हल्द्वानी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी अरविंद सिंह हयांकी की अध्यक्षता में शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) सादगी से मनाया गया। जिलाधिकारी ने वीर सैनिकों के बलिदान को अविस्मरणीय बताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वीर सैनिकों की वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का शीघ्र निदान करने का भी आश्वासन दिया। कारगिल युद्ध में शहीद वीर सैनिकोें के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बीएस रौतेला ने बताया कि कारगिल की लड़ाई में नैनीताल जिले…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बीकॉम की तीन क्लासों को पढ़ाने को सिर्फ एक शिक्षक
हल्द्वानी। प्रदेश के एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापना से लेकर अब तक शिक्षक का एक भी पद नहीं बढ़ सका है। हाल यह है कि बीकॉम प्रथम वर्ष से लेकर तृतीय वर्ष की तीन क्लासों को पढ़ाने की जिम्मेदारी एक शिक्षक के जिम्मे है। संसाधन नहीं बढ़ने से कालेज में छात्राओं की संख्या एक हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है। राज्य सरकार के तमाम दावों के बावजूद उच्चशिक्षा पटरी पर नहीं आ सकी है। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने यहां राजकीय…
Read Moreबदनीयती से महिला को दबोचा, हंगामा
हल्द्वानी। शहर के एक होटल में नशे में धुत वेटर और सफाई कर्मी ने बृहस्पतिवार रात बदनीयती से दरवाजा खुलवाकर एक महिला को दबोच लिया, लेकिन महिला ने चुंगल से छूटकर शोर मचा दिया। इससे होटल में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी वेटर और सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की। एडवांस दिया किराया महिला को दिलवाकर पुलिस ने होटल के वेटर, सफाई कर्मी और होटल मैनेजर के खिलाफ शांतिभंग और फौजदारी की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बागेश्वर का एक ट्रक चालक बृहस्पतिवार…
Read Moreआर पार लड़ाई की तैयारी में कर्मचारी
परिवहन निगम कर्मचारियों से जुड़ी परेशानियों पर निगम प्रबंधन से कई बार वार्ता के बाद भी समाधान नहीं होने पर निगम कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक कर आर पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। इस बार पीछे नहीं हटेंगे कर्मचारियों की समस्या के समाधान को परिवहन सचिव उमाकांत पंवार ने भी रोडवेज के एमडी सीएस भट्ट को पत्र लिखा है। मंगलवार को गांधी रोड स्थित परिषद कार्यालय में हुई बैठक में प्रांतीय महामंत्री विजय कुमार ममगाईं…
Read Moreशहीदों के लिए 5 बीघा जमीन की मांग
केशर जन कल्याण समिति ने कारगिल शहीदों को 5 बीघा जमीन देने की मांग की है। अभी तक भूमि आवंटित नहीं समिति के अध्यक्ष एनके गुसाईं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों ने कारगिल शहीदों की सहायता के लिए कई घोषणा की थी। जिसमें शहरी क्षेत्र में मकान के लिए प्लॉट या ग्रामीण क्षेत्र में 5 बीघा जमीन देने की घोषणा भी थी। मगर कई परिवारों को अभी तक भूमि आवंटित नहीं हो सकी है। उन्होंने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर घोषणा पर अमल किए जाने की…
Read Moreनाली नहीं, पानी आखिर जाए तो कहां
पानी की निकासी का रास्ता न होने के कारण न्यू कालोनी के पांच परिवारों का रास्ता बरसात में जलभराव के तालाब मे बदल गया है। लोगों को दूसरे घरों से रास्ता मांगकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों और नेताओं से शिकायत कर दी लेकिन फिर भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बाहर से काफी खूबसूरत बल्लूपुर चौक के करीब बसी न्यू कालोनी बाहर से काफी खूबसूरत दिखाई देती है, लेकिन अंदर घुसते ही खस्ताहाल सड़कें इसकी…
Read Moreविकल्प नहीं भरेंगे जूनियर शिक्षक
नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से अन्यत्र तबादले के लिए विकल्प मांगे जाने का विरोध किया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि जूनियर शिक्षकों को हटाने के लिए की जा रही शासन की कार्रवई का प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा। कोई भी शिक्षक विकल्प नहीं भरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा को देखते हुए अगस्त तक आंदोलन स्थगित किया गया है। इसके बाद मांगों का निस्तारण नहीं किया तो सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Read Moreरानीगढ़ पेयजल योजना टूटने से गहराया पानी का संकट
घनसाली (टिहरी)। रानीगढ़ पेयजल योजना एक सप्ताह से ठप होने के चलते मुख्य बाजार और पांच -छह गांवों के लोगों को शुद्घ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों की शिकायत है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान इस बारे में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संकट के कारण करीब पांच सौ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घनसाली बाजार, तहसील और ब्लाक मुख्यालय, गिरगांव, सेमली, आनंद विहार और हनुमान मंदिर आदि सहित पांच-छह गांवों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप…
Read Moreविकल्प नहीं भरेंगे जूनियर शिक्षक
नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से अन्यत्र तबादले के लिए विकल्प मांगे जाने का विरोध किया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि जूनियर शिक्षकों को हटाने के लिए की जा रही शासन की कार्रवई का प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा। कोई भी शिक्षक विकल्प नहीं भरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा को देखते हुए अगस्त तक आंदोलन स्थगित किया गया है। इसके बाद मांगों का निस्तारण नहीं किया तो सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Read Moreघर छोड़कर दूसरे गांवों में शरण लिए हैं ग्रामीण
कर्णप्रयाग। स्वर्का गांव के चार परिवार लंगासू गांव में शरण लिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भू-धंसाव से उनके मकानों में दरारें आ गई है। गांव में कोई सुरक्षित स्थान नहीं होने की वजह से ग्रामीण पलायन को मजबूर हैं। बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू से तीन किमी पैदल दूरी पर बसा गांव स्वर्का के ग्रामीण भू-स्खलन से भयभीत हैं। ग्रामीण टीका प्रसाद मैखुरी, हरीश मैखुरी, मनोज मैखुरी, शांति प्रसाद मैखुरी ने बताया कि उनके आवासीय भवनों पर दरारें आ गई है। ऐसे में वे अब लंगासू में शरण लिए…
Read More