गड्ढे दे रहे हादसों को दावत

रुद्रपुर। अटरिया मंदिर और सिडकुल को जाने वाले मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम का घिराव किया। साथ ही ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम बृजेश कुमार संत का घिराव किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईवे से अटरिया और सिडकुल को जाने वाले मार्ग की स्थिति दयनीय हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि हाईवे से अटरिया और सिडकुल को जोड़ने वाला यह…

Read More

राहत के नाम पर धेला भी नहीं मिला

नौगांव(उत्तरकाशी)। जून में यमुना नदी की बाढ़ में फसल समेत खेती की जमीन गंवा चुके कोटियाल गांव के काश्तकारों को राहत के नाम पर धेला भी नहीं मिला। यमुना के उफान से कोटियाल गांव के काश्तकारों की हंसोरा तोक स्थित खेती की जमीन मय फसल बर्बाद हो गई थी। किसान धान, टमाटर, आलू आदि नकदी फसलें उगाकर परिवार की आजीविका चलाते थे। बाढ़ ने फसल के साथ ही खेत भी तबाह कर डाले। अब इन किसानों के पास आजीविका का साधन नहीं बचा है। विशालमणी बंधानी, हरि प्रसाद, साधुराम आदि…

Read More

भाजपाइयों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

उत्तरकाशी। भटवाड़ी में भूस्खलन की चपेट में आने से हुई पुलिस कर्मी की मौत से गुस्साए भाजपाइयों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने पुलिस कर्मी की मौत के लिए प्रशासन को दोषी ठहराते हुए सीएम से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बस अड्डे में एकत्र हुए भाजपाइयों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। आक्रोशित भाजपाइयों का कहना था कि जिला प्रशासन आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरत रहा है। रविवार को भटवाड़ी में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी भूस्खलन की चपेट में आ गया…

Read More

उधर सब्जियां सड़ रही, इधर आसमान छू रहे दाम

उत्तरकाशी। भटवाड़ी क्षेत्र के गांवों में भले ही सब्जियां सड़ रही हाें लेकिन उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब तबका दाल-रोटी से काम चलाने को मजबूर है। महंगाई के चलते बाजार में सब्जी की बिक्री भी 60 फीसदी कम हो गई। सब्जी विक्रेता ग्राहको की राह ताक रहे हैं। भटवाड़ी विकासखंड के गांवों में आलू, गोभी, भिंडी, टमाटर, ककडी़, शिमला मिर्च, कद्दू, लौकी, करेला सहित अन्य सब्जियां भारी मात्रा में उत्पादित होती है। सब्जियां तो खेतों में तैयार हुई हैं लेकिन आपदा से बंद हुई सड़कों…

Read More

जल संस्थान के पीटीसी कर्मी भड़के, जुलूस निकाला

अल्मोड़ा। आंदोलनरत जल संस्थान के पीटीसी कर्मचारियों ने अप्रैल से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगर में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विभाग पेयजल योजनाओं को स्वैप मोड में देने की बात कहकर पीटीसी कर्मचारियों को मानदेय नहीं दे रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया। पीटीसी कर्मी बिष्टाकूड़ा में जल संस्थान ईई कार्यालय में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस लेकर पहुंचे और धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि…

Read More

गरीबी को नए सिरे से परिभाषित किया जाए

अल्मोड़ा। विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर गरीबी की परिभाषा को नए सिरे से परिभाषित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि आज चीजों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अच्छी खासी आमदनी वालों को भी परिवार का गुजारा करने में मुश्किल हो रही है। दूसरी तरफ देश के योजना आयोग ने अपने आकलन से गरीबों का मजाक उड़ाने का ही काम किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि योजना आयोग ने ग्रामीण इलाकों में 27.20 रुपये और शहरी…

Read More

मैक्स जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत आठ घायल

दन्यां। खेती से हल्द्वानी की तरफ जा रही मैक्स जीप के धौलादेवी ब्लाक मुख्यालय के समीप देवदार के पेड़ से टकरा जाने से चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को उपचार के लिए अल्मोड़ा रेफर किया गया है। खेती से हल्द्वानी जा रही मैक्स जीप संख्या यूए-01-0232 ब्लाक मुख्यालय के समीप असंतुलित होकर सड़क किनारे देवदार के पेड़ से जा टकराई। जीप के पेड़ में अटक जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। जबर्दस्त टक्कर से चालक समेत वाहन में सवार सात अन्य लोग घायल…

Read More

प्राइवेट संचार सेवाएं भी ठप

नारायणबगड़। आपदा के 42 दिन बाद भी जहां ब्लाक मुख्यालय में भारत संचार निगम की संचार सेवा शुरू नहीं हो पाई है, वहीं तीन दिन से यहां प्राइवेट संचार सेवाएं भी ठप हैं। संचार सेवा के बाधित होने से लोगों का अपने सगे-संबंधियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपदा राहत सहित विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। 16 और 17 जून को आई आपदा में पुराना बाजार में स्थित बीएसएनएल का मोबाइल टावर और दूरभाष केंद्र भी पिंडर नदी में बह गया था। अभी तक निगम वैकल्पिक…

Read More

दस एकल ग्राम पेयजल योजनाओं का हस्तांतरण

चंपावत। सेक्टर कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से निर्मित दस एकल ग्राम पेयजल योजनाओं का हस्तांतरण ग्रामीणों को कर दिया गया है। अब इन पेयजल योजनाओं की रखरखाव का कार्य ग्रामीणों की ओर से गठित समिति करेगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती ने बताया कि लोहाघाट विकासखंड की खेतसारी, पाटी की वारसी, बाराकोट विकासखंड की चामी और चंपावत विकासखंड की गोली हरिजन बस्ती, अमकड़िया, छतकोट, कलजाख, पसौड़ा, बस्तियागूंठ, किसकोट पेयजल योजनाओं का ग्रामीणों को हस्तांतरण कर दिया गया है। सहायक अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने…

Read More

कूड़ा खाने से सात मवेशियों की मौत, कई बीमार

लोहाघाट। धर्मघर-शंखपाल सड़क मार्ग में नगर पंचायत की ओर से फेंके गए कूड़े को खाकर कोयाटी और मंगोली गांव के सात जानवरों की मौत हो गई। कई बीमार पड़े हुए हैं। नगर पंचायत की ओर से कई वर्षों से इस स्थान में नगर का कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे न केवल यहां कई बांज के पेड़ सूख चुके हैं। इसी स्थान के नीचे से लोहाघाट नगर के लिए बनस्वाड़ पेयजल योजना के लिए जलापूर्ति होती है। वयोवृद्ध किसान धर्म सिंह बोहरा का कहना है कि यहां कूड़ा फेंकने के…

Read More