नौगांव(उत्तरकाशी)। वन पंचायत संगठन के वार्षिक सम्मेलन में पंचायतों को सशक्त बनाने की मांग उठी। वन पंचायत के सरपंचों ने विभाग पर उन्हें विश्वास में लिए बगैर कार्य करने का आरोप लगाया। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष लोकेंद्र नौटियाल ने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत किए बगैर वनों के संरक्षण व संवर्द्धन की बात बेमानी है। सरपंचों ने बताया कि वर्ष 2011 में गठन के बाद से अभी तक विभाग ने वन पंचायतों को कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में उन्हें नहीं मालूम कि उनके अधिकार क्या…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पंपों के पुनर्गठन की वित्तीय स्वीकृति मिली
रानीखेत। विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि भतरौंज-रीची-थापल पंपिंग पेयजल योजना के पंपों की मरम्मत और मेन पाइप के पुनर्गठन को वित्त विभाग ने 52.59 लाख की स्वीकृति दी है। लाइन पुनर्गठित होने से विधानसभा के कई गांवों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि विभाग ने भतरौंज-रीची-थापल पंपिंग पेयजल योजना की मेन लाइन के पुनर्गठन के लिए 71.06 लाख का आंगणन शासन को भेजा था। वित्त विभाग ने 52.59 लाख रुपये…
Read Moreसेना में भर्ती की लिखित परीक्षा 28 को
अल्मोड़ा। रानीखेत में गत 26 मई से पांच जून तक हुई सेना की भर्ती रैली में सफल हुए अभ्यर्थियों की सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क/एसकेटी, सैनिक ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा रविवार 28 जुलाई को अल्मोड़ा में होगी। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के भर्ती अधिकारी कर्नल विजू सुंदरेश ने बताया कि जिन सफल अभ्यर्थियों को भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा प्रवेश पत्र प्रदान किए गए हैं, वह 28 जुलाई की सुबह छह बजे परीक्षा स्थल आर्मी ग्राउंड अल्मोड़ा और आर्मी स्कूल अल्मोड़ा पहुंचें।
Read Moreहरिद्वार आती हैं मन्नतों की कांवड़
हरिद्वार गुरू पूर्णिमा और श्रावण के पहले दिन कांवड़ियों ने आभास करा दिया है कि उत्तराखंड की आपदा कांवड़ियों के कदम नहीं रोक पाएगी। चूंकि कांवड़ यात्रा मन्नतों से जुड़ी हुई है, अत: कांवड़ियों का आना और गंगा जल भरकर लौटना लाजमी है। कांवड़ यात्रा प्राचीन काल से किसी न किसी रूप में चलती आ रही है। करीब 25 वर्ष पूर्व जब राम जन्म भूमि आंदोलन ने जोर पकड़ा तब कांवड़ यात्रा भी जोर पकड़ गई। पितृ भक्त श्रवण कुमार ने जिस प्रकार माता-पिता को बहंगी में बैठाकर तीर्थाटन कराया…
Read Moreविधायक के रिश्तेदारों की होटल में तोड़फोड़
हरिद्वार। दिल्ली भाजपा विधायक के भतीजों और भानजों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में बवाल काटा। प्रापर्टी को लेकर हुए विवाद में यह आपस में भिड़ गए और होटल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया। लेकिन बाद में मामले ही रफा-दफा कर दिया। कनखल पुलिस ने बताया कि हाईवे स्थित एक होटल में सोमवार रात साहिबाबाद (दिल्ली) निवासी चार युवक रुके हुए थे। रात में पार्टी के दौरान चारों में एक प्रापर्टी को लेकर कहासुनी हो गई। मंगलवार सुबह करीब…
Read Moreतीन माह बाद पहुंची गैस, फिर भी नहीं मिली
गुप्तकाशी। तीन माह बाद सोमवार शाम रसोई गैस सिलेंडर का ट्रक पहुंचा। सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं की काफी भीड़ होने से वितरकों और उपभोक्ताओं के बीच हल्की नोंक-झोक भी हुई। ऐसे में जहां कई लोगों को सिलेंडर मिल गए थे, वहीं कईयों को बैरंग ही लौटना पड़ा। उपभोक्ताआें का आरोप है कि वितरक वास्तविक लोगाें को सिलेंडर देने के बजाए बिचौलियाें को दे रहे हैं। स्थानीय निवासी बीएल बगवाड़ी, मस्तान नेगी, हर्षमणि सेमवाल और शिव प्रसाद तिनसोला ने बताया कि स्थानीय लोगाें की मांग को देखते हुए तीन…
Read Moreचॉपर उपलब्ध न कराने वाले पर हो कार्रवाई
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जल प्रलय में राहत कार्य देरी से शुरू होने पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के जिला प्रवक्ता सतेंद्र बर्त्वाल ने तत्कालीन जिलाधिकारी को चॉपर उपलब्ध न कराने वाले शासन के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस प्रकरण के उच्च स्तरीय जांच भी की मांग की है। सतेंद्र बर्त्वाल ने आपदा के बाद मौसम साफ होने पर डीएम ने चॉपर की मांग शासन से की थी लेकिन शासन ने स्थानीय एविएशन कंपनियों से डीएम विजय ढौंडियाल को चॉपर नहीं दिलवाया।…
Read Moreदेवलचौरा योजना से एक दर्जन गांव होंगे लभान्वित
बागेश्वर। सरयू नदी से देवलचौरा पेयजल लिफ्ट योजना स्वीकृत होने से दर्जनों गांव के लोगों को पेयजल मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस योजना के लिए धन स्वीकृत हो गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण के प्रति आभार जताया। देवलचौरा पेयजल योजना की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी यह मांग मान ली है। योजना के निर्माण के लिए धन भी स्वीकृत हो गया है। योजना से बिजोरिया, कोलाग, हिरमोली, खुल्दोड़ी, भाटनीकोट, करूली, गाजली, तुपेड़, चिड़ंग, चिनेली, कुकरोली, देवलचौरा…
Read Moreग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गईं बंद सड़कें
बागेश्वर। कपकोट और उच्च हिमालयी क्षेत्र में आपदा से बंद हुई सड़कों को खोलना चुनौती बना हुआ है। उच्च हिमालय के गांवों को जोड़ने वाली अधिकतर सड़कें बंद हैं। लोगों को आवश्यक चीजें प्राप्त करने के लिए भारी कठिनाई हो रही है। कपकोट का उच्च हिमालयी क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। पिछले महीने की बारिश में पिंडर घाटी के सभी पैदल पुल बह गए। उच्च हिमालयी क्षेत्र को जोड़ने वाले मोटर मार्ग भी ध्वस्त हो गए। यातायात संपर्क कट जाने के कारण लोगों को दिन भर पैदल…
Read Moreअब व्यापारी भी पालिकाध्यक्ष और ईओ के साथ
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ पशु क्रू रता अधिनियम में मामला दर्ज होने पर व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई है। यहां जारी एक बयान में नगर व्यापार मंडल के सचिव कैलाश परिहार ने लावारिस पशुओं को हटाने के कार्य में बांधा डाल रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। श्री परिहार ने कहा कि लावारिस जानवरों से यहां के दुकानदार खासे परेशान हैं। जानवर उनके दुकानों के आगे गंदगी करते हैं। जिसे सुबह-सुबह वह स्वयं साफ करते हैं। दुकान के आगे रखे सामान…
Read More