झूलाघाट। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की 55वीं वाहिनी ने रात्रि गश्त के दौरान काली नदी के रास्ते अवैध तरीके से भारत लाई जा रही 20 पेटी नेपाली सिगरेट पकड़ी है। पकड़े गए माल की कीमत भारतीय बाजार में 2.40 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी करने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल फरार हो गए। झूलाघाट से पांच किलोमीटर दून सिमपानी नामक स्थान गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों को नेपाल की ओर से नदी पार करते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। वाहिनी के निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सुनने, समझने और देखने की क्षमता खो चुकी सरकार: भगत
भवाली। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीधर भगत का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सुनने, समझने, देखने की क्षमता खो चुकी हैं। दोनों सरकारों को जनहित से सरोकार नहीं रह गया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक सभी सत्ता मद में चूर हैं। देश की सीमाओं में घुसपैठ बढ़ रही है लेकिन सरकार इसे आतंकवादी घटनाएं कहकर देश को कमजोर करने पर तुली है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला,खजान भट्ट, प्रकाश आर्य, मुकेश गुरुरानी,…
Read Moreआय प्रमाण पत्र बनवाने को छूट रहा पसीना
हल्द्वानी। फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत प्राथमिक परिवारों के चयन के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है। प्राथमिक परिवार की श्रेणी में नहीं आने वालों की आय 15 हजार रुपये मासिक से अधिक मान ली जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं को फूड सिक्योरिटी एक्ट का लाभ नहीं मिलेगा। प्राथमिक परिवारों के लिए आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता होने से तहसीलों में आय प्रमाण पत्र बनाने वालों की भीड़ जुट रही है। आमतौर पर आय प्रमाण पत्र की जरूरत बैंकों से सब्सिडी के लोन एवं सरकारी की योजनाओं का लाभ लेने…
Read Moreचाकू के साथ तीन युवक दबोचे
रामनगर। पुलिस ने तीन युवकों को चाकू और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पहली गिरफ्तारी धनकोला निवासी उमेश सजवाण की उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह कठियापुल के पास से की गई। बकौल पुलिस उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। दूसरी गिरफ्तारी जिला मेरठ के गुरदीप सिंह और मक्खन सिंह की चोरपानी तिराहे से कांस्टेबिल अनुज त्यागी ने की है। इन दोनों के पास पुलिस ने एक-एक चाकू भी बरामद किया है।
Read Moreअचानक घर में घुस आया खतरनाक मगरमच्छ
गंगा के तराई वाले हिस्सों में यूं तो मगरमच्छ आम बात है, लेकिन यह तब आम बात नहीं खास हो जाती है, जब यह गंगा के बजाय घर से निकलने लगे। जी हां हरिद्वार से सटे लक्सर क्षेत्र में ऐसा ही कुछ हुआ है। एक व्यक्ति के घर में खतरनाक मगरमच्छ घुस आया, जिसके देखकर घर के सदस्यों की सिट्टी-पिट्टी गुम होना लाजमी था। पढें…आपदा पीड़ित ऐसे पा सकते हैं ‘राहत’ मगरमच्छ घर के अंदर घुसा सोमवार की देर शाम दाबकी कला गांव में तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ घर…
Read Moreआसाराम पर लगे आरोपों के बाद युवतियों की सुरक्षा!
आसाराम पर लगे आरोपों के बाद तमाम आश्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। लेकिन कई आश्रम ऐसे हैं, जो पहले ही इस तरह की घटनाओं पर चेते हैं और बच्चियों, युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बुजुर्ग महिलाओं का सहारा लिया है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम को ही लें। यहां के पदाधिकारी दावा करते हैं कि पुरुषों से बात-चीत के वक्त बुजुर्ग महिलाओं की आस-पास मौजूदगी भयमुक्त वातावरण देती है। युवतियों के साथ बुजुर्ग इनकी मानें तो बाहर से अगर…
Read Moreउत्तराखंड अलर्ट: बाढ़ में जलमग्न दो गांव, डूब सकते हैं तीन और
हरिद्वार जिले के खादर क्षेत्र के गांवों पर एक बार फिर आफत आ गई है। गंगा का तटबंध टूटने से गंगदासपुर और पंडितपुरी गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। कई लोगों ने छतों पर सामान चढ़ा लिया है। देर रात तक तीन और गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने की संभावना है। करीब ढाई माह में इन गांवों में आठवीं बार बाढ़ का पानी घुसा है। पढें..एक साथ जली पिता-पुत्र और भतीजे की चिता टूट…
Read Moreसरकार के खिलाफ ‘घर चलो, गांव चलो’ अभियान चलेगा
चंबा (टिहरी)। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ‘घर चलो-गांव चलो’ अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। मंगलवार को ब्लाक सभागार में एक घंटे देरी से शुरू हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को संगठित करने के गुर सिखाए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल ने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर बूथ संयोजक, बीएलओ…
Read Moreपटुड़ी में 145 लोग वायरल की चपेट में
नई टिहरी। जाखणीधार प्रखंड के पटुड़ी गांव में एक सप्ताह से सौ से अधिक लोग वायरल की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्ध तेज बुखार और खांसी से पीड़ित है। लेकिन उपचार नहीं मिलने से बीमारी बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रधान खुशी लाल ने बताया कि सप्ताहभर से करीब 145 ग्रामीण बीमार हैं। शिकायत करने पर बमुश्किल मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र रजाखेत के फार्मेसिस्ट डीएस सजवाण के नेतृत्व में टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों का उपचार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के स्वास्थ्य…
Read Moreउड़नदस्ते और केंद्र व्यवस्थापक में रार
नई टिहरी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के राजकीय सुभाष इंटर कालेज थौलधार केंद्र पर सामूहिक नकल को लेकर उड़नदस्ते की टीम और केंद्र व्यवस्थापक में रार बढ़ गई है। केंद्र व्यवस्थापक पीएन सकलानी ने कुलपति को पत्र भेजकर कहा है कि द्वेषभावना से ग्रसित होकर उड़नदस्ते की टीम के एक सदस्य ने यह काम किया है। उड़नदस्ते की टीम ने विद्यालय में रहकर कोई परीक्षा कक्ष सीज करने की कार्रवाई नहीं की और न ही परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की। इन दिनों उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा चल रही हैं।…
Read More