रुद्रपुर। दहेज हत्या के आरोपी पति को जिला जज जयदेव सिंह की अदालत ने 10 वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। डीजीसी एनएस धामी के अनुसार मोतियापुर, बाजपुर निवासी गोपाल सिंह ने 26 अक्टूबर 2010 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसने अपनी पुत्री जमुना देवी का विवाह बाजपुर के ही राजपुरा नंबर सात निवासी रविंद्र पुत्र उमराव सिंह के साथ किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज…
Read MoreCategory: Uttarakhand
वन भूमि से हटेंगे कब्जेदार
खटीमा। वन विभाग आरक्षित वन क्षेत्र के 18 हेक्टेयर से कब्जेदारों को हटाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वन विभाग ने कब्जेदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वन विभाग कार्रवाई करेगा। वन विभाग की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप है। वन क्षेत्राधिकारी टीएस शाही ने बताया कि नगर से सटे आरक्षित वन क्षेत्र के साल बोझी नंबर एक व दो के 18 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक वन व्यवसायी 1980 तक लीज…
Read Moreवन पंचायतों को बनाया जाए मजबूत
नौगांव(उत्तरकाशी)। वन पंचायत संगठन के वार्षिक सम्मेलन में पंचायतों को सशक्त बनाने की मांग उठी। वन पंचायत के सरपंचों ने विभाग पर उन्हें विश्वास में लिए बगैर कार्य करने का आरोप लगाया। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष लोकेंद्र नौटियाल ने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत किए बगैर वनों के संरक्षण व संवर्द्धन की बात बेमानी है। सरपंचों ने बताया कि वर्ष 2011 में गठन के बाद से अभी तक विभाग ने वन पंचायतों को कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में उन्हें नहीं मालूम कि उनके अधिकार क्या…
Read Moreगर्भवती महिला को हेलीकाप्टर से अस्पताल पहुंचाया
उत्तरकाशी। आपदा के बाद सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित दूरस्थ गांवों की गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को विभाग की ओर से क्यार्क गांव की एक महिला को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए हेलीकाप्टर से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 16-17 जून की आपदा से सड़क, संपर्क मार्ग बंद होने से जिले के सैकड़ों गांव अलग-थलग पड़े हैं, जिस कारण गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। पिछले माह ढासड़ा गांव में प्रसव के दौरान एक महिला…
Read Moreबालिका शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन
उत्तरकाशी। वरूणावत पर्वत के शीर्ष बसे संग्राली गांव के ग्रामीणों ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए नई पहल शुरू की है। ग्रामीणों ने पंडित महीशरण बालिका शिक्षा संस्था का गठन किया है, जो हर साल जूनियर हाईस्कूल पाटा में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली गांव की बालिकाओं को नगद धनराशि से प्रोत्साहित करेगी। संस्था का गठन बृहस्पतिवार को गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन मौके पर लिया गया। संरक्षक प्रद्युमन नौटियाल, अध्यक्ष सुनील नौटियाल, उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, सचिव डा. अरविंद नौटियाल, कोषाध्यक्ष…
Read Moreभागीरथी की बाढ़ में उजड़ा नागेश्वर धाम
उत्तरकाशी। भागीरथी की बाढ़ के आगे तमाम तरह के सुरक्षा उपाय भी बेमानी साबित हो रहे हैं। नाकुरी स्थित नागेश्वर धाम बाढ़ में उजड़ने के बाद अब यहां खतरा और बढ़ गया है। नाकुरी में स्नान घाट, शमशान घाट के साथ ही बरसाली गांव का पंचायत भवन तथा पौराणिक शिव मंदिर बना हुआ था। यहां हरियाणा के श्रद्धालुओं ने एक और मंदिर के साथ इसे नागेश्वर धाम के तौर पर विकसित किया था। अगस्त 2012 में भागीरथी की बाढ़ ने घाट समेत यहां तमाम सुरक्षा निर्माण ढहा डाले। सरकार की…
Read Moreहिमालय के लिए अलग नीति बनाने की जरूरत: निशंक
अल्मोड़ा/बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार आज तक केदारनाथ में मारे गए लोगों की सही संख्या बताने की स्थिति में नहीं है। राज्य के अन्य स्थानों में आई आपदा से निपटने के लिए भी ठोस कार्य नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा हिमालय क्षेत्र के लिए अलग नीति बनाए बगैर यहां का सही विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जर्बदस्त हार का सामना करना पड़ेगा। यहां…
Read Moreदम घुटने से छह बैलों की मौत
भिकियासैंण। गौ वंशीय पशुओं की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की तड़के यहां गगास पुल पर अवैध रूप से रामपुर ले जाए जा रहे 17 बैलों से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में बैलों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था, जिस कारण छह बैलों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चालक सहित दो अभियुक्तों को गौ संरक्षण अधिनियम के तहत जेल तथा बैलों को गौ संरक्षण केंद्र बाजपुर भेज दिया है। थाना पुलिस वृहस्पतिवार की तड़के गगास पुल…
Read Moreओखलगाड़ा के पास कार खाई में गिरी, चार की मौत
दन्यां। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में ओखलगाड़ा के निकट पिथौरारागढ़ जा रही एक होंडा सिटी कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला और एक बच्चा बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाल लिया। उन्हें पिथौरागढ़ अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ में व्यवसाय करने वाले कैलाश कश्यप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ बरेली से होंडा सिटी कार संख्या यूपी 16-जी 4064…
Read Moreकाउंसलिंग को आए लोगों में मारपीट
रुद्रपुर। एसएसपी कार्यालय स्थित महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग को आए महिला और पुरुष पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इससे एसएसपी कार्यालय में अफरातफरी मच गई। यह देख पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। सूचना पर सिडकुल पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग चुपचाप खिसक लिए। बुधवार को एसएसपी कार्यालय स्थित महिला हेल्प लाइन में दंपति विवाद की काउंसलिंग में कई लोग आए थे। महिला हेल्प लाइन के बाहर महिला और पुरुष पक्ष के लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ी…
Read More