बाजपुर। उपजिलाधिकारी इला गिरी के निर्देश पर बीते दिन मुख्य मार्ग और रामराज रोड किनारे से अतिक्रमण हटाने के बाद भी रविवार को मुख्य मार्ग पर एक फल स्वामी ने फिर से फड़ लगा दिया। आक्रोशित दुकानदारों ने विरोध कर उसका फड़ नाले तक की सीमा से हटा दिया, जिसको लेकर हंगामा हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरुप भारती ने कहा कि मुख्य मार्ग पर नाले की सीमा की परिधि में आने वाले स्थान पर कोई दुकानदार…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सिद्धेश्वर मंदिर में पूरी होती है मुराद
रुद्रपुर। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का अपना अलग ही महत्व है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से यहां पूजा अर्चना को आता है उसकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। हाइडिल कालोनी में बना यह मंदिर वैसे तो वर्षों पुराना है और चमत्कारी भी है। इसमें अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ प्राचीन कुआं है। इस कुएं के बारे में कहावत है कि जो भी श्रद्धाभाव से इसमें जल चढ़ाता है उसकी मनौती अवश्य पूरी होती है। बताते हैं कि करीब पांच साल पहले मंदिर की मूर्तियां खंडित हो…
Read Moreभूस्खलन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत
उत्तरकाशी। चड़ेथी भटवाड़ी से गंगनानी की ओर जाते समय चार पुलिसकर्मी रविवार की सुबह पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। जिससे सिपाही गंभीर सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे भटवाड़ी चौकी से चार पुलिसकर्मी पैदल ही गंगनानी की ओर जा रहे थे। खोपा के पास पहुंचने पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से कालसी,…
Read Moreसीएम की घोषणा के बाद ठिठके बीआरओ के कदम
उत्तरकाशी। दो दिन से बारिश न होने के बावजूद गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाली के प्रयास सुस्त पड़े हैं। न अभी गंगोरी वैली ब्रिज की एप्रोच ठीक हो पाई और न ही नेताला से आगे सड़क खुल पाई। ऐसे में भटवाड़ी गंगोत्री क्षेत्र के बाशिंदे जोखिम भरी पैदल पगडंडियों से सफर करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से 30 अगस्त तक रास्तों को हल्के वाहनों के लिए खोल देने संबंधी घोषणा के बाद बीआरओ के काम की गति सुस्त पड़ गई है। पिछले महीने आई बाढ़ के…
Read Moreसहायक अभियंताओं के पद खाली, युवा नाराज
उत्तरकाशी। राज्य के लोनिवि में सहायक अभियंताओं के खाली चल रहे पदों को न भरने तथा कनिष्ठ अभियंताआें को प्रभार देकर काम चलाऊ व्यवस्था से बेरोजगार पात्र युवक सरकार से खफा हैं। वे अब देहरादून की सड़काें के किनारे बूट पालिश करके अपना विरोध दर्ज कराएंगे। युवाओं के अनुसार लोनिवि में सिविल इंजीनियरिंग में 133 सीधी भर्ती, 200 पदोन्नति तथा 28 विद्युत यांत्रिक के पद सृजित हैं। इनमें से 179 खाली हैं। प्रमुख अभियंता की ओर से पिछले साल 12 नवंबर को प्रमुख सचिव लोनिवि को सीधी भर्ती तथा पदोन्नति…
Read Moreपायलट भूपेंद्र ने आपदा में कई लोगों की जान बचाई
अल्मोड़ा। हरियाणा के रहने वाले पायलट कैप्टन भूपेंद्र का कहना है कि उत्तराखंड के केदारनाथ, रामबाड़ा में आई आपदा की त्रासदी का खौफनाफ मंजर हर किसी को झकझोर देने वाला था। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए जब वह हेलीकाप्टर से केदारनाथ क्षेत्र में पहुंचे तो एक तरफ मौत का सामना था तो दूसरी तरफ मौत के मुंह में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जंगल चट्टी के पास एक स्थान पर तीन महिलाएं खड़ी थीं और सुरक्षित स्थान…
Read Moreगिरफ्तारी के लिए विभागाध्यक्ष को तलाश रही पुलिस
द्वाराहाट। द्वाराहाट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य और इलेक्ट्रानिक्स विभागाध्यक्ष के बीच गत दिनों हुए विवाद में पुलिस को विभागाध्यक्ष नरेश सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। पुलिस नरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गत 25 जुलाई को पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के प्रधानाचार्य रमेश चंद्रा और इलेक्ट्रानिक विभागाध्यक्ष नरेश सिंह के बीच विवाद हो गया था। प्रधानाचार्य ने इलेक्ट्रानिक्स विभागाध्यक्ष नरेश सिंह पर कार्यालय में आकर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर परेशान करने का आरोप लगाया है।…
Read Moreअवैध खनन के खिलाफ छापे
हरिद्वार। बृहस्पतिवार की देर रात राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत बाण गंगा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक डंपर को सीज कर लिया गया। छापे की भनक लगते ही खनन कर रहे अन्य लोग मौके से फरार हो गए। बाणगंगा में फेरूपुर, बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, चांदपुर, रानीमाजरा, शाहपुर आदि क्षेत्रों में अवैध खनन होता है। ये क्षेत्र हरिद्वार तहसील के अधीन हैं लेकिन क्षेत्र की पुलिस चौकियों के अलग-अलग थानाें के अधीन होने से राजस्व विभाग की टीम को पुलिस से…
Read Moreप्रमोट होकर 100 डिप्टी रेंजर बने रेंजर
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग में डीपीसी होने के बाद वन विभाग के 100 डिप्टी रेंजर प्रमोट होकर रेंजर (वन क्षेत्राधिकारी) बन गए हैं। इस सूची में 13 ऐसे नाम भी हैं, जो सेवानिवृति हो चुके हैं। पदोन्नति के बाद राजाजी नेशनल पार्क को भी छह रेंजर मिले हैं। खास बात यह है कि सभी को तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति दी गयी है। प्रमुख वन संरक्षक की ओर से जारी सूची के अनुसार चयन वर्ष 2006-07 से 2012-13 तक की डीपीसी के बाद डिप्टी रेंजर को रेंजर के रिक्त पदों…
Read Moreभगवान भरोसे हजारों बाढ़ पीड़ित
लक्सर। बाढ़ प्रभावित 18 गांवों के लोगों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। हजारों की आबादी भगवान भरोसे जी रही है। पीड़ितों को राशन और चारा उपलब्ध कराने के विधायक चैंपियन के निर्देशों के बाद भी ग्रामीणों की सुध नहीं ली गई। गंगा खादर के 18 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में चार फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को खुद के लिए राशन और जानवरों के चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। गन्ने और चारे की…
Read More