बाजार की दवाएं लिखीं तो नपेंगे डॉक्टर : निदेशक

बागेश्वर। कुमाऊं क्षेत्र के स्वास्थ्य निदेशक डा. जीएस पांगती ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदाओं के मद्देनजर डाक्टरों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोगियों से बाजार से दवाएं मंगाने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निदेशक डा पांगती बृहस्पतिवार को दोपहर बाद यहां पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में डाक्टरों के कक्षों, रोगी वार्डों और अन्य अनुभागों को देखा। रोगियों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि रोगियों को अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बाजार से दवाइयां मंगाने वाले…

Read More

नितिन-पल्लवी ने जीता आईएपी अंडरग्रेजुएट क्विज

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज में आयोजित 26वीं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अंडर ग्रेजुएट क्विज-2013 में आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थी पल्लवी और नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग की ओर से आयोजित 26वें आईएपी अंडर ग्रेजुएट क्विज-2013 का शुभारंभ प्राचार्य डा.वीएल जहागिरदार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने जोनल प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए प्रतिभागियों को आशीष दिया। छह राउंड में बंटे क्विज-2013 में पहले राउंड में बेसिक साइंस, दूसरे राउंड में वृद्धि एवं विकास, तीसरे राउंड में पोषण, वैक्सीन, चौथे और पांचवें…

Read More

घुड़दौड़ी कालेज में 11 अगस्त तक करें रिपोर्टिंग

पौड़ी। इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 219 छात्रों ने रिर्पोटिंग कर ली है। शेष सीटों पर 6 से 11 अगस्त तक छात्रों को रिपोर्टिंग करनी होगी। कालेज के प्राचार्य प्रो. एके स्वामी ने बताया कि कालेज में बीटेक की 401 सीटें हैं। प्रवेश के लिए उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने ऑन लाइन काउंसिलिंग के जरिए 388 छात्राें को पात्र माना। इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में 37, कंप्यूटर साइंस में 28, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 33, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 48, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 11, सिविल इंजीनियरिंग में 48 तथा बॉयोटेक में 23…

Read More

निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में दिखी गंदगी

पौड़ी। स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता जांचने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कालेज थलीसैण समेत कई स्कूलों में विद्यालय परिसर और कक्षा कक्ष गंदे मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाचार्य और शिक्षकों को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही कुछ विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर भी चिंता जताई। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठूली और प्राथमिक विद्यालय कठूली में घटती छात्र संख्या…

Read More

पुरातत्व विभाग ने किया स्मृति वृक्ष का निरीक्षण

दुगड्डा। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के स्मृति वृक्ष का बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने सर्वेक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने इस बात पर अफसोस जताया कि सात साल बीतने के बाद भी इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण नहीं हो पाया। इस सर्वेक्षण के बाद स्मृति वृक्ष के शीघ्र संरक्षण की उम्मीद जगी है। दुगड्डा के पास आजाद पार्क स्थित स्मृति वृक्ष आजादी के नायकों की यादों को अपने आप में समेटे समेटे हुए धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ रहा है। सात साल पहले 12 मई 2006 को यह…

Read More

श्रीदेव सुमन की याद में पौधे रोपे

गढ़वाल। श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम हुए और उनकी याद में पौधे रोपे गए। इस अवसर पर रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। गोपेश्वर/पोखरी में एनसीसी कैडेटों ने जीआईसी माणा-घिंघराण में पौधारोपण किया गया। विद्यालय में पर्यावरण संवर्द्धन विषय पर गोष्ठी हुई जिसमें एनसीसी लेफ्टिनेंट आरएस फर्स्वाण ने कहा कि दैवी आपदा का सबसे बड़ा कारण वनों का अनियंत्रण दोहन है। जिसका प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। पोखरी के जीआईसी गोदली में शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण…

Read More

सीमा में संदिग्धों पर नजर रखे पुलिस

झूलाघाट। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन ने बृहस्पतिवार को नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के अलावा हथियारों के रखरखाव का भी मुआयना किया। बाद में सीओ ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते यहां सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सीमा पर संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने, आवाजाही पर सख्त निगरानी की हिदायत दी। साथ ही नेपाल से लड़कियों को बहला फुसला कर मैदानी क्षेत्रों में भगाकर ले जाने वाले गिरोह पर भी नजर रखने को कहा। बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने…

Read More

धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग 39 दिन से बंद

धारचूला। टनकपुर-तवाघाट राजमार्ग का धारचूला से आगे का हिस्सा बीती 17 जून से बंद है। इस मार्ग को खोलने के लिए अभी गंभीर पहल भी शुरू नहीं हुई है। चार जगहों पर पुल टूट गए हैं। रोड बंद होने से लोगों का बुरा हाल है। राशन और जरूरी सामग्री लाने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। धारचूला से तवाघाट मोटर मार्ग का दोबांटस्यांठा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। एलागाड़, तवाघाट, कंच्योति और सोबला में पुल टूट गए थे। 17 जून से बंद इस मार्ग से रांठी,…

Read More

लापता लोगों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

पिथौरागढ़। जून की तबाही में लापता लोगों की खोज खबर नहीं लग पाई है। धारचूला तहसील में दो दर्जन लोग लापता हो गए थे। अब प्रशासन ने भूस्खलन की चपेट में आए लोग अथवा लापता लोगों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी डा.नीरज खैरवाल ने धारचूला के एसडीएम प्रमोद कुमार को मजिस्ट्रेटी जांच का जिम्मा सौंपा है। लापता लोगों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी कोई भी नागरिक 15 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में दे सकता है। इस जांच रिपोर्ट के आने के बाद लापता लोगों…

Read More

समय से नहीं मिली राहत : निशंक

मुनस्यारी/मदकोट। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने ट्राली के सहारे कई इलाकों का दौरा कर आपदा पीड़ितों के हाल जाने। कहा कि आपदा राहत के काम में कई जगह सरकार और प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है। इस वजह से लोगों को वक्त पर मदद नहीं मिल पाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि आपदा पीड़ितों को रसद, स्वास्थ्य सुविधा से लेकर विस्थापन तक के सभी मामलों को पार्टी दमदार तरीके से आवाज उठाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने…

Read More