पौड़ी। सातवीं सेंट्रल इंडिया महिला-पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला में दिल्ली के अमित कुमार के नाम रहा। मुकाबले में उन्होंने मध्य प्रदेश के सुधांशू द्विवेदी को हराया। पहले दिन हुए मुकाबलों में दिल्ली, उत्तराखंड के बॉक्सर छाए रहे। पुरुष वर्ग के 10 मुकाबलों में से चार दिल्ली और तीन उत्तराखंड के नाम रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच 49 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश के सुधांशू द्विवेदी और दिल्ली के अमित कुमार के बीच हुआ। तीन राउंड के मुकाबले में अमित कुमार ने सुधाशू द्विवेदी को 3-0 से हराया।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
मिमिक्री और वेस्टर्न डांस से बांधा समां
श्रीनगर। विश्व पर्यटन दिवस पर गढ़वाल विवि के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में कई प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गढ़वाल विवि के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज के छात्रों ने मिमिक्री और वेस्टर्न डांस की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. जेपी भट्ट ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एसके गुप्ता, डॉ. राकेश डोडी, डॉ. रश्मि डोडी, डॉ. सर्वेश उनियाल, सतीश गुसाईं मौजूद थे। उधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के…
Read Moreअधिकाधिक उपयोग से मजबूत होगी हिंदी
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न हो गया। आईटीबीपी के कमांडेंट रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीजी कालेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा. अजय कुमार शुक्ल ने हिंदी के संरक्षण के लिए इसके अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया गया। सुलेख, कहानी लेखन, आशु भाषण, काव्यपाठ आदि हिंदी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक वर्ग द्वारा प्रस्तुत कवि दरबार खासतौर पर सराहा गया। दरबार में बच्चों ने कबीर, तुलसी, सूर, मीराबाई, हरिवंश राय बच्चन, गोपाल दास…
Read Moreराइट टू रिजेक्ट से रिजेक्ट होगी घटिया सियासत
पिथौरागढ़। आजादी के बाद शुक्रवार को लोकतांत्रिक भारत में नागरिकों के लिए यह दूसरी आजादी है। देश की शीर्ष अदालत ने लोगों को यह अहसास कराया है। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निगेटिव वोट के जरिए मतदाताओं को राइट टू रिजेक्ट (प्रत्याशी को नकारने का हक) दे दिया है। अदालत ने ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में इनमें से कोई नहीं का विकल्प देने के आदेश केंद्रीय चुनाव आयोग को दिए हैं। अब ईवीएम में इनमें से कोई नहीं का भी विकल्प होगा। यानि प्रत्याशियों के अलावा एक विकल्प बढ़ जाएगा।…
Read Moreफांसी नहीं अपराधी का मनोविज्ञान पढ़ना होगा
हल्द्वानी। हमारे पास पहले ही सख्त कानूनों की कमी नहीं है। इससे अपराध रुकता तो निर्भया कांड के बाद गुस्सा देखकर कोई बलात्कार नहीं करता, लेकिन अपराध की प्रवृत्ति नहीं बदली। इसे समझने की आज कहीं कोशिश नहीं हो रही। दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा दी गई, लेकिन क्या उनका मनोविज्ञान जानना जरूरी नहीं था? उनका मनोविज्ञान पढ़कर हम पता कर सकते थे कि किन परिस्थितियों ने उन्हें इतना हिंसक बनाया। यह एक आसान तरीका होता अपराध रोकने का बजाय इसके कि हम भय पैदा करें। यह…
Read Moreसकारात्मक सोच और टीम भावना से करें कार्य : डीजीपी
नैनीताल। डीजीपी सत्यब्रत बंसल ने शुक्रवार को डीआईजी दफ्तर में मंडलभर के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हर अधिकारी की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्य योजना बनाना सरकार का काम है लेकिन उसे बेहतर तरीके से लागू करना अधिकारी का दायित्व है, इसके लिए स्वयं को हमेशा तैयार रखें। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव भी अधिकारियों को बताए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि…
Read Moreसरकारी हुनर! यहां योग में मुद्रा बनाई, वहां ‘मसाज’ की सिरदर्दी
मैं अकेले ओपीडी देखूं या फिर पंचकर्म और योग सेंटर। दो डाक्टर थे, उन्हें भी विभाग ने अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया। ऐसे में अकेले क्या-क्या संभालूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा। पखवाड़ेभर में ही अच्छे-खासे अस्पताल की हालत डिस्पेंसरी जैसी हो गई है। मैं कभी दोमंजिले में पंचकर्म सेंटर में भाग रहा हूं तो कभी नीचे ओपीडी में, आगे क्या बताऊं।’ पढें, केदारनाथः बड़े दावों की हवाई ‘तैयारी’ हाल ही में हुआ लोकार्पण यह कहानी है लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से मुनिकीरेती में नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं…
Read Moreकेदारनाथः सरकार के बड़े दावों की हवाई ‘तैयारी’
केदारधाम में सरस्वती-मंदाकिनी नदी में वैली ब्रिज का निर्माण तो किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि कब पुल बनेगा और कब पोकलेंड मशीन केदारनाथ पहुंचकर मलबा साफ करेगी। धाम में मलबे की सफाई के लिए पोकलेंड और जेसीबी को सेना के एमआई-26 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाया जाना है। पोकलेंड मशीन गौचर में खड़ी है। हेलीकॉप्टर गौचर से मशीन केदारनाथ ले जाएगा। हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बेस कैंप के समीप अस्थायी हेलीपेड बनाया गया है। पढें, ‘फांसी’ नहीं अपराधी के हारमोन ही बदल डालो! पुल का…
Read Moreनवाकोट में 114 परिवारों को बांटे चेक
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम नवाकोट में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर हुई गोष्ठी में सीडीओ सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए सीडीओ सबिन वंसल ने कहा कि जिन लोगों की मासिक आय 15 हजार रुपये तक है, उन सभी परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें हर महीने तीन…
Read Moreसीमा पर घुसपैठ रोकने में कांग्रेस विफल
नरेंद्रनगर (टिहरी)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से जनता त्रस्त है। सरकार सीमा पर आतंकी घुसपैठ रोकने में विफल साबित हो रही है, जिससे सैनिकों का मनोबल भी गिर रहा है। लोनिवि अतिथिगृह में आयोजित बैठक में पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी…
Read More