रुद्रप्रयाग। 11 सितंबर से केदारनाथ में दोबारा पूजा शुरू कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। नए राहत आयुक्त/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन भदौरिया गुप्तकाशी पहुंच गए हैं। वह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने तक केदारघाटी में ही रहेंगे। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के लिए धाम में एसडीएम ऊखीमठ राकेश तिवारी को भेजा गया है। पुलिस के एक सीओ भी केदारनाथ में रहेंगे। धाम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक सीओ गौरीकुंड और एक सीओ गुप्तकाशी में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से प्री-फेब्रिकेटेड हट्स की…
Read MoreCategory: Uttarakhand
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का तकनीकी सत्यापन शुरू
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जलप्रलय में तबाह हुए व्यावसायिक भवनों का भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन के बाद तकनीकी सत्यापन शुरू हो गया है। तकनीकी सत्यापन में देखा जाएगा कि प्रभावित व्यक्ति की भूमि में कितने बड़े भवनों का निर्माण रहा होगा। इसी आधार पर क्षति का आकलन किया जाएगा। जिला प्रशासन जिले को तीन सेक्टरों में विभाजित कर सत्यापन करवा रहा है। प्रथम चरण में प्रभावित कारोबारियों से भूमि और भवन के दस्तावेज मांगे गए। द्वितीय चरण में लोनिवि और राजस्व विभाग के कर्मियों ने मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त परिसंपत्ति का भौतिक…
Read Moreरहने लायक नहीं रहा खारबगड़ गांव
बागेश्वर। कपकोट के खारबगड़ गांव में नदी और स्थानीय नाले के कारण भूकटाव और जमीन दरकने के कारण पूरा गांव असुरक्षित हो गया है। जिससे यहां के लोग भयभीत हैं। खेती योग्य भूमि लगभग तबाह हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि विस्थापन के अलावा अब कोई विकल्प नहीं है। रीठाबगड़ से लगभग डेढ़ किमी दूर रेवती की संकरी घाटी में स्थित खारबगड़ गांव में पिछले कई सालों से यह संकट बना है। पिछले साल भी बारिश के कारण भूकटाव और भूस्खलन हुआ। बारिश के साथ इस बार रेवती…
Read Moreछत से गिरने के कारण सूबेदार की मौत
बागेश्वर। रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत किड़ई गांव में अवकाश पर आए ग्रिफ के सूबेदार की निर्माणाधीन मकान की छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद घर पर कोहराम मचा है। ग्रामीणों के अनुसार किड़ई निवासी 47 वर्षीय विष्णु सिंह चौहान पुत्र खुशहाल सिंह चौहान ग्रिफ में सूबेदार पद पर कार्यरत थे। गत दिनों वह अवकाश पर घर आए। यहां उनका तीन मंजिला मकान बन रहा था। सोमवार को वह निर्माणाधीन…
Read Moreमिशन और स्टेडियम ‘बी’ का रहा दबदबा
बागेश्वर। खेल विभाग के तत्वावधान में डिग्री कालेज मैदान में तीन दिवसीय अंडर-16 बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। खेल प्रेमी शिक्षक हरीश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता को अनुशासन और खेल भावना से खेलने को कहा। आज प्रथम मुकाबला मिशन हाईस्कूल और दूसरा मुकाबला स्टेडियम बी ने जीता। प्रथम मुकाबला आनंदी एकेडमी और मिशन हाईस्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें मिशन ने आठ विकेट से जीत हासिल की। जबकि दूसरे मुकाबले स्टेडियम बी और जूनियर हाईस्कूल विवेकानंद के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी ने…
Read Moreबिड़ला परिसर में 25 प्रत्याशियों ने करवाया नामांकन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 25 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के साथ कुल 12 ने पर्चा भरा। 13 प्रत्याशी सोमवार को ही नामांकन करवा चुके थे। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन बिड़ला परिसर में गहमा-गहमी रही। अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशियों ने दूसरे दिन ही नामांकन करवाया। इनमें एबीवीपी के विनित चंद्र पोस्ती, जय हो ग्रुप के पुष्पेंद्र पंवार और विपिन नौटियाल शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) के लिए…
Read Moreसमस्याओं को एक मंच पर लाने के लिए महासंघ गठित
श्रीनगर। मेडिकल कालेज में विभिन्न संवर्गों के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं लिए लड़ाई का ऐलान करते हुए महासंघ का गठन किया। वेतन के लिए कई माह तक इंतजार करने तथा वेतन वृद्धि न करने से नाराज कर्मियों ने शासन पर दबाव बनाने के लिए एकजुट होने की योजना बनाई है। मेडिकल कालेज की स्थापना के बाद लगातार तीन वर्षों तक एमसीआई के मानकों की पूर्ति तथा मेडिकल कालेज की जरूरत पूर्ण करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। ये कर्मचारी पैरामेडिकल, नर्सिंग, टेक्निकल, लिपिकीय, फार्मेसिस्ट, चतुर्थ श्रेणी…
Read Moreप्रमुख से बताया परिवार को खतरा, सुरक्षा मांगी
कोटद्वार। जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख के हमले से घायल व्यक्ति के पुत्र ने डीएम को पत्र भेजकर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। प्रमुख पर बस्यूर निवासी राजेंद्र प्रसाद पर 28 अगस्त को दरांती से हमला करने का आरोप है। राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो सितंबर को ब्लॉक प्रमुख अरुण खंतवाल ने लैंसडौन कोर्ट में सरेंडर करते हुए जमानत ले ली है। उसके बाद…
Read Moreविकास भवन से पदियाधारा तक सड़क बनाने की मांग
पिथौरागढ़। जागृति केदार विकास समिति ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर विकासभवन से पदियाधारा तक स्वीकृत सड़क का निर्माण करने की मांग की है। समिति के नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एडीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अगस्त माह में जिला प्रशासन, लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान, बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने रोड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने उक्त भूमि का निरीक्षण किया। लोगों ने…
Read Moreनौकरी की मांग को लेकर गुरिल्लों ने किया प्रदर्शन
डीडीहाट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सरकारी नौकरी की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। बाद में एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 2 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं होने पर पैदल मार्च के जरिए दिल्ली कूच की चेतावनी दी गई है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहानंद डालाकोटी ने कहा कि सरकारी नौकरी की मांग को कई बार सैद्धांतिक रूप से माना जा चुका है। लेकिन फिर भी इसका क्रियांवयन नहीं हो रहा है। तहसील…
Read More