प्राइवेट संचार सेवाएं भी ठप

नारायणबगड़। आपदा के 42 दिन बाद भी जहां ब्लाक मुख्यालय में भारत संचार निगम की संचार सेवा शुरू नहीं हो पाई है, वहीं तीन दिन से यहां प्राइवेट संचार सेवाएं भी ठप हैं। संचार सेवा के बाधित होने से लोगों का अपने सगे-संबंधियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपदा राहत सहित विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
16 और 17 जून को आई आपदा में पुराना बाजार में स्थित बीएसएनएल का मोबाइल टावर और दूरभाष केंद्र भी पिंडर नदी में बह गया था। अभी तक निगम वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाया है। तीन दिन से प्राइवेट संचार सेवाएं भी जवाब दे गई है। बताया जा रहा है कि निकटवर्ती क्षेत्र में लगे प्राइवेट संचार टावर पर कुछ उपद्रवियों के छेड़खानी के चलते समस्या हुई है। इससे नारायणबड़ का तहसील थराली सहित कर्णप्रयाग एवं अन्य क्षेत्रों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Related posts