गोपेश्वर। दैवी आपदा के डेढ़ माह बाद भी जनपद के 84 आपदा प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है, जिससे लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। जनपद के देवाल, थराली, कर्णप्रयाग और जोशीमठ के 20 आपदा ग्रस्त गांवों में आपदा के डेढ़ माह बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। बीती 24 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से घाट विकास खंड को जाने वाली 33 केवी की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे यहां 64 गांवों में अंधेरा पसरा है। देवाल क्षेत्र के…
Read MoreCategory: Uttarakhand
दो दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे
गोपेश्वर। दो दिनों से बंद पड़ा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को आवाजाही के लिए खुल गया है। बीआरओ के अधिकारी-कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार देर रात्रि तक बेराजकुंज में मोटर पुल का निर्माण किया, जिसके पश्चात शुक्रवार सुबह हाईवे के दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। जिससे जोशीमठ और गोपेश्वर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु हो सकी। अब हाईवे ऋषिकेश से पांडुकेश्वर तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर निकेश ने बताया कि हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े…
Read Moreनगर में 100 कूड़ा गाड़ी खरीदी जाएंगी
चंपावत। नगरपालिका परिषद की बैठक में तय किया गया कि 13 वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से 100 कूड़ा गाड़ी खरीदे जाएंगे। परिवार रजिस्टर में लोगों का नाम दर्ज कराने के लिए अब सभासद की आख्या आवश्यक होगी। नगर की सफाई व्यवस्था, रास्तों, सड़कों की दशा सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नजूल भूमि के मामले का निस्तारण होगा और पालिका इस जमीन का सार्वजनिक हित में उपयोग करेगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि खेतीखान रोड, जीआईसी रोड, पूल्ड आवास रोड…
Read Moreयुद्ध की नई तकनीक का प्रशिक्षण
लोहाघाट। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 36वीं वाहिनी में जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के संचालन के अलावा युद्ध की नई तकनीक का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस कार्य में बटालियन के सैकड़ों जवान अलग-अलग टुकड़ियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कमांडेंट आनंद सिंह की देखरेख में चल रहे इस युद्धाभ्यास में जवानों को दुश्मन के लक्ष्य को भेद कर उसे तहस नहस करने, विषम भौगोलिक परिस्थितियों में लक्ष्य को पार करने, युद्ध में घायल जवानों को मेडिकल एड देने समेत तमाम क्रियाकलापों से दक्ष किया जा रहा है। कमांडेंट ने…
Read Moreकन्याधन योजना के 72 आवेदनों को मिली मंजूरी
चंपावत। गौरादेवी कन्याधन योजना की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में अब तक प्राप्त 72 आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई। जिला कार्यालय सभागार में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने गौरादेवी कन्याधन योजना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि 12वीं में उत्तीर्ण गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बालिका को सरकार की ओर से 25 हजार रूपये की धनराशि राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में दी जाती है। समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार इस…
Read Moreलड़की की बरामदगी को कोतवाली का घेराव
काशीपुर। प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की गायब हो गयी। जिस युवक से लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था वह घर पर ही है। लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किया। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एक गांव की लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के परिजनों ने उसे डांट लगाई तो लड़की कहीं चली गई। लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस…
Read Moreनकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर लूटा
रुद्रपुर/पंतनगर। रुद्रपुर से टाटा फैक्ट्री जा रहे बाइक सवार ट्रांसपोर्टर को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट लिया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर ट्रांसपोर्टर ने हल्दी स्थित पंतनगर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। मूलरूप से बागपत निवासी वीरेंद्र शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा रुद्रपुर के अटरिया क्षेत्र में किराए में रहता है। बीती देर रात वह बाइक संख्या एचआर26डीए0415 से किसी काम से अपने मित्र से मिलने टाटा फैक्ट्री जा रहा…
Read Moreफाटक बंद करने पहुंचे अफसरों को खदेड़ा
सुल्तानपुर पट्टी। रेलवे फाटक बंद करने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे अफसरों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने रेलवे फाटक बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि यूपी के गांव घोसीपुरा क्षेत्र में रेलवे फाटक का किसी कीमत पर बंद नही होने दिया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर बाद रेलवे अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर फाटक को उखाड़ने के लिए सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे। इस दौरान यूपी के गांव घोसीपुरा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर आ धमके। उन्होंने फाटक बंद करने को लेकर हंगामा कर जेसीबी मशीन को…
Read Moreडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से मिले
उत्तरकाशी। डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जलजनित बीमारियों से पीड़ित रोगियों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। शुक्रवार को डीएम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां के जनरल वार्ड, सर्जिकल, अल्ट्रासाउंड केंद्र, इमरजेंसी, औषधि वितरण कक्ष और इंजेक्शन रूम, औषधि भंडार, पैथोलाजी सेंटर तथा डाक्टरों के चैंबरों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था में और सुधार लाने के निर्देश दिए। मरीजों को और अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ…
Read Moreबालिका शिक्षा के प्रोत्साहन को आगे आए ग्रामीण
उत्तरकाशी। वरूणावत पर्वत के शीर्ष पर बसे संग्राली गांव के ग्रामीणों ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए नई पहल की है। यहां ग्रामीणों ने पंडित महिशरण बालिका शिक्षा संस्था का गठन किया गया है। जो हर साल जूनियर हाईस्कूल पाटा में दसवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली बालिकाओं को नगद धनराशि प्रदान कर प्रोत्साहित करेगी। संस्था का गठन बृहस्पतिवार को गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन मौके पर किया गया। जिसमें संरक्षक प्रद्युम्न नौटियाल, अध्यक्ष सुनील नौटियाल, उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, सचिव डा. अरविंद नौटियाल,…
Read More