भटवाड़ी(उत्तरकाशी)। बाजार में राशन नहीं मिलने और आपदा में रोजगार खत्म हो जाने से भटवाड़ी क्षेत्र के मजदूर परिवार सहित उत्तरकाशी की ओर पलायन करने लगे हैं। ऐसे में मजदूर नहीं मिलने से क्षेत्र में कृषि और बागवानी के अलावा निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। राशन के अभाव में अध्यापकों के भी स्कूलों में ज्यादा दिनों तक टिके रहने की स्थिति नहीं लग रही है। यही स्थिति अन्य सरकारी विभागों की भी है। गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण अपर भागीरथी के मुख्य बाजार भटवाड़ी सहित अन्य छोटे…
Read MoreCategory: Uttarakhand
स्कूल की दशा खराब, 600 में से रह गए 217 बच्चे
सोमेश्वर। ताकुला विकासखंड का सबसे पुराना राजकीय इंटर कालेज सोमेश्वर संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। 96 साल पूर्व बना स्कूल भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया है। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर और चटाइयां नहीं हैं। स्कूल में निरंतर छात्रों की संख्या में गिरावट आ रही है लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान नहीं है। 1979 में इस विद्यालय में 600 बच्चे पढ़ते थे लेकिन वर्तमान में छात्र संख्या 217 रह गई है। आजादी से पूर्व 1917 में स्कूल के लिए सोमेश्वर के कुछ…
Read Moreस्काउट-गाइडों के प्रयास सराहनीय
अल्मोड़ा। उत्तराखंड भारत स्काउट-गाइड का दो दिवसीय जिला अधिवेशन शिक्षाधिकारी कार्यालय में शुरू हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने जिले में स्काउट-गाइड को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइडों द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल ने स्काउट गाइड को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित करने की योजना है। शीघ्र ही शिक्षा निदेशक अल्मोड़ा आकर अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में धौलादेवी और…
Read Moreभूगर्भ वैज्ञानिक करेंगे बेड़गांव का सर्वे
रानीखेत। डीआरडीए के परियोजना निदेशक श्याम सुंदर सिंह पांगती ने आपदा प्रभावित बेड़गांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भूगर्भ वैज्ञानिकों से प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को आपदा से क्षतिग्रस्त संपत्ति का पुनर्निर्माण मनरेगा के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने हरड़े गांव जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। गत दिनों अतिवृष्टि के दौरान सुदूरवर्ती बेड़गांव में काफी क्षति हुई थी। परियोजना निदेशक ने गांव में जाकर क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर…
Read More80 पव्वों के साथ युवती गिरफ्तार
हरिद्वार। धर्मनगरी में महिला शराब तस्करों का नेटवर्क टूटने का नाम नहीं ले रहा है। माफिया ने अब युवतियों को भी इस धंधे में लगा दिया है। रोड़ीबेलवाला झुग्गी बस्ती में रहने वाली 25 वर्षीय युवती को 80 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि रोड़ीबेलवाला में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर अपने पिता के साथ रह रही पूजा (पुत्री राजकुमार) की झोपड़ी की तलाशी ली। इस दौरान…
Read Moreहमलावरों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
रुड़की। मेन बाजार के कारोबारी लाला तरसेम को गोली मारने के मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। वहीं मामले की योजना बनाने वाला आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। जबकि दो आरोपी हमलावरों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मेन बाजार में कारोबारी लाला तरसेम को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से लाला तरसेम गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी बदमाश फरार हो गए थे। मामले का…
Read Moreरुद्रप्रयाग जनपद को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करें
रुद्रप्रयाग। हर बार दैवी आपदाआें का दंश झेलने वाले रुद्रप्रयाग जनपद को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगाें का कहना है कि दैवी आपदा के कारण जिले में हर बार भारी जन-धन की हानि होती है, जिस कारण यहां का विकास थम गया है। जिले के विकास के लिए इसे पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाना जरूरी है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य, संचार, शिक्षा, यातायात समेत अन्य सुविधाआें का विकास तेजी से हो सके। वर्ष 1997 में रुद्रप्रयाग जनपद गठन के बाद से लगातार दैवी आपदा…
Read Moreग्रामीणों ने किया मनणा बुग्याल की ओर प्रस्थान
अगस्त्यमुनि। रांसी के ग्रामीणों ने संपूर्ण उत्तराखंड की कुशलता की कामना लिए राकेश्वरी मंदिर में मां भगवती मनणा की चल विग्रह डोली लेकर मनणा बुग्याल की ओर प्रस्थान किया है। मनणा माई जात में चल रहे रविंद्र भट्ट, देवेंद्र पंवार ने बताया कि अब मां मनणा ही केदारघाटी को दुख विपदा से उबारेगी। इसके लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मनणा माई को मिलने पहुंचे रांसी, गौंडार और उनियाणा के ग्रामीणों ने पारंपरिक जागरों से देवी की भावपूर्ण स्तुति कर उत्तराखंड आपदा थामने की प्रार्थना की है। मद्महेश्वर घाटी में प्रतिवर्ष…
Read Moreपायलट और तकनीशियन के शव देहरादून भेजे
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से लौटते समय क्रैश हुए चॉपर के पायलट और टेक्नीशियन के शव को बृहस्पतिवार को चॉपर से देहरादून भेज दिया गया। वहीं दो दिन से केदारनाथ में फंसे डीआईजी जीएस मर्तोलिया भी गुप्तकाशी लौट आए। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को लेकर ट्रंास भारत और पिनेकल एवीएशन के चॉपर केदारनाथ गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनको वहीं रुकना पड़ा। बु़धवार को लगभग तीन बजे केदारनाथ में हल्का मौसम खुलने पर ट्रांस भारत के पायलट जीएस ढालीवाल ने तकनीशियन अभय रंजन के साथ उड़ान भरी।…
Read Moreभाजयुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
बागेश्वर। बीपीएल श्रेणी की गलत परिभाषा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने यहां केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार बीपीएल परिवार की परिभाषा ठीक नहीं करती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने एक तरफ…
Read More