अगले चालीस सालों में पहाड़ों के एक हिस्से पर आपको रेगिस्तान ( शुष्क जोन या हाई एल्टीट्यूड डेजर्ड ) जैसी जगह भी दिखाई पड़ सकती है। ऐसा काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) की रिपोर्ट कहती है। यह ग्लोबल वार्मिंग का असर होगा कि कैलास पर्वत पर आने वाली पीढ़ियों को पेड़-पौधे भी दिख सकते हैं। पढें…आइए, बुला रही हैं पहाड़ की हसीन वादियां ग्लोबल वार्मिंग का यह असर केवल पेड़-पौधों पर ही नहीं जीव-जंतुओं और हमारी फसलों पर भी पड़ेगा। रिपोर्ट कहती है कि पहले से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कैलाश चुने गए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
लंबगांव (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव के छात्र संघ चुनाव में कैलाश विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मल्लिका को 32 मतों से पराजित किया। कैलाश को 76 और मल्लिका को 44 मत मिले। प्राचार्य डा.राजीव रतन और चुनाव अधिकारी एसके पांडे ने बताया कि कुल 121 अभ्यर्थियों ने मतदान किया। एक मत अवैध पाया गया। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने महाविद्यालय से बाजार तक जुलूस निकाला। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण पहले ही सुदेश सिंह अध्यक्ष, मधु उपाध्यक्ष, बबीता सचिव, रीना सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर…
Read Moreआपदा में बेरोजगार हुए लोगों को दें रोजगार
थराली। भाजपा ने प्रदेश सरकार से आपदा से बेरोजगार हुए लोगों को शीघ्र रोजगार मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया है। ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष महावीर गुसाईं, महामंत्री भवानी दत्त देवराड़ी आदि का कहना है कि आपदा के तीन माह होने को हैं, लेकिन अभी तक थराली मुख्य बाजार के 17 प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने अटल खाद्यान्न और पेट्रो पदार्थों में की गई मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की है। इस मौके पर जगदीश जोशी,…
Read Moreआपदा ने लीली 13 हेक्टेयर वन भूमि
कर्णप्रयाग। जून में आपदा से जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग में वन विभाग के केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग को साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दोनों प्रभागों के 285 किमी पैदल रास्ते ध्वस्त पड़े हैं, जबकि 45 आवासीय/अनावासीय भवन क्षतिग्रस्त हैं। इनकी मरम्मत के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। जलप्रलय से केदारनाथ वन प्रभाग के गौरीकुंड क्षेत्र में 13 हेक्टेयर वन भूमि पूरी तरह से नष्ट हो गई। रामबाड़ा में प्रमुख भवन, चौकी, वायरलैंस सेंटर तबाह हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केदारघाटी…
Read Moreगुरु बिन कौन बतावे ज्ञान…
लोहाघाट। पाटी में सरस्वती संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि डीके शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पाटी जैसे पिछड़े क्षेत्र में संगीत महाविद्यालय की स्थापना को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा महाविद्यालय की स्थापना के बाद संगीत के क्षेत्र में यहां के बच्चे निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं। बीसी जोशी की अध्यक्षता में कंचन, मीना, हिमानी, शीतल ने शारदा वंदना प्रस्तुत की। महेश भट्ट ने राग केदार में जहां अपने फन का जौहर दिखाया, वहीं मयंक तथा सुभाष तथा बाल…
Read Moreकुमाऊंनी भाषा के संरक्षण में जुटे शिक्षक कैलाश लोहनी
चंपावत। कुमाऊंनी भाषा को नए तेवर और खास पहचान देने वाले साहित्यसेवियों में शामिल शिक्षक कैलाश चंद्र लोहनी कुमाऊंनी भाषा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिक्षक दिवस पर उनकी साहित्य सेवा के जज्बे को सलाम है। उन्होंने महाकवि कालीदास की रचना अभिज्ञान शांकुतलम का कुमाऊंनी भाषा रूपांतर भी शंकुतलाकि पछाण के रूप में किया है। जिस पर उन्हें 1994 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। संस्कृत भाषा के साहित्य को कुमाऊंनी भाषा में अनुवादित और परिवर्तित करने के लिए…
Read Moreखो खो और कबड्डी में रैघांव चैंपियन
लोहाघाट। बाराकोट में संपन्न हुई ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के खो खो तथा कबड्डी में रैघांव संकुल चैंपियन घोषित किए गए। ब्लाक खेल समन्वयक आरसी जोशी ने खेल परिणामों की घोषणा की। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विजय फर्त्याल, कमल सिंह, मनोज जोशी, बालिकाओं में करीना मेहता, प्रीति जोशी, गरिमा, 100 मीटर में अमित अधिकारी, नीरज, हिमांशु बिष्ट, बालिकाओं में करीना, तनुजा जोशी, विनीता फर्त्याल, सब जूनियर में नवल फर्त्याल, नारायण सिंह, दीपक सिंह, बालिकाओं में कविता बिष्ट, नीतू कार्की, रेखा बोहरा, 200 मीटर प्राथमिक में हिमांशु बिष्ट,…
Read Moreहलक तर करने वाले 150 हैंडपंप खराब
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में मलिन बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों में विभिन्न विभाग द्वारा पेयजल के लिए लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंपों में से 150 खराब पडे़ हैं। शहर क्षेत्र में भूजल स्तर काफी ऊंचा है, जिससे साधारण हैंडपंपों में प्रदूषित पानी आता है, तरह-तरह की बीमारियां फैलती हैं। नगर निगम के अलावा विभिन्न विभागों ने यह कमी दूर करने के लिए करीब 300 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए हैं। यह हैंडपंप 120 फीट से अधिक गहराई में लगाए जाने से इसमें साफ पानी आता है, परंतु हैंडपंप लगाने…
Read Moreछात्रसंघ अध्यक्ष से मारपीट, फायरिंग
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव नजदीक आते ही महाविद्यालय का माहौल गरमाने लगा है। आधा दर्जन युवकों ने महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष से मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने हवाई फायर भी किया। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष गोस्वामी बुधवार दोपहर अपने साथी के साथ महाविद्यालय में था। वह एक छात्र का फार्म जमा कर रहा था। इसी बीच दो कारों में सवार आधा दर्जन युवक वहां…
Read Moreरुद्रपुर में डेंगू का ‘डंक’
रुद्रपुर। जिले में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। शहर के तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जिनमें दो को सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि एक शिक्षक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की है। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार बीते दिनों रोडवेज डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत विनीत पाठक और खेड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति तेज बुखार के…
Read More