकरण के गठन की बात की जा रही है। इससे क्षेत्र के…
Read Moreधर्म के संरक्षण को धार्मिक आयोजन जरूरी : माधवाश्रम
रुद्रप्रयाग। धनपुर पट्टी के मां चंडिका देवी मंदिर रतूड़ा में चल रहे देवी भागवत में तीसरे दिन ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज ने शिरकत की। उन्हाेने धर्म की रक्षा के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजनाें को जरूरी बताया। उन्हाेने अपील की कि धर्म के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना होगा। कथावाचक शिव प्रसाद कैलखुरा ने सत्संग की महत्ता बताई। उन्हाेने कहा कि सत्संग से प्राणी अपने पापाे से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। गढ़वाल महंत शिवानंद गिरि महाराज ने भी प्रवचन किए। इस मौके पर प्रधान रतूड़ा…
Read Moreकौन रखेगा दो पहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण
बागेश्वर। जिले में दो पहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण कौन रखेगा ? यह यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है। वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं होने से लोग खासे चिंतित हो गए हैं। मार्ग पर दोपहिया वाहनों के तेज गति से चलने से अब तक कई चोटिल हो चुके हैं। बच्चे किस वाहन से चोटिल हुए इसका भी पता नहीं चल पाता है। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फुर्र हो जाते हैं। यातायात के नियम के अनुसार नगर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की गति सीमा 25 किमी…
Read Moreशराब तस्करों ने ही की है संगीता की हत्या
बागेश्वर। मंडलसेरा में हुई महापंचायत में भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजा बहुगुणा ने कहा कि आशा वर्कर्स संगीता मलड़ा की शराब तस्करों ने हत्या की है। इस मामले में पुलिस लीपापोती कर हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मामले की सीबीसीआईडी जांच करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर 14 जून को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाल कर धरना दिया जाएगा। मंडलसेरा के बानरी तोक के प्राथमिक विद्यालय में श्री बहुगुणा ने कहा कि शराब विरोधी अभियान में लगी संगीता की शहादत…
Read Moreसड़क बनने के बाद भी नहीं पहुंच रहा गैस वाहन
बागेश्वर। बागेश्वर-दफौट मार्ग बनने के बाद भी क्षेत्र में एक अदद विस्तार बिंदु वितरण केंद्र नहीं बन सका है। केंद्र के नहीं बनने से क्षेत्र के दो हजार गैस उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें एक सिलेंडर को दोबारा भराने में एक से दौ सौ रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। अब क्षेत्र के लोगों ने अपनी इस लंबित मांग को पूरी करने को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। मालूम हो कि बागेश्वर-दफौट मार्ग में छोटे वाहन और ट्रकों की आवाजाही शुरू…
Read Moreकर्तव्यों का भी निर्वहन करें कर्मचारी : दास
बागेश्वर। एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन का बुधवार से सातवां तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शुरू हो गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास सहित अतिथियों ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। श्री दास ने कर्मचारियों से कहा कि वह अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जीजीआईसी की छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। तहसील मार्ग के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आर्या ने कर्मचारियों को…
Read Moreगुणवत्ता और समय सीमा पर ध्यान दें अफसर
नैनीताल। बल्दियाखान से खुर्पाताल को बनाए जा रहे बाईपास का जिलाधिकारी अरविंद सिंह हयांकी ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को बाईपास निर्माण के कार्य में गुणवत्ता तथा समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा 6.75 किमी दूरी वाले इस बाईपास के बनने से हल्द्वानी से आने वाले वाहन सीधे नैनीताल मल्लीताल एवं अन्य स्थानों को जा सकेंगे। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि बाईपास निर्माण कार्य वर्ष 2010 से चल रहा है। इसके लिए विभाग के पास पर्याप्त बजट होने के साथ ही 60…
Read Moreकमेटी व्यवस्था का सच सामने लेकर आया ‘कमेटी’
श्रीनगर। देश में केंद्र तथा राज्यों की शासन सत्ता से आम आदमी की मांगों को दबाने के लिए किस तरह कमेटियां गठित की जाती हैं, इसका सच सामने लाने में ‘कमेटी’ नाटक सफल रहा। यूथ क्लब के प्रयास से बच्चों की ओर से मंचित किया गया ‘कमेटी’ नाटक दर्शकों को खूब पसंद आया। नाटक में 10 से 14 आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि के स्वामी मंमथन प्रेक्षागृह में मंगलवार देर शाम हुए कमेटी नाटक में तीन अलग-अलग दृश्य दिखाए गए। नाटक ‘कमेटी’ के पहले दृश्य से…
Read Moreपीजी और पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं 25 से
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा और अन्य व्यावसायिक कोर्सों में काउंसलिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। पीजी तथा पीएचडी परीक्षाओं के लिए विवि को कुल 10250 आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं, जिसमें 5600 फार्म पीजी तथा 3500 फार्म पीएचडी के लिए हैं। पीएचडी परीक्षा के लिए दिल्ली सहित कुल पांच परीक्षा केंद्र तथा पीजी कोर्सों के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षाएं 25 से शुरू होंगे गढ़वाल विवि प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष की…
Read More