बागेश्वर। कीड़ा जड़ी संग्रहण के बाद भुगतान नहीं होने से खाती गांव के किसानों ने नाराजगी जताई है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बीएस मनराल से मुलाकात कर आपबीती बताई। ज्ञापन में खाती के ग्रामीणों का कहना है वह भूमिहर किसान हैं। उन्होंने वन विभाग की अनुमति के बाद सुदूरवर्ती हिमालय क्षेत्र में कई दिनों तक भूखे प्यासे रहकर 15 जून तक उन्होंने एक किलो 230 ग्राम कीड़ा जड़ी का संग्रह किया। संग्रह कीड़ा जड़ी को 19 अगस्त को जिला भेषज संघ में जमा किया। लेकिन उन्हें आज तक भुगतान नहीं…
Read MoreCategory: Uttarakhand
ट्राली लगी, घंटों का सफर हुआ मिनटों का
अगस्त्यमुनि। जलप्रलय से बह चुके विजयनगर झूला पुल के स्थान पर आपदा के तीन माह बाद गैर सरकारी संगठन नवधान्य ने ट्राली का निर्माण किया है, जिसका उद्घाटन बुधवार को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने किया। ट्राली लगने से बड़मा, पंच सिल्ला, सिलगढ़ के करीब 36 गांवों के लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। जलप्रलय से विजयनगर झूला पुल बह गया था, जिससे सिलगढ़, बड़मा, पंच सिल्ला पट्टी के ग्रामीणाे को मीलों पैदल सफर तय करना पड़ रहा था। तीन माह बाद भी सरकारी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने…
Read Moreरास्ते बदहाल, पुलों का निर्माण भी नहीं
बागेश्वर। कपकोट के पिंडर घाटी क्षेत्र में आपदा का असर अभी तक खत्म नहीं हो सका है। टूटी सड़कों की हालत नहीं सुधरी है, पुलों का नवनिर्माण नहीं हो सका है। पैदल रास्ते बदहाल हैं। आपदा को गुजरे 110 दिन हो चुके हैं। घाटी के लोग पटरी से उतरी दिनचर्या को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 16 और 17 जून की बारिश से पिंडर, सुंदरढुंगा सहित तमाम नदी-नालों के पुल बह जाने के कारण किलपारा, सोराग, तीख, ओखलिया, भराकांडे, कुंवारी,बदियाकोट, समडर,बोराचक, झारकोट, बाछम, खाती आदि गांव टापू बन…
Read Moreआयुर्वेदिक उपचार से कोई दुष्प्रभाव नहीं
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डिस्ट्रिक रिसोर्स यूनिट (डीआरयू ) विभाग के तत्वावधान में यहां शिक्षकों का शिविर जारी है। शिक्षकों को आयुर्वेद की जानकारी दी गई। जिला चिकित्सालय की आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. संगीता कुमारी ने कहा कि आयुर्वेद में लाभ ही लाभ है। इसके उपचार में कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। डायट सभागार में डा. संगीता ने आयुर्वेद के महत्व, उपचार और जड़ी बूटियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही खान-पान से हम बचपन से निरोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…
Read Moreविधायक जी लापता, ढूंढो हैं कहां
पौड़ी। इसे शरारती तत्वों के दिमाग की उपज कहें या फिर किसी वोटर का आक्रोश। शहर में क्षेत्रीय विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा हुए हैं। राजनीतिक गलियारों ही नहीं बल्कि आम लोगों में यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल पिछले तीन माह से मुख्यालय में नहीं आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि विधायक क्षेत्र में कम और राजधानी में अधिक रहते हैं। कुछ दिनों से शहर के बाजाराें की दीवारों पर चस्पा विधायक की गुमशुदगी…
Read Moreभाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। तहसील के सामने स्टाल लगाकर उन्होंने युवाओं को जोड़ने का कार्यक्रम शुरू किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र रावत के नेतृत्व में शुरू हुए सदस्यता अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजयुमो की सदस्यता ली। रावत ने कहा कि प्रदेश में सवा लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश के युवा तेजी से पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।…
Read Moreदो जिलों को संभालता एक अधिकारी
डीडीहाट। सपना उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने का, लेकिन इस सपने को सच में तब्दील करने के लिए राज्य बनने के बाद कदम उठाए नहीं गए। सड़कों की तस्वीर ठीक नहीं हैै। अन्य बुनियादी ढांचा भी बेहतर नहीं हो सका है। हाल यह है कि खुद पर्यटन विभाग स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। पिथौरागढ़ में दो साल से विभागीय मुखिया का पद खाली है। तस्वीर इस कदर धुंधली है कि दो जिलों में एक पर्यटन अधिकारी है और वह भी प्रभारी। पर्यटन को बढ़ाने के बुनियादी…
Read Moreभाजपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
मुनस्यारी। भाजपा ब्लाक इकाई ने आपदा मुआवजे में बंदरबांट सेत तमाम आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंक डाला। भाजपा ब्लाक अध्यक्ष कवींद्र देवली के नेतृत्व में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए आपदा राहत किट बांटने का आरोप लगाया। ब्लाक अध्यक्ष देवली ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार के सहयोग से आए राहत किट कांग्रेसियों के घरों में पड़े हैं। वास्तविक लोगों तक राहत किट नहीं पहुंचे हैं। कहा कि 16 जून के बाद से तमाम रास्ते बंद…
Read Moreप्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ चुनाव-2013
हल्द्वानी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनावों को लेकर कुमाऊं में भी प्रचार जोरों पर है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मुख्यालय पद के दो उम्मीदवार डा. वीएस जंगपांगी और डा. आरएस चौहान तीन दिन के कुमाऊं दौरे पर बृहस्पतिवार को देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे। जहां से वे काशीपुर, अल्मोड़ा, रुद्रपुर,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अन्य क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे। इस चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को प्रदेश भर के डॉक्टर वोटिंग करेंगे। देहरादून के एडिशनल सीएमओ और अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार डा. जंगपांगी ने बताया कि…
Read Moreबंधक बनाकर जबरन लिखवाया राजीनामा
हल्द्वानी। मारपीट और किडनैपिंग के एक मामले में आरोपी ने वादी का बंधक बनाकर जबरन राजीनामा लिखवा लिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसकी जांच की जा रही है। हल्द्वानी निवासी पीड़ित हरीश मेहरा के अनुसार उसका नवाबी रोड निवासी शेखर ब्रजवासी के खिलाफ मारपीट और किडनैपिंग का एक मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को शेखर उसे किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर घर ले गया। जहां शेखर ने उसे बंधक बना…
Read More