कर्णप्रयाग। डिप्टी स्पीकर और विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कपीरी पट्टी के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान मैखुरी ने कहा कि नैनीसैंण में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने फसलों को जंगली जानवरों से लगातार किए जा रहे नुकसान का मामला प्रमुखता से उठाया। शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर डा. मैखुरी ने कपीरी के धारडुंग्री, धनसारी, अखोड़ी, बरमोली, कोलाडुंग्री, स्वर्का, नौली आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान मैखुरी ने खोला-मक्खनपुर 03 किमी मोटर मार्ग, सिमली-कोलाडुंग्री-बणसोली 07 किमी मोटर मार्ग,…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में गैरसैंण ब्लॉक अव्वल
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिनों से चल रही तेरहवीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में 83 अंकों के साथ गैरसैंण ब्लॉक ओवर ऑल चैंपियन रहा। 55 अंकों के साथ दशोली दूसरे और 30 अंकों के साथ घाट ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत के हाथों अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न मैचों के फाइनल मुकाबले हुए। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी बालक वर्ग में गैरसैंण ब्लॉक विजेता और दशोली उपविजेता रहा। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में घाट ब्लॉक विजेता…
Read Moreआंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प
टनकपुर। नई खनन नीति को लेकर भड़के वन निगम कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। बाहों में काले फीते बांधकर विराध कर रहे कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। निगम के डिपो संख्या तीन में हुई मीटिंग में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि खनन निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले का हर स्तर पर विरोध होगा। जब तक सरकार फैसले को वापस नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने निगम कर्मचारियों से 30 सितंबर को देहरादून में आयोजित महारैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी…
Read Moreज्येष्ठ वर्ग में मनीषा और बबीता अव्वल
लोहाघाट। ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा और विज्ञान मेले में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विज्ञान प्रदर्शनी के ज्येष्ठ वर्ग में ऊर्जा विषय पर मनीषा पांडेय, बबीता पाठक, पर्यावरण विषय में जीवन चंद्र जोशी, आकांक्षा आर्या, संशाधन विकास में रेनु विश्वकर्मा क्रमश: पहले तथा दूसरे स्थान में रही। जबकि जूनियर वर्ग के ऊर्जा विषय में ललित पांडेय, लोकेश पांडेय, स्वास्थ्य में अंजलि टम्टा, मयंक ओली, पर्यावरण में राखी पाटनी, किरन कालाकोटी, संशाधन विकास में अजय गहतोड़ी, प्रिया ढेक, कृषि में शिवानी फर्त्याल ने…
Read Moreआतंकी हमलों के विरोध में फूंका पाक का पुतला
काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दर्जनों सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भारत के प्रधानमंत्री से शांति वार्ता की पहल कर रहे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान आए दिन सीमा पर भारतीय सैनिकों पर गोलियां चला रहा है। उधर सीमा पार से आतंकवादियों को देश में भेज रहा है। सरकार को वार्ता के बजाए पाकिस्तान की हरकतों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर सौरभ चौहान, पवन सैनी, विनीत शर्मा, मनमयंक सिंह, अभिषेक सिंह,…
Read Moreरात भर रोशन रहेंगी बड़कोट की गलियां
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगर पंचायत बड़कोट की गलियां और सड़कें रात में भी रोशन रहेंगी। नगर पंचायत ने 3.48 लाख रुपये लागत से 15 किलोवाट का जनरेटर खरीदकर रात में स्ट्रीट लाइटें जलाई रखने का इंतजाम कर लिया है। बड़कोट नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति जिला मुख्यालय के फीडर से चल रही है। अक्सर बारिश और बर्फबारी के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरी रवांई घाटी में अंधेरा पसर जाता है। बड़कोट को आदर्श नगर पंचायत के तौर पर विकसित करने की मुहिम में जुटे नगर…
Read Moreरैली निकालकर रक्तदान का आह्वान किया
उत्तरकाशी। राजकीय बालिका इंटर कालेज और कीर्ति इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। नारे लिखकर बैनर तख्तियों के माध्यम से उन्होंने लोगों को रक्तदान का संदेश दिया। रेडक्रास भवन से शुरू होकर हनुमान चौक, मुख्य बाजार, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड होते हुए रैली जिला अस्पताल में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों और चिकित्सकों ने बच्चों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने लोगों से एक अक्तूबर रक्तदान दिवस पर अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
Read Moreजीजीआईसी में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद 11 साल से खाली
अल्मोड़ा। ग्रामीण इलाकों में स्थित तमाम विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी की समस्याएं आए दिन उठती रहती हैं लेकिन अब तो जिला मुख्यालय में स्थित विद्यालयों की स्थिति भी खराब होने लगी है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में भी शिक्षिकाओं की कमी होने से छात्राओं की पढ़ाई चौपट है। जीजीआईसी अल्मोड़ा में भौतिक विज्ञान प्र्रवक्ता का पद 11 साल से खाली है। एलटी संवर्ग में गणित की एक शिक्षिका का पद तीन साल से रिक्त है। इससे छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। विद्यालय की छात्रा आकांशा पांडे और बबीता गोस्वामी…
Read Moreतालाब में 72 वर्षीय वृद्धा का शव मिला
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत महादेव गाड़ के तालाब में शुक्रवार को दिन में मटेनागांव के वैज्यूला तोक निवासी 72 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटेना गांव के वैज्यूला तोक निवासी पनुली देवी (72) पुत्री हर सिंह शुक्रवार सुबह घर से निकली थी। दिन में क्षेत्र के कुछ लोग महादेव गाड़ में नहाने गए थे। उन्होंने महादेव गाड़ के तालाब में महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को तालाब से…
Read Moreभुगतान नहीं मिलने से किसान नाराज
बागेश्वर। कीड़ा जड़ी संग्रहण के बाद भुगतान नहीं होने से खाती गांव के किसानों ने नाराजगी जताई है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बीएस मनराल से मुलाकात कर आपबीती बताई। ज्ञापन में खाती के ग्रामीणों का कहना है वह भूमिहर किसान हैं। उन्होंने वन विभाग की अनुमति के बाद सुदूरवर्ती हिमालय क्षेत्र में कई दिनों तक भूखे प्यासे रहकर 15 जून तक उन्होंने एक किलो 230 ग्राम कीड़ा जड़ी का संग्रह किया। संग्रह कीड़ा जड़ी को 19 अगस्त को जिला भेषज संघ में जमा किया। लेकिन उन्हें आज तक भुगतान नहीं…
Read More