स्काउट-गाइडों ने यात्रियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

उत्तरकाशी। भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे स्काउट-गाइडों ने उत्तरकाशी से गंगोत्री तक पैदल यात्रा कर पर्यावरण स्वच्छता और गंगा की निर्मलता का संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री मंदिर में देश-विदेश से पहुंचे तीर्थयात्रियों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से आयोजित दस दिवसीय ट्रेकिंग कम इनवायरमेंट अवेयरनेस कैंप में अंतिम दिन रविवार को स्काउट व गाइड ने उत्तरकाशी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को पर्यावरण व गंगा संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। कैंप…

Read More

पिछड़ा क्षेत्र को शुरू होगी आरपार की लड़ाई

उत्तरकाशी। पिछड़ा क्षेत्र की मांग और ईको सेंसिटिव जोन के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे लोगो ने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। जल्द ही मांगों का निदान न होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे लोगों ने सरकार पर घोषणा पूरी न करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में सीएम ने उत्तरकाशी जिले के वंचित क्षेत्रों को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने घोषणा की थी, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया। इससे…

Read More

देश सेवा का जज्बा खींच ले गया सेना में : जगदीश जोशी

रानीखेत। द्वाराहाट ब्लाक के तल्ली मिरई गांव निवासी पूर्व सैनिक तारा चंद्र जोशी के मझले पुत्र जगदीश जोशी को देश सेवा का जज्बा लेफ्टिनेंट जैसे ओहदे तक ले आया। जगदीश ने आईएमए इंडियन मिलट्री अकादमी का प्रशिक्षण पास कर लिया है उन्हें 28 पंजाब रेजीमेंट दिल्ली में नियुक्ति मिली है। जगदीश सफलता का श्रेय अपने परिजनों और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के शिक्षकों को देते हैं। आईएमए देहरादून से पॉसिंग आउट परेड के बाद जगदीश ने फोन पर बताया कि उनमें बचपन से ही राष्ट्र की सेवा का जज्बा था।…

Read More

दुग्ध सहकारिता प्रतिनिधियों ने प्रशासक पर उठाई अंगुली

अल्मोड़ा। दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया समेत दुग्ध सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों ने डेरी विकास विभाग के सहायक निदेशक और सहायक निबंधक को ज्ञापन भेजकर हवालबाग विकासखंड की दुग्ध समिति सिलानी के चुनाव में कथित अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि दिनेश चंद्र सिंह डांगी को सिलानी समिति प्रतिनिधि चुना गया है वह गांव के मूल निवासी ही नहीं है। न ही यह व्यक्ति समिति को दूध देता है। आरोप लगाया है कि यही व्यक्ति वर्तमान में दीप सिंह डांगी के नाम से सरकार द्वारा…

Read More

मंत्री जी आना तो बैराज जरूर शुरू करा देना

अल्मोड़ा। पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी 10 जून को अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। जनता को श्री नैथानी के भ्रमण कार्यक्रम से काफी उम्मीदें हैं। अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्र में पेयजल समस्या व्याप्त है। नगर के पेयजल संकट को दूर करने के लिए सरकार ने कोसी में बैराज स्वीकृत किया है, पांच करोड़ रुपये अवमुक्त होने के बाद भी कोसी बैराज का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा सात वर्ष पहले मंजूर धौलादेवी ब्लाक में 7.09 करोड़ लागत की दोड़म समूह पंपिंग योजना, 35.77…

Read More

रोजगार नहीं मिलने से प्रशिक्षित बेरोजगारों में आक्रोश

अल्मोड़ा। बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन की चौघानपाटा में हुई बैठक में वक्ताओं ने बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षितों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्याएं हल नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के कई पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। सरकार को इन पदों पर बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति देनी चाहिए। लंबे समय से बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति नहीं देने पर रोष व्यक्त किया गया। चेतावनी दी…

Read More

15 जुलाई तक जरूरी कार्य पूरे करें- डीएम

हरिद्वार। जिलाधिकारी डा. निधि पांडे ने शुक्रवार सीसीआर टावर में कांवड़ मेला-2013 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 15 जुलाई तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण हो जाएं। एक जुलाई तक स्थायी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। कहा कि एक सप्ताह में सभी विभागों के अधिकारी आवश्यकता अनुसार संयुक्त निरीक्षण की योजना बना लें। बैठक में समन्वय पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ आपसी तालमेल से कार्य करें। स्वयंसेवी संस्थाओं, होटल, धर्मशाला, सिडकुल एसोसिएशन आदि से सहयोग के लिए बैठक…

Read More

मंत्री करने लगे खनन की सिफारिश

रुड़की। अवैध खनन पर रोक लगने के बाद अब नदियों से आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्यों के लिए रेत उठाने को लोग विधायकों और मंत्रियों के सिफारिशी पत्र लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। अधिकारी ऐसे पत्रों के जवाब में रेत उठान की अनुमति नहीं देने में असमर्थता जताते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। पिछले सप्ताह से अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान से नदियों से रेत उठान का काम बिल्कुल बंद सा हो गया है। खनन माफिया को इससे बड़ा झटका लगा है। इस वजह से…

Read More

आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

लक्सर। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधान पर परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि उसने विकास कार्यों की सूचना मांगी थी। आरटीआई कार्यकर्ता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। मामले की जांच शिकायत प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी खादी गांव निवासी हैदर अली ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि उसने प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संबंधित सात बिंदुओं पर आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। सूचना…

Read More

अवैध होर्डिंग हटाने गई निगम टीम बैरंग लौटी

हरिद्वार। अवैध होर्डिंग हटाने के अभियान को पहले ही दिन झटका लग गया। निगम ने अभियान को जोर-शोर से चलाया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण अभियान परवान नहीं चढ़ पाया। हंगामा बढ़ता देख मुख्य नगर अधिकारी ने टीम को वापस बुला लिया। नगर निगम ने शहर के अवैध होर्डिंग के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया। निगम की इस मुहिम को पहले ही दिन झटका लग गया। निगम की टीम जैसे से होर्डिंग हटाने को देवपुरा तिराहे पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर होर्डिंग व्यवसायी गौरव, भूपेंद्र, आशीष…

Read More