पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगरेप के तीनों आरोपी

हरिद्वार। युवती से गैंगरेप करने के तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। सलेमपुर महदूद से गिरफ्तार आरोपियों पर पांच जून की रात युवती से गैंगरेप करने और उसके मंगेतर को मारपीटकर बंधक बनाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक पांच जून की रात एक युवती अपने मंगेतर के साथ बाइक पर सवार होकर सुमन नगर क्षेत्र से गुजर रही थी। वहां पर तीन युवकों ने जबरन उनकी बाइक रुकवा दी। मंगेतर को तो मारपीट कर पेड़ से बांध दिया गया और युवती के साथ तीनों ने गैंगरेप किया।…

Read More

10 जून को बंद रहेगी केदारघाटी

गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम के लिए चॉपरों की अनियमित उड़ान और केदारनाथ विकास प्राधिकरण के फैसलों के विरोध सहित अन्य मांगो को लेकर विभिन्न संगठनों ने दस जून को केदारघाटी बंद रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर हेली कंपनियों को अनुमति दी गई है। सारे नियम केदारनाथ यात्रा से आजीविका चलाने वाले स्थानीय लोगों पर थोपे जा रहे हैं, जबकि धाम के लिए हेलीकॉप्टर अनियमित उड़ान भर रहे हैं।…

Read More

जिले में बाल मजदूरी शून्य दर्शाने पर नाराजगी

रुद्रप्रयाग। राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया ने जिले में बाल मजदूरी शून्य दर्शाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को सही सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में बाल अधिकार/संरक्षण संबंधी बैठक में उन्होंने कहा कि जहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी तैनात नहीं है, वहां बाल मजदूर शून्य बताए जा रहे हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। पहाड़ में काफी संख्या में बाल श्रमिक हैं। सेतिया ने बताया कि थाने के बाहर बाल अधिकारों से जुडे़ अधिकारियों के नाम और फोन नंबर सूचना पट…

Read More

बारिश से चौली-बीना में आया मलबा

रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार अपराह्न बाद भारी बारिश से डांडाखाल क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। बरसाती पानी से चौली गदेरा और बीना से सड़क में भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिसे लोनिवि ने काफी मशक्कत के बाद साफ किया। भारी बारिश के कारण बीना गांव की पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान बीना मनबर सिंह ने जिला प्रशासन को बताया कि योजना के छह पाइप बह गए हैं, जिन्हें तत्काल सही किया जाए। ताकि ग्रामीणों का समय पर पीने का पानी मिल सके।

Read More

उपेक्षा से बिफरे पोथिंग के ग्रामीण

कपकोट। पोथिंग गांव की समस्याआें को लेकर पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पुल बाजार से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला और धरना दिया। सरकारों पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धरने के दौरान हुई सभा में पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने कहा कि विकास के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार क्षेत्र की उपेक्षा करके लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए विवश कर रही है। पोथिंग गांव में मार्ग, पेयजल योजना, शिक्षक और डाक्टर नहीं हैं। कपकोट विधानसभा…

Read More

तीन लोगों को जेल भेजा

बागेश्वर। चरस, गुलदार की खाल और अन्य जड़ी-बूटियों के साथ कल बृहस्पतिवार को गिरफ्तार तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूरी कार्रवाई में बागेश्वर जिले और पिथौरागढ़ के बेरीनाग थाने की पुलिस ने सहयोग दिया। यह वस्तुएं बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा से मैदानी क्षेत्रों को ले जाई जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक एनएस पांगती ने बताया कि धरमघर वन रेंज में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार को बागेश्वर जिले से पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना…

Read More

पटरी से उतर चुकी है शिक्षा व्यवस्था

बागेश्वर। जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। यहां की 804 शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के 2451 पद सृजित हैं। इनमें से 583 पद खाली हैं। खासकर कपकोट के दुर्गम और उच्च हिमालयी क्षेत्र में शिक्षक जाना नहीं चाहते। उत्तराखंड राज्य बनने के इतने लंबे अंतराल बाद भी सरकार बुनियादी शिक्षा के लिए कुछ नहीं कर पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय बनी हुई है। इनमें प्राथमिक विद्यालय सर्वाधिक समस्याग्रस्त हैं। 602 विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के कुल 868 पद…

Read More

मुंडनेश्वर मेले में नहीं हुई पशुबलि

पौड़ी। कल्जीखाल प्रखंड के मुंडनेश्वर (खैरालिंग) महादेव मंदिर का मेला बिना पशुबलि के ही संपन्न हुआ। पशुबलि के लिए चर्चित इस मंदिर में बलि देने के लिए न तो बागी लाया गया था, न बकरियों को। मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने सात्विक पूजा अर्चना की। महादेव मंदिर में थैर के ग्रामीणों ध्वजा और शीषफल चढ़ाकर पूजा अर्चना की और मेले की बृहस्पतिवार को शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में रात्रि जागरण भी हुआ। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में कौथिगेरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर…

Read More

रेडियोलॉजिस्ट तो आए लेकिन इमरजेंसी के लिए

श्रीनगर। यात्रा सीजन में बेस अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग में रोटेशन पर पीएमएस से रेडियोलॉजिस्टों की तैनाती तो की गई लेकिन ये रेडियोलॉजिस्ट सिर्फ इमरजेंसी में ही अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। वहीं तीन दिनों से अस्पताल में सीटी स्कैन तक नहीं हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जब एक तकनीशियन अवकाश पर जाता है तो सीटी स्कैन विभाग पर ताला लग जाता है। बेस अस्पताल में दो वर्षों से रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। स्थिति यह थी कि रोगियों को निजी केंद्रों से अल्ट्रासाउंड…

Read More

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे तीर्थयात्री

नगर। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते चल रहे हैं। सख्त मनाही के बावजूद यात्री चौपहिया वाहनों के आगे विशाल झंडे लगाकर चल रहे हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। वहीं झुंड में चलने वाले दुपहिया वाहन तीर्थयात्रियों का व्यवहार और वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। प्रशासन ने वाहनों पर बड़े-बडे़ झंडे नहीं लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मगर यात्री इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। तीर्थयात्री पुलिस के सामने से गुजरते हैं लेकिन वह…

Read More