उड़नदस्ते और केंद्र व्यवस्थापक में रार

नई टिहरी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के राजकीय सुभाष इंटर कालेज थौलधार केंद्र पर सामूहिक नकल को लेकर उड़नदस्ते की टीम और केंद्र व्यवस्थापक में रार बढ़ गई है। केंद्र व्यवस्थापक पीएन सकलानी ने कुलपति को पत्र भेजकर कहा है कि द्वेषभावना से ग्रसित होकर उड़नदस्ते की टीम के एक सदस्य ने यह काम किया है। उड़नदस्ते की टीम ने विद्यालय में रहकर कोई परीक्षा कक्ष सीज करने की कार्रवाई नहीं की और न ही परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की। इन दिनों उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा चल रही हैं।…

Read More

अफसर गैरहाजिर, फरियादियों ने काटा हंगामा

थराली। तहसील दिवस में अधिकारियों के नहीं आने पर फरियादियों ने जमकर हंगामा काटा। प्रशासन के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने शिकायतें सुनीं। वाण के किशन दानू, खेता मानमती के राजेंद्र दानू, मुंदोली के लक्ष्मण सिंह, घेस के चंद्र सिंह आदि ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोग तहसील दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को समस्याएं बताने आए थे, लेकिन सुबह नौ से 12 बजे तक कोई अधिकारी शिकायतें सुनने नहीं पहुंचे। आपदा राहत आयुक्त वी. षणमुगम और एसडीएम विवेक प्रकाश दोनों कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन…

Read More

पिता-पुत्र और भतीजे की एकसाथ जली चिताएं

गैरसैंण। सोमवार को गदेरे में बहे पकोल-तिमला गांव के पिता-पुत्र और भतीजे की कुनीगाड़ पैतृक घाट पर अंत्येष्टी की गई। दोनों बच्चे घर के इकलौते चिराग थे। मंगलवार को लुधियाना से पहुंचे मृतक बलवंत के भाई बचन सिंह ने तीनों चिताओं को मुखाग्नि दी। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि कल तक अठखेलियां करने वाले सूरज और करन आज उनके बीच नहीं हैं। बलवंत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इकलौते चिराग को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए रोहिड़ा पब्लिक स्कूल में दाखिला कराया था, जिसे वह…

Read More

13 प्रभावितों को नहीं मिली मदद

बाढ़ में सीमा देवी की कॉस्मेटिक की दुकान और पीको सेंटर और पुल पार उनके पति की दुकान बह गई है। दो बच्चे स्कूल पढ़ने वाले हैं, जो अब गोपेश्वर रिश्तेदारों के यहां हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से आज तक त्वरित मदद तक नहीं मिल पाई है। केस दो- संदीप रावत की भी पुराना बाजार नारायणबगड़ में दुकान थी, जो पिंडर नदी में बह गई। परिवार के भरण-पोषण के लिए इन दिनाें वाहन चला रहे हैं। केस तीन धीरु लाल का चिकन सेंटर था, जो आपदा की भेंट चढ़…

Read More

एकजुटता से समस्याओं के निराकरण पर जोर

कर्णप्रयाग। छात्रसंघ चुनाव आमसभा में अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने महाविद्यालय के विकास और समस्याओं के निस्तारण किए जाने की बात कही। इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाजार में जुलूस निकाला। छात्रसंघ चुनाव के लिए आयोजित आमसभा में प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता कठिन परिश्रम से मिलती है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एपी उनियाल के संचालन में हुई आमसभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, यूआर और कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने…

Read More

लोगों ने चंपावत-पिथौरागढ़ मार्ग पर लगाया जाम

चंपावत। सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलाने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को अपराह्न चंपावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। यातायात ठप होने की सूचना मिलते ही अधिकारी तथा पालिकाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस तरह की समस्या दुबारा नहीं आएगी। घरों तथा टायलेट का गंदा पानी सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तब जाकर लोगों ने जाम खोला। जीआईसी चौराहा क्षेत्र में सड़क पर गंदा पानी कई दिनों…

Read More

तहसील दिवस में 14 शिकायतें

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। सितंबर के पहले मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 14 शिकायतें पंजीकृत की गई। डीएम ने अधिकारियों को तहसील दिवस में उठने वाली सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी जेेके तिवारी, सीएमओ हरीश चंद्रा, एसडीएम अभिषेक त्रिपाठी सहित सभी विभागों के अधिकारी और फरियादी उपस्थित रहे। टनकपुर तहसील दिवस में 29 समस्याएं दर्ज हुई और दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हुआ।…

Read More

अवैध धार्मिक स्थलों के निर्माण का विरोध

काशीपुर। दुर्गा कॉलोनी में बीचों बीच एक वर्ग विशेष के धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर कॉलोनी के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने गिरीताल मंदिर परिसर में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि एक वर्ग विशेष के लोगों ने बिना सरकारी अनुमति के बिना नक्शा पास कराए रातों- रात बंगाली गली में एक धार्मिक स्थल की नींव रखी दी। लोगों के विरोध पर तकरीबन दो सप्ताह पहले प्रशासन ने…

Read More

भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने किया कोर्ट में सरेंडर

काशीपुर। गदरपुर के भाजपा विधायक ने मंगलवार को यहां मारपीट के एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य की अदालत ने विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भाजपा विधायक अरविंद पांडे के अधिवक्ता राजेश पांडे ने बताया कि 30 नवंबर 2011 में चीनी मिल बाजपुर के पेराई सत्र के शुभारंभ पर वादी सुरेंद्र कुमार ने विधायक के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ…

Read More

50 मीटर गहरे खड्ड में गिरी सूमो, दो की मौत

उत्तरकाशी। हर्षिल से सुक्की टॉप की ओर आ रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर भागीरथी की ओर झाला के पास करीब 50 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि हेडलाइट खराब होने से गाड़ी टॉर्च की रोशनी में चलाई जा रही थी। सोमवार रात साढ़े सात बजे टाटा सूमो संख्या यूके07-5265 हर्षिल से सुक्की आ रही थी। झाला के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर भागीरथी की ओर लुढ़क गई। हादसे में बीआरओ…

Read More