भगवान भरोसे हजारों बाढ़ पीड़ित

लक्सर। बाढ़ प्रभावित 18 गांवों के लोगों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। हजारों की आबादी भगवान भरोसे जी रही है। पीड़ितों को राशन और चारा उपलब्ध कराने के विधायक चैंपियन के निर्देशों के बाद भी ग्रामीणों की सुध नहीं ली गई। गंगा खादर के 18 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में चार फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को खुद के लिए राशन और जानवरों के चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। गन्ने और चारे की…

Read More

छात्र-छात्राओं को देंगे आर्थिक सहायता

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री राहत कोष से राज्य के आपदाग्र्रस्त क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद के रूप में 500-500 रुपये दिए जाएंगे। यह मदद कक्षा एक से 12 तक में पढ़ने वाले बच्चे को मिलेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरी शंकर वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निर्धारण के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की ओर से ऊखीमठ ब्लॉक के समस्त विद्यालयों को आपदाग्रस्त विद्यालयों में शामिल किया गया है, जबकि अगस्त्यमुनि और जखोली ब्लॉक में उन क्षेत्र के विद्यालय शामिल…

Read More

समिति ने पूरी की केदारनाथ मंदिर की सफाई

केदारनाथ। लगभग एक सप्ताह में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मियों ने केदारनाथ मंदिर के सभा मंडप की सफाई पूरी कर ली है। टीम ने 22 जुलाई तक मंदिर के गर्भगृह की सफाई कर ली थी, लेकिन धाम में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। 23 जुलाई को केदारनाथ में धुलाई और जलापूर्ति के लिए रबर के पाइप पहुंचाए गए। इसके बाद गर्भगृह की धुलाई की गई। शुक्रवार को मंदिर के सभा मंडप में भी सफाई कार्य निपटा लिया गया। इधर, समिति के मीडिया…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दें राज्य कर्मचारी का दर्जा

गरुड़। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही ग्रेड तीन का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया गया। ऐलान किया कि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिका पिछले दस साल से राज्य कर्मचारियाें की तरह काम करने के अलावा राष्ट्रीय सेवाओं में सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों का निराकरण…

Read More

सोलर लालटेनों से जगमगाएंगे पिंडरघाटी के गांव

कपकोट। विकास खंड के पिंडरघाटी क्षेत्र में आपदा पीड़ित एक हजार से अधिक परिवारों को मुफ्त सोलर लालटेनों का वितरण शुरू हो गया है। आखिरी गांव बोर बलड़ा और कुंवारी में उरेडा की तरफ से क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण ने इसकी शुरुआत की। पहले दिन 40 सोलर लालटेनें वितरित का गईं। 17 जून की बारिश में पिंडर नदी के पैदल पुल बह जाने के कारण इस इलाके का संपर्क कट गया। यहां जल विद्युत परियोजनाओं को भी क्षति पहुंची। पूरा इलाका अंधकार में डूब गया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक…

Read More

देश में न्यूरो सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की कमी : नेगी

श्रीनगर/पौड़ी। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शहर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों और क्षति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता का वादा किया। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव तिथि से दस दिन पूर्व ही स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश डीएम को दिए। इस कार्य के लिए उन्होंने आशा कार्यकर्त्रियों, जनप्रतिनिधियों, महिला समाख्या सेवा कर्मियों और आम जन से भी मदद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में न्यूरो सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की…

Read More

घर पहुंचने से पहले टूटी सरकारी साइकिल

कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कालेज में सरकारी साइकिलों के वितरण चर्चा में है। इन साइकिलों में स्टैंड, घंटी और ताला नहीं लगा था। विद्यालय का कहना था कि इसमें हमने कैरियर लगवाया है। शुक्रवार को एक छात्रा को दी गई साइकिल का रास्ते में उसका कैरियर टूट गया। जीजीआईसी से मिल रही साइकिल लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। कई छात्राएं साइकिल में स्टैंड, लॉक और घंटी नहीं होने से उनको विद्यालय भी नहीं ले जा रही हैं। इससे भी बड़ी दिक्कत यह कि साइकिल खड़ी कहां…

Read More

भाकपा माले ने गठित की निगरानी समिति

मुनस्यारी। भाकपा माले आपदा ग्रस्त तल्ला दुम्मर, फल्याटी, कुलथम और ढिलम में निगरानी कमेटी गठित कर दी है। माले ने इन गांवों के आपदा प्रभावितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के हालात का जायजा लेकर मुनस्यारी पहुंचे भाकपा माले के तहसील सचिव सुरेंद्र बृजवाल ने बताया कि कुलथम और फल्याटी के ग्रामीण प्रशासन की उपेक्षा के खिन्न है। कुलथम के 34 और फल्याटी के 36 परिवारों ने गांव छोड़कर चोटियों में शरण ले रखी है। प्रशासन ने इन परिवारों…

Read More

पीजी कालेज में इग्नू की कार्यशाला संपन्न

पिथौरागढ़। पीजी कालेज पिथौरागढ़ में चल रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) बीएड द्वितीय वर्ष की कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य डा.डीएस पांगती ने प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई विद्याओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने की अपील की। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने प्रशिक्षणार्थियों से विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में योगदान देने की अपील की। बीएड के कार्यक्रम प्रभारी डा.टीसी पांडेय ने 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आख्या प्रस्तुत की। इगभनू के क्षेत्रीय उप क्षेत्रीय निदेकशक डा.राजीव कुमार…

Read More

दर और सुवा गांव में शुरू हुआ भूकटाव

धारचूला। आपदा प्रभावितों को शरण देने वाले गांवों में भी अब खतरा मंडराने लगा है। दर और सुवा गांव में लगातार हो रहा भूकटाव खतरे का सबब बनने लगा है। इन गांवों में रहने वाले कई परिवारों ने अपना मकान छोड़ दिया है। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से धारचूला तहसील के सुवा गांव के मेवाधार और अखड़खोला तोक में जल भराव हो गया है। इस वजह से गांव के तीनों ओर से भू कटाव शुरू हो रहा…

Read More