
नई टिहरी। जाखणीधार प्रखंड के पटुड़ी गांव में एक सप्ताह से सौ से अधिक लोग वायरल की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्ध तेज बुखार और खांसी से पीड़ित है। लेकिन उपचार नहीं मिलने से बीमारी बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रधान खुशी लाल ने बताया कि सप्ताहभर से करीब 145 ग्रामीण बीमार हैं। शिकायत करने पर बमुश्किल मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र रजाखेत के फार्मेसिस्ट डीएस सजवाण के नेतृत्व में टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों का उपचार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार है।
