बागेश्वर। जिले के प्रभारी और श्रम सेवायोजन खादी ग्रामोद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जजी परिसर में वन महोत्सव का समापन किया। बाद में जीआईसी मेें वन्य जीव निधि की राशि वितरित की। यहां समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। सांसद प्रदीप टम्टा ने भी वन विभाग के कार्यों की सराहना की। वन विभाग के तत्वावधान में जारी वन महोत्सव का समापन प्रभारी मंत्री श्री दुर्गापाल, सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक चंदनराम दास और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
विकास कार्यों पर दो करोड़ से ज्यादा होगा खर्च
पौड़ी। जिला योजना की नियोजन समिति की बैठक में वन विभाग की 1.60 करोड़ की विकास योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की कई योजनाओं का अनुमोदन किया गया। पौड़ी जिले की प्रभारी मंत्री अमृता रावत ने अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में पैदल मार्गों का अनुरक्षण, वन परिषद भवनों की मरम्मत, ट्रैक मार्गों तथा यात्री शेडों का निर्माण समेत वन विभाग की 1.60 करोड़ राशि की योजनाएं अनुमोदित की गई। इसके अलावा कंडोलिया मंदिर, धौलिया, उडियारी और खंसुर में भी…
Read Moreपर्यटन मंत्री ने किया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ
पौड़ी। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री और पौड़ी जिले की प्रभारी मंत्री अमृता रावत ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस योजना का महत्वाकांक्षी योजना बताया। कहा कि इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने योजना के तहत 100 चयनित परिवारों को अनाज वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीनगर के विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है, इसके क्रियान्वयन में प्रशासन को ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। इससे पूर्व मंत्री अमृता रावत ने विकास भवन में लगे…
Read More13 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में नामांकन के पहले दिन 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। महासचिव तथा सह सचिव के पद पर एक-एक, उपाध्यक्ष पर पांच, कोषाध्यक्ष के लिए चार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। पहले दिन अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में नामांकन के पहले दिन काफी गहमागहमी रही। सुबह से ही छात्रों में प्रत्याशियों को जानने की जिज्ञासा दिखाई दी। कई प्रतिनिधियों ने नामांकन से पूर्व कक्षाओं में पहुंचकर सभाएं…
Read Moreप्री-फैब्रीकेटेड घर बनाने की तैयारी शुरू
उत्तरकाशी। आपदा से बेघर हुए प्रभावितों के लिए प्री-फेब्रीकेटेड घर बनाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीएम डा. पंकज कुमार पांडे ने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी संयुक्त राहत आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को सौंपी है। रविवार को संयुक्त राहत आयुक्त ने कार्यदायी संस्था आरईएस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मनेरी पहुंचे। इस मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने घर निर्माण के लिए भूमि का नापजोख भी की। आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर भूमि का समतलीकरण, विद्युत और जल संयोजन जोड़ने के…
Read Moreमौसम ने रोकी प्रभारी मंत्री की राह
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में खाद्य सुरक्षा योजना शुरू हो गई। पिथौरागढ़ जिले के कांग्रेसी विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष ने योजना के तहत आने वाले 25 लोगों को जबकि चंपावत में विधायक हेमेश खर्कवाल ने 100 लोगों को राशन प्रदान किया। योजना के शुभारंभ के लिए प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल को आना था लेकिन, मौसम खराब होने से उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान नहीं भर पाया। पिथौरागढ़ के विधायक नारायण राम आर्य, गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य धारचूला के विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी,…
Read Moreबेरीनाग में भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंका
बेरीनाग। भाजपा की ब्लाक कार्यकारिणी ने त्रिस्तरीय पंचायत और लोकसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया गया है। यहां हुई बैठक में 10 से 24 सितंबर तक का प्रस्तावित ‘घर घर चलो अभियान’ कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष खुशाल भंडारी ने कहा कि महंगाई और सरकार की जन विरोधी नीतियों ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों ने इस निकम्मी सरकार को उखाड़ने का मन बना लिया है। इसीलिए कार्यकर्ताओं को जनता की भावनाओं…
Read Moreविधायक मयूख महर का पुतला फूंका
पिथौरागढ़। सीमांत छात्रावास को आवंटित भूमि से रोड का निर्माण किए जाने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर विधायक मयूख महर और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र नहीं रोके जाने की स्थिति में आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। सीमांत छात्रावास के छात्र अधीक्षक मदन सन्याल के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने कहा कि टकाना स्थित छात्रावास अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बनाया गया है। कहा कि पूर्व में छात्रावास की एक नाली भूमि स्टेडियम को जाने वाली रोड…
Read Moreपिथौरागढ़ में 3 लाख 42 हजार लोग होंगे लाभान्वित
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा योजना केंद्र सरकार का सपना है। लोकसभा इसे पारित भी कर चुका है। राज्यसभा में पास होने के बाद ये बिल कानून बन जाएगा। यूपीए सरकार इसे ऐतिहासिक बिल बता रही है। जिले में खाद्य सुरक्षा योजना का आगाज 2 सितंबर से हो गया है। योजना आयोग ने इस जिले के लिए 65.26 प्रतिशत ग्रामीण आबादी, 52.05 प्रतिशत शहरी आबादी को योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जिले में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत शहरी आबादी के 37120 लोगों का चयन योजना के तहत किया…
Read Moreझांसे में आईं महिलाएं, 52 हजार गंवाए
हल्द्वानी। लामाचौड़ की महिला से उसकी जमीन में टावर लगाने के नाम पर 45 हजार ठग लिए, जबकि एक अन्य मामले में लकी ड्रा में मोबाइल नंबर का चयन होने पर 25 हजार का इनाम निकलने का झांसा देकर सात हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। महिलाओं ने पुलिस से मदद की गुहार की है। लामाचौड़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसआई इंद्र सिंह राणा को बताया कि उसके एक परिचित युवक ने उसकी जमीन पर मोबाइल कंपनी का टावर लगवाने की बात कही। कहा कि इसके एवज में…
Read More