गरुड़। विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रियूनी लखमार के राशन कार्डधारकों ने सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेता पर दो माह से राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर शीघ्र राशन नहीं मिला तो डंगोली स्थित खाद्यान्न गोदाम में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। जिलाधिकारी को भेजे हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्राम प्रधान रियूनी-लखमार भगवती देवी ने कहा है कि गांव के सस्ते गल्ले के दुकानदार ने गांव के कार्डधारकों को अगस्त और सितंबर का राशन आज तक नहीं बांटा है। ग्राम प्रधान ने बताया…
Read MoreCategory: Uttarakhand
प्रधानों का कार्यकाल समाप्त, खातों पर लगी रोक
अल्मोड़ा/बागेश्वर। राज्य की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधानों के चुनाव दो-तीन माह में होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक शासन ने इस अवधि के लिए प्रधानों की जगह प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है। उधर बागेश्वर के जिलधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल…
Read More105वें दिन खुला बदरीनाथ हाईवे
जोशीमठ (चमोली)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने माणा तक बदरीनाथ हाईवे खोल दिया है। सोमवार तक मार्ग के समतलीकरण के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। हाईवे में अभी तक ऋषिकेश से विष्णुप्रयाग तक आवाजाही हो रही थी। विष्णुप्रयाग से यात्री जंगल के रास्ते किसी प्रकार बैनाकुली तक पहुंच रहे थे। बैनाकुली से बदरीनाथ तक सड़क पहले से ही खुली थी। आपदा के 105वें दिन रविवार को पूरा हाईवे खुल गया है। बीआरओ के मेजर निकेश ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार…
Read Moreसड़क निर्माण के लिए सिदेली के ग्रामीण फिर करेंगे आंदोलन
गोपेश्वर। पोखरी ब्लॉक के हापला घाटी के सिदेली गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए फिर आंदोलन के मूड़ में हैं। पांच वर्ष से ग्रामीण हापला-सिदेली-धोतीधार सड़क निर्माण के लिए आंदोलित थे। अब सड़क को वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने सड़क निर्माण कार्य में सिदेली गांव को ही दरकिनार कर दिया। इन दिनों सड़क निर्माण के लिए नेल गांव के जंगल में पेड़ों की गिनती शुरू हो गई है। रविवार को सिदेली ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने हापला-कलसिर-धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण कार्य…
Read More‘आपदा के बाद भी पहाड़ सुरक्षित’
उत्तरकाशी। आपदा के बाद से ठप पड़ा साहसिक पर्यटन फिर पटरी पर लौटने लगा है। रविवार को उत्तराखंड और महाराष्ट्र का 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल रुद्रगैरा चोटी (5819 मी.) के आरोहण के लिए रवाना हो गया है। जीएमवीएन में आयोजित कार्यक्रम में एवरेस्ट अभियान दल की सदस्य चंद्रप्रभा ऐतवाल ने दल के सदस्यों को पर्वतारोहण के टिप्स दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। दल के लीडर यशवंत पंवार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश और दुनिया को यह संदेश देना है…
Read Moreयमुनोत्री की राह में रोड़े ही रोड़े
बड़कोट (उत्तरकाशी)। प्रशासनिक अधिकारी भले ही हाईवे से यमुनोत्री धाम पहुंचे हो, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए राह में तमाम रोड़े खड़े हैं। यमुनोत्री हाईवे पर सफर करना बेहद जोखिम भरा है, वहीं पैदल राह भी आसान नहीं है। यमुना का रुख यमुनोत्री मंदिर की ओर होने से खतरा अभी बरकरार है। आपदा के बाद करीब साढ़े तीन माह बाद शनिवार को डीएम डा. पंकज पांडेय ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर दूसरे दौर की यात्रा का शुभारंभ कर दिया। डीएम के मुताबिक यमुनोत्री मार्ग छोटे वाहनाें…
Read Moreनवंबर में चुनाव नहीं कराने की मांग
रुद्रप्रयाग। समाजसेवी अजय आनंद नेगी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय विस्तारित करने की मांग की है। नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आयोजित करने का निर्णय उचित नहीं है। केदारघाटी में अभी भी स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, ऐसे में चुनाव आयोजित करना अच्छा निर्णय नहीं है। उन्हाेंने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में भारी जन-धन की हानि हुई है। लोग बेरोजगार, बेघर हो गए हैं। ऐसे में अभी शासन को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, लोगाें को आशियाना…
Read Moreजीआईसी सौंराखाल में गुरुजी ही मार रहे बंक
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज सौंराखाल में स्कूल के मुखिया बिना अवकाश लिए नदारद चल रहे हैं। मुखिया के गायब होने का फायदा उठाते हुए कर्मचारी भी स्कूल से गायब हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) केके गुप्ता के छापा मारे जाने के बाद मामला सामने आया। डीईओ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विकास ख्ंाड जखोली में स्थित जीआईसी सौंराखाल भरदार का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे विद्यालय पहुंचे, तो प्रधानाचार्य गायब मिले। रजिस्टर चेक करने के बाद पता चला कि वे सात सितंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। नियमानुसार उनको आकस्मिक अवकाश…
Read Moreसस्ता न्याय दिलाने में लोक अदालत कारगर
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में 29 नवंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण में यह अदालत मील का पत्थर साबित होगी। विभागीय अधिकारियों को पक्षकारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। वन विभाग में 783 मामले लंबित हैं। जिला न्यायालय परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जज एनएस धानिक ने कहा कि लोगों को सस्ता न्याय दिलाने में प्राधिकरण की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय लोक अदालत भी इस क्षेत्र में कारगर…
Read Moreसड़क के अभाव में पलायन कर रहे गोखुरी वासी
बागेश्वर। जिले के कई हिस्सों में सड़कों के निर्माण में लगातार देरी हो रही है। पठक्यूड़ा-गोखुरी मार्ग नहीं बनने से क्षेत्र के लोग पलायन को विवश हैं। मल्ला दानपुर में रिखाड़ी-बाछम मार्ग के टेंडर हो जाने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। इस प्रस्तावित सड़क के साथ हजारों की आबादी जुड़ी है। गोखुरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पंत ने बताया कि पठक्यूड़ा-गोखुरी मोटर मार्ग का सर्वे पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल के समय में दो बार हुआ था, लेकिन आज तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। अधिकारी…
Read More