कूड़ा खाने से सात मवेशियों की मौत, कई बीमार

लोहाघाट। धर्मघर-शंखपाल सड़क मार्ग में नगर पंचायत की ओर से फेंके गए कूड़े को खाकर कोयाटी और मंगोली गांव के सात जानवरों की मौत हो गई। कई बीमार पड़े हुए हैं। नगर पंचायत की ओर से कई वर्षों से इस स्थान में नगर का कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे न केवल यहां कई बांज के पेड़ सूख चुके हैं। इसी स्थान के नीचे से लोहाघाट नगर के लिए बनस्वाड़ पेयजल योजना के लिए जलापूर्ति होती है। वयोवृद्ध किसान धर्म सिंह बोहरा का कहना है कि यहां कूड़ा फेंकने के बाद कई मवेशी मर चुके हैं। जिससे पर्यावरण प्रदूषण की भी स्थिति पैदा हो गई है।
कोयाटी गांव के शिवराज सिंह तथा राजेंद्र सिंह के दो बैल, भुवन सिंह की दो बछिया, सुंदर सिंह उर्फ रब्बू की गाय, मंगोली के महेश सिंह बोहरा की दो बछिया कूड़ा खाने से मर गई हैं। मंगोली के ग्राम प्रधान चांद बोहरा, कोयाटी के गिरीश राम ने प्रभावित लोगों को पशु हानि का मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि पशुपालन यहां के लोगाें की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार रहा है। उन्हें हुई क्षति की भरपाई की जानी चाहिए। जाता है।

Related posts