उत्तरकाशी। नगर एवं आसपास के कस्बों को सुरक्षित करने की कवायद फिर शुरू होने लगी है। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 15 अक्तूबर तक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा, लेकिन सुरक्षा कार्य कब तक शुरू होंगे इस बारे में वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं देे पा रहे हैं। सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष बीके टम्टा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ज्ञानसू, जोशियाड़ा, नगर क्षेत्र, गंगोरी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके…
Read MoreCategory: Uttarakhand
शिक्षक नहीं भेजा तो स्कूल में डाल देंगे ताले
अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल महरागांव काफी लंबे समय से एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं लेकिन एक शिक्षक लंबे समय से नहीं आ रहा है। इससे पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर विद्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। अभिभावकों ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षक तैनात करने की मांग की है। अभिभावकों ने बताया कि इस बारे में बीते दिनों भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया लेकिन…
Read Moreअभिलेखों की जांच रेगुलर पुलिस से कराई जाए
अल्मोड़ा। कटारमल क्षेत्र के लोगों ने भू-अभिलेखों की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर नियमित पुलिस से कराने की मांग उठाई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह बिष्ट और अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन द्वारा भू अभिलेखों की जांच कराई गई। जांच में नौ लोग दोषी पाए गए। दोषियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में मामला दर्ज है। कई अन्य मामलों की जांच होना अभी शेष है। उन्होंने कहा है कि कटारमल के राजस्व उप निरीक्षक ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है…
Read Moreमुख्यमंत्री ने थमाया किसानों को आश्वासन का झुनझुना
रुड़की। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने एक बार फिर किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने की बजाए केवल आश्वासन का झुनझुना थमा दिया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 दिन में भुगतान कराने की कोशिश की बात कही। उधर, भाकियू का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। 30 अगस्त को किसानों ने राजमार्ग पर महापंचायत के दौरान जिलाधिकारी निधि पांडे ने भाकियू की गन्ना भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता तय कराई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अनुसार भाकियू का 11 सदस्यों…
Read Moreपरिजनों से नाराज होकर दिल्ली से आई किशोरी
रुड़की। दिल्ली की मंगोलपुरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी परिजनाें से नाराज होकर बस में बैठकर रविवार रात रुड़की पहुंच गई। 17 वर्षीय लड़की का किसी बात को लेकर रविवार सुबह अपने परिजनों से विवाद हो गया। था। परिजनों ने इस बात पर उसे बुरी तरह से डांट दिया था। परिजनों के धमकाने पर किशोरी नाराज होकर घर से निकल गई और बस से देर रात रुड़की पहुंच गई। रात के समय वह कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिविललाइंस में घूम रही थी। इसी बीच एक महिला ने उसे लावारिस हालत में…
Read Moreकर्ज माफ हुआ नहीं, आभार जता दिया
लक्सर। ग्रामीणों के बिजली के बिल, बैंकों ने ऋण माफ करना तो दूर ब्याज तक पर छूट नहीं दी है। लेकिन विधायक के समर्थकों ने चौराहों पर होर्डिंग लगाकर आभार जरूर जता दिया है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण बिजली के बिल और क्रेडिट कार्ड के ऋण माफ कराने की मांग सरकार से लगातार कर रहे हैं। भिक्कनुपर क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने तो रविवार को बैंकों के ऋण और बिजली बिलों को माफ कराने की मांग को लेकर गंगा…
Read Moreचैकिंग का नहीं है कोई प्रावधान
रुद्रप्रयाग। पैट्रो पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए पूर्ति विभाग की ओर से समयावधि निर्धारित नहीं है। शिकायत मिलने या जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कभी-कभार विभाग औचक निरीक्षण कर सैंपलिंग करता है। हाल के वर्षों में विभाग स्तर से किसी भी पैट्रोल पंप को सीज नहीं किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि विभागीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई जाती है।
Read Moreचंद्रापुरी बाजार में नई सड़क का निर्माण आज से
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी बाजार (भटवाड़ी सुनार) में रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नए रूट के मुताबिक निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीणों को सर्किल रेट से भवन और भूमि का मुआवजा भी मिल गया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) मंगलवार से यहां हिल कटिंग कार्य शुरू कर देगा, जिससे चंद्रापुरी से आगे गुप्तकाशी की ओर दो दिन यातायात बंद रहेगा। चंद्रापुरी बाजार में आज (मंगलवार) से नए मार्ग का निर्माण शुरू होगा। सेमी गांव के भू-धंसाव वाले पैच में भी मंगलवार शाम तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। बीआरओ…
Read Moreनिकासी व्यवस्था नहीं, कांप्लेक्स में घुस रहा पानी
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका की ओर से न्यू बस अड्डे पर बनाया गया शॉपिंग कांप्लेक्स दुकानदाराें के लिए मुसीबत बना हुआ है। शॉपिंग कांप्लेक्स के ऊपर सड़क पर निकासी व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश होते ही पानी कांप्लेक्स में घुस रहा है। दुकानदाराें ने सड़क से पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। व्यापारी एसएस नेगी, सौम्य ढौंडियाल, वीरेंद्र बर्त्वाल और चंद्रमोहन ने बताया कि बारिश होते ही सड़क पर जलभराव के कारण व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था न…
Read Moreबागेश्वर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा शुरू
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग का जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा जिले में सोमवार से शुरू हो गया है। यहां जिला अस्पताल में नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की और लाभ उठाने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. चंद्रा पंत ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है। उन्होेंने कहा कि बागेश्वर…
Read More