धारचूला के गांवों से 103 लोगों को निकाला

पिथौरागढ़। प्रशासन का आपदा ग्रस्त लोगों को निकालने का काम जारी है। बृहस्पतिवार को धारचूला के पांगला, गर्व्यांग, पांगू, दर, बूंदी, छिरकिला से 103 लोगों को सेना के हेलीकाप्टर से जरिए धारचूला लाया गया। धारचूला के एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि रेस्क्यू अभियान अभी जारी रहेगा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 2870 लोगों को हेलीकाप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया है। 1938 क्विंटल राशन हेलीकाप्टर से प्रभावित क्षेत्रों में ड्राप किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि अब…

Read More

डाकघर ने महंगा किया राखी लिफाफा

हल्द्वानी। पांच रुपये में डाकघर से लिफाफा खरीदकर भाइयों के लिए दूरदराज क्षेत्रों में राखी भेजने वाली बहनों को इस बार सात रुपये देने होंगे। डाकघर ने राखी का लिफाफा दो रुपये महंगा कर दिया है। हालांकि, वाटरप्रुफ लिफाफे आने से बारिश में भीगकर खराब होने जैसा भय नहीं रहेगा। भाई-बहन के त्योहार रक्षा बंधन पर भी इस बार महंगाई का असर पड़ा है। दूरदराज अपने भाई को राखी भेजने वाली बहनों को भारतीय डाक ने लिफाफे के दाम बढ़ाकर झटका दिया है। पांच रुपये में मिलने वाले राखी के…

Read More

छात्रों में चले लात घूंसे, तीन ने एक को पीटा

हल्दूचौड़। राजकीय इंटर कालेज हल्दूचौड़ में दो छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद में कक्षा में लात-घूंसे चल गए। तीन छात्रों ने मिलकर एक छात्र को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है। घटना के बाद तीनों छात्र विद्यालये से निस्कासित कर दिए गए हैं। यह मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जीआईसी हल्दूचौड़ में प्रार्थनासभा से पूर्व…

Read More

निगम की दुकानों पर नहीं होगा अतिक्रमण

हल्द्वानी। नगरनिगम की आवंटित दुकानों के बाहर और छत पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए टीम गठित कर दी गई। टीम 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही अतिक्रमण तोड़ने एवं अतिक्रमण की गई भूमि पर अतिरिक्त प्रीमियम वसूली की कार्रवाई की जाएगी। निगम से आवंटित दुकानों की छतों पर टावर लगवाकर व्यावसायिक लाभ लेने वालों से भी शुल्क लिया जाएगा। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 15 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्षदों ने आईएचएसडीपी…

Read More

प्रतिष्ठानों के आगे बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता

हल्द्वानी। भाजपा नेता और देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज कूपर से अभद्रता और उनके नौकरों के साथ मारपीट मामले के आरोपी युवकों के खिलाफ चौबीस घंटे तक कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज व्यापारी एसपी सिटी से मिले। उन्हाेंने कहा कि जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान के सामने अराजकता का माहौल रहता है। कई बार बाइक खड़ा करने से मना करने पर युवक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार की घटना से देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार की…

Read More

आपदा से पांच हजार परिवार हुए गरीब

जान माल केनुकसान के साथ ही दैवी आपदा ने प्रभावित जिलों के पांच हजार लोगों को बीपीएल की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। सरकार इन प्रभावित परिवारों को अब इंदिरा आवास मुहैया कराएगी। जिलेवार परिवारों की यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। ये ऐसे परिवार हैं जिनके घर और खेत खलियान दोनों ही नष्ट हो गए हैं। उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें राज्य सरकार ने केंद्र को जो रिपोर्ट भेजी है उसके अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में ऐसे कुल पांच…

Read More

अलकनंदा-मंदाकिनी घाटी में खिसक रहे जंगल

तेज मूसलाधार बारिश। दरकती पहाड़ी। जमीन के अंदर से निकलता पानी। पहाड़ी पर बसे गांव और जंगल। सबसे नीचे नदी। यह स्थिति है पहाड़ की। पहाड़ियों के लगातार नीचे खिसकने से कई खतरे उत्पन्न हो गए हैं। उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें गांव तो बर्बाद हो ही रहे हैं। साथ ही पेड़ और बोल्डर सहित पहाड़ी के नदी में आने से नदी का प्रवाह रुकने या मुड़ने की आशंका है। पहाड़ में आई जल प्रलय में केदारघाटी, कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, अलकनंदा घाटी और पिंडर घाटी…

Read More

अस्सी हजार आंखों को रोशनी की दरकार

समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाली उम्र में उत्तराखंड के 80 हजार से अधिक लोगों की दुनिया आंखों में कार्निया की खराबी के कारण अंधेरी है। डाक्टरों का कहना है कि अगर लोग नेत्रदान करें तो इन लोगों की जिंदगी में रोशनी आ सकती है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी मिल सकती है। पीड़ित लोगों में बच्चे भी कार्नियल अंधता से पीड़ित लोगों में बच्चे भी हैं। खेल-खेल में इनकी आंखों में चोट लग गई थी, जिससे उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई…

Read More

मंथल में चाह में तीन मकान टूटे, कई नाली खेत बहे

नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश से नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से हर दिन मकान टूटने और खेती बहने की सूचनाएं आने से शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात हुई तेज बारिश से जाखणीधार प्रखंड में ग्राम चाह गडोलिया के तैलसारी (रौंग) नामे तोक में मूर्तिराम नौटियाल, रामानंद नौटियाल तथा छाड़ा में रैठू लाल का मकान ढह गया। चाह में ही सड़क से आए बरसाती पानी से जोत सिंह, विमला देवी, हिकमत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, सोबन सिंह, मान सिंह के खेत बह…

Read More

मंथल में चाह में तीन मकान टूटे, कई नाली खेत बहे

नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश से नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से हर दिन मकान टूटने और खेती बहने की सूचनाएं आने से शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात हुई तेज बारिश से जाखणीधार प्रखंड में ग्राम चाह गडोलिया के तैलसारी (रौंग) नामे तोक में मूर्तिराम नौटियाल, रामानंद नौटियाल तथा छाड़ा में रैठू लाल का मकान ढह गया। चाह में ही सड़क से आए बरसाती पानी से जोत सिंह, विमला देवी, हिकमत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, सोबन सिंह, मान सिंह के खेत बह…

Read More