रुद्रपुर में डेंगू का ‘डंक’

रुद्रपुर। जिले में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। शहर के तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जिनमें दो को सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि एक शिक्षक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की है। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार बीते दिनों रोडवेज डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत विनीत पाठक और खेड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति तेज बुखार के…

Read More

आपदा पीड़ितों के प्रति गंभीर नहीं सरकार

उत्तरकाशी। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जून में आई आपदा और उसके बाद प्रबंधन कार्यों की स्थिति बैठक में छाई रही। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की समस्याओं के निदान के लिए गंभीर नहीं है। आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। कई गांव रसद संकट से जूझ रहे हैं तो कई गांवों में बिजली-पानी नहीं है। प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। कहा कि सरकार की गलत…

Read More

भाजयुमो ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

उत्तरकाशी। जून माह से बंद पड़े गंगोत्री राजमार्ग को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याआें का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरत रही है। तीन माह बाद भी गंगोत्री राजमार्ग नेताला से आगे नहीं खुल पाया। कई गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो…

Read More

संविदा डाट्स कर्मियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया

अल्मोड़ा/बागेश्वर। नियमितीकरण आदि मांगों को लेकर टीबी नियंत्रण संविदा कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले डाट्स कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने छह सितंबर से नौ सिंतबर तक दो घंटे कार्य बहिष्कार, 10 सितंबर से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की धमकी दी है। संविदा कर्मचारियों की बेस अस्पताल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से टीबी रोग नियंत्रण के लिए काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों में संविदा कर्मचारियों को रिक्त पदों…

Read More

राज्य के सभी दुग्ध संघों के प्रशासक हटाए

अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पारित 97वां संविधान संशोधन उत्तराखंड में लागू हो गया है। इस संविधान संशोधन की व्यवस्थाओं के मुताबिक सहकारी संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त होने पर किसी भी दशा में छह माह से अधिक समय तक प्रशासक नियुक्त नहीं किए जा सकते। संविधान संशोधन लागू होने का सबसे बड़ा असर यह रहा कि शासन ने राज्य के सभी दुग्ध संघ प्रशासक हटाकर उनके स्थान पर दुग्ध संघों के प्रधान प्रबंधकों को कार्यपालक बना दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड कोआपरेटिव डेरी फेडरेशन के प्रशासक के स्थान पर दुग्ध विभाग…

Read More

शहीद दिवस पर बौरारो घाटी के शहीदों को किया याद

सोमेश्वर। शहीद दिवस के अवसर पर बौरारो घाटी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। प्रात: स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शहीद स्मारक चनौदा में हुए कार्यक्रम वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके पद चिह्नों पर चलें। यही शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रात: स्कूली बच्चों ने चनौदा बाजार से होते हुए शहीद स्मारक तक प्रभातफेरी निकाली। रैली में महात्मा गांधी इंटर कालेज, कन्या हाईस्कूल, शिशु सदन के बच्चों ने भाग लिया। शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों…

Read More

जबरन कार में बिठाकर की युवक से मारपीट

मोहाली: अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। महबूब खान नाम का युवक सेक्टर-70 से चंडीगढ़ बैंक जा रहा था तभी फेज-7 में उसे किडनैप कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महबूब को इंस्टीटयूट के पूर्व डायरेक्टर व उसकी गर्लफ्रैंड ने दो साथियों के साथ मिलकर जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया। गाड़ी में बिठाकर महबूब से मारपीट की और उसे धमकाया। उसकी कार की चाबी भी छीन ली। फोर्टिज अस्पताल के पास किसी रैली के आयोजन में तैनात की गई पुलिस को देखकर उन्होंने अपनी कार…

Read More

राही और चौड़ाकोटी से मिलने आता था हेम मिश्रा

हरिद्वार। उग्र वामपंथी विचारधारा से प्रेरित अल्मोड़ा निवासी जेएनयू का छात्र हेम मिश्रा हरिद्वार जेल में बंद हार्डकोर वामपंथी प्रशांत राही और अनिल चौड़ाकोटी से मिलने आता था। प्रशांत राही और अनिल चौड़ाकोटी दोनों हरिद्वार जेल में वर्ष 2009 से 2011 के बीच बंद थे। इस दौरान हेम मिश्रा कई बार हरिद्वार मुलाकात करने आया था। खुफिया सूत्रों के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी हेम मिश्रा के प्रशांत राही और दूसरे हार्डकोर वामपंथियों से रिश्ते नए नहीं हैं। हेम मिश्रा जिला कारागार में बंद रहे प्रशांत राही और अनिल चौड़ाकोटी से मुलाकात…

Read More

मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी : रामदेव

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कर्णधारों ने यदि स्वदेशी को अपनाया होता, तो रुपये की यह दुर्दशा न होती। दुर्भाग्य से देश के आदर्श नेता बन गए हैं, ऋषि-मुनि नहीं रहे। मौजूदा भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किए बगैर देश का भला नहीं हो सकता। स्वामी रामदेव मंगलवार को यहां पतंजलि विश्वविद्यालय में पतंजलि शिक्षण संस्थाओं के सामूहिक शिक्षा आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत बहुत आगे था। दुर्भाग्य से शिक्षा व्यवस्था बदल दी…

Read More

सहारनपुर से चेक चोरी, रुड़की से निकाली रकम

रुड़की। सहारनपुर स्थित एक कंपनी के कर्मचारी अखिलेश गर्ग के बैंक खाते से किसी ने 16 हजार की नकदी साफ कर दी। अखिलेश ने कोतवाली सिविललाइंस पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसका सहारनपुर स्थित एक बैंक में खाता है। दो दिन पूर्व उसके खाते से किसी ने 16 हजार रुपये की नकदी निकाल दी। जब मोबाइल फोन पर नकदी निकलने का मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। इस बाबत उसने बैंक में जाकर अधिकारियों से पूछताछ की। पता चला कि रकम चेक के जरिए निकाली गई…

Read More