घनसाली (टिहरी)। लगातार हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। भिलंगना प्रखंड के ग्राम पंचायत पाख में बारिश से हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति का चार कमरों का मकान मलबे में दब गए। घर के अंदर मलबे में दबकर एक महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। मकान के अंदर 20 बकरियां जिंदा दफन हो गईं। पिंस्वाड़ गांव में दस मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया। प्रखंड के पट्टी ग्यारह गांव के…
Read MoreCategory: Uttarakhand
प्रभावितों को थमाया बिना मुहर लगा चेक
कर्णप्रयाग। मंगलवार रात्रि बारिश ने दौड़ाया तो बुधवार को शरण और राहत पाने के लिए दौड़ते रहे। बृहस्पतिवार को राहत के नाम पर मिले चेक ने गांव से तहसील तक 15 किमी पैदल दौड़ाया। यह दौड़ यहीं नहीं थमी चेक क्लीयर नहीं होने पर बैंक से दुबारा तहसील कई बार दौड़ लगानी पड़ी। यही भुगत रहे हैं जेटी के प्रभावित परिवार। मंगलवार रात्रि को जेटी गांव में बारिश के कहर से यहां के चार भवन जमींदोज हो गए थे, जिन्हें प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर बुधवार को आठ…
Read Moreरिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं ग्रामीण
गोपेश्वर। तेफना गदेरे में बादल फटने के दूसरे दिन भी तेफना और बांतोली गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। प्रभावित परिवार अपने घरों को छोड़कर मंगरोली, नंदप्रयाग और थिरपाक में चले गए। बुधवार रात्रि हुई बारिश से फिर गदेरे का मलबा और पानी ग्रामीणों के घरों और दुकानों में घुस गया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने अपने क्षतिग्रस्त भवनों से अपना जरूरी सामान निकाला और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। वहीं बांतोली और तेफना गांवों में करीब 140 सिंचित भूमि भी गदेरे में बह गई है। तेफना के रूप चंद और…
Read Moreविस्थापन की मांग पर अड़े गणांई के ग्रामीण
जोशीमठ। ब्लॉक के आपदा प्रभावित गणांई के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। कहा गया कि वर्ष 1998 के बाद से गांव पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भी विस्थापन की प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर हुई सभा में वन पंचायत सरपंच सरोजनी देवी ने कहा…
Read Moreपालिका कार्यालय अब नए भवन में
चंपावत। जिला गठन के समय 1997 में नगर पंचायत ने गोरलचौड़ मार्ग पर जिस भवन का निर्माण किया था उसमें अब नवगठित नगरपालिका का कार्यालय स्थापित होने जा रहा है। पालिका गठन के बाद कर्मचारियों तथा सभासदों की संख्या बढ़ने के कारण पुराने कार्यालय भवन में जगह की कमी हो गई थी। इसी का समाधान निकालने के लिए यह पहल की गई है। 1997 में जिला गठन के समय तत्कालीन नगर पंचायत ने अपनी परिसंपत्तियों को बढ़ाने, नगर की जनता को सुविधा देने के मकसद से गोरलचौड़ मार्ग पर एक…
Read Moreचंपावत में बारिश, फिर जारी हुआ अलर्ट
चंपावत। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। सुबह कुछ देर के लिए चटख धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बारिश होने लगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। जिला मुख्यालय में पिछले 24 घंटे में बारिश की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रही। इस अवधि में मात्र एक मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया…
Read Moreबीआरजीएफ की योजनाएं न मिलने से प्रधान नाराज
चंपावत। पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि (बीआरजीएफ) की मद की योजनाएं न मिलने से जिले के ग्राम प्रधान नाराज हैं। तीन दर्जन ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुख ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि यदि गांवों को बीआरजीएफ की योजना का पैसा नहीं दिया गया तो वह न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि बीआरजीएफ की मद से ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को धनराशि का आवंटन नहीं किया जा रहा है। धन के वितरण में मनमानी…
Read Moreशारदा उफान पर, बनबसा बैराज में फिर रेड अलर्ट
टनकपुर/बनबसा। बारिश से शारदा फिर उफान पर आ गई है। जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंचने पर बुधवार रात आठ बजे से बनबसा बैराज में रेड अलर्ट घोषित है। जिसके चलते भारत-नेपाल के बीच वाहनों का संचालन बंद है। बरसात में शारदा का जलस्तर भी घटता बढ़ता रहता है। पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होने पर नदी उफान पर आ जाती है। पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश से बुधवार की रात नदी का जलस्तर बढ़कर एक लाख क्यूसेक पहुंच गया था। बनबसा बैराज कंट्रोल रूम के कर्मचारी अशोक कुमार ने…
Read Moreरेलवे किनारे से हटेगा अतिक्रमण
सुल्तानपुर पट्टी। रेलवे लाइन किनारे खोखा हटाने के आदेश से लोगों में खलबली मच गई। रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मौकेे का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर खोखे हटाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर ओपी श्रीवास्तव ने आरपीएफ जवानों के साथ रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित लोगों को एक सप्ताह के भीतर खोखे हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में संभ्रात लोगों से बातचीत की। यहां गांव घोसीपुरा के प्रधान रियासत…
Read Moreसंदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
दिनेशपुर। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सुंदरपुर निवासी कृष्णपद मंडल सुबह जब उठा तो बगल के कमरे में उसकी 32 वर्षीय पत्नी ज्योत्सना फर्श पर छटपटा रही थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। कृष्णपद का कहना है कि वह पत्नी को इलाज के लिये वाहन से रुद्रपुर ले जा रहा…
Read More