यज्ञ के बहाने ज्योतिषियों ने किया गैंगरेप

तंत्र मंत्र से समस्याओं के समाधान के नाम पर युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में चार कथित ज्योतिषियों पर अपराध साबित हुआ है। अदालत ने चारों को सामूहिक बलात्कार, धोखाधड़ी और षड्यंत्र का दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अमित कुमार सिरोही की अदालत दोषियों को 14 अक्तूबर को सजा सुनाएगी। चारों दोषी राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं। पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप युवती से वर्ष 2005 में गैंग रेप हुआ हरिद्वार रोड पेट्रोल पंप के सामने गणेश ज्योतिष केंद्र…

Read More

अलग-अलग हादसों में 10 घायल

लोहाघाट। पिथौरागढ़ मार्ग में मरोड़खान और बापरू के बीच अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा बापरू के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स यूपी (03/3220) गहरी खाई में गिर गई जिसमें खटीमा निवासी चालक दीपक कुमार (25), पिथौरागढ़ निवासी संजय कुमार (32), ऋणबिछुल पिथौरागढ़ के मोहन चंद (62), अस्कोट के संजय लुंठी (19), धारी पिथौरागढ़ निवासी शैलजा जोशी (27), उनके पति संजय जोशी (33) धमौड के गणेश जोशी और पिथौरागढ़ के पुष्पमणि भट्ट घायल गए।…

Read More

बालिका दिवस पर जिले भर में निकली रैलियां

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट तथा टनकपुर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी स्थानों में भ्रूण हत्या में किसी भी प्रकार का सहयोग न देने तथा बालिका शिशु की रक्षा का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जिला चिकित्सालय पहुंचने पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डा.एचसी चंद्रा, एसीएमओ डा.रश्मि पंत, डा.केके जोशी, डा.आरके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, मुकुल राय, विष्णु गिरि, भोला सिंह,…

Read More

डेंगू से एक और मौत

जसपुर। डेंगू पीड़ित एक विवाहिता की मौत हो गयी। डेंगू फैलने की आशंका से लोगों में दहशत व्याप्त है। भाजपाइयों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है। डेंगू से ऊधमसिंह नगर में यह चौथी तथा कुमाऊं में पांचवीं मौत है। मोहल्ला जुलाहन निवासी अनीस अहमद की पत्नी शबनम (32) को बीते पांच दिन पहले बुखार आया था। जिसका उपचार वह मोहल्ले के डाक्टर से करा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।…

Read More

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी

खटीमा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड महानिदेशालय स्तर पर 42 सूत्रीय मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की सांकेतिक हड़ताल जारी रही। शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने आज शनिवार से इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य दवा वितरण बंद करने का निर्णय लिया है। डिप्लोमा फार्मेेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के जिला संरक्षक एमसी पांडे ऊधम सिंह नगर ने ओपीडी सहित अन्य दवाईयों के वितरण व्यवस्था न करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस दौरान फार्मेसिस्ट काली पट्टियां बांध…

Read More

मारपीट करने वाले को चार साल की कैद

अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. सुल्तान ने मारपीट के मामले में क्वैराला गांव के तोक दमतोला निवासी एक व्यक्ति को चार वर्ष का कठोर कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटनाक्रम के मुताबिक अजय कुमार पंत ने 19 मार्च 2011 को रानीखेत थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि उसके भाई नीरज पंत के साथ क्वैराला गांव के तोक दमतोला निवासी आनंद सिंह, उसके पुत्र राजू अधिकारी और भाई केशर सिंह ने दराती, डंडे से मारपीट और गालीगलौज की। जिससे नीरज को गंभीर चोट…

Read More

अठारहवें दिन भी धरने पर बीपीएड बेरोजगार

अल्मोड़ा। व्यायाम शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड-एमपीएड बेरोजगार संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में अठारहवें दिन भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार पर बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। तय हुआ कि 13 अक्तूबर से संगठन के पदाधिकारी जिले का भ्रमण शुरू कर संगठन को मजबूत बनाने के अलावा मांगों को लेकर सदस्यों से मिलेंगे। 13 अक्तूबर को द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। इधर संगठन के सदस्यों ने संसदीय सचिव उच्च शिक्षा मनोज तिवारी से मुलाकात की। बेरोजगारों ने बताया कि संसदीय…

Read More

पशुपालन स्वरोजगार का बेहतरीन साधन

चंपावत। स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में पाटी विकासखंड के ढरौज गांव में आयोजित कार्यशाला में लोगों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी दी गई। बैंक की उन योजनाओं के बारे में बताया गया जिनके सहारे स्वरोजगार को अपनाया जा सकता है। पशुपालन को स्वरोजगार का सबसे बेहतरीन साधन बताते हुए कहा गया कि इसके लिए बैंकों से कर्ज की भी व्यवस्था रहती है। छह दिन तक चलने वाली कार्यशाला के दौरान लोगों को समन्वित पशुपालन और डेयरी विकास की जानकारी मिलेगी। सहायक…

Read More

दुर्घटना में छात्र की मौत, दो घायल

रुद्रपुर। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आदर्श कॉलोनी निवासी विकास दुबे (16) पुत्र विश्वामित्र दूबे सरस्वती विद्या मंदिर में हाई स्कूल का छात्र था। रविवार को वह अपने साथी दिनेशपुर, जयनगर निवासी आनंद सिंह और एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पंतनगर से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। इसी…

Read More

बाबा हैड़ाखान की कृपा से ही प्रियंका सिने जगत में छाई : मधु

रानीखेत। प्रख्यात सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि बाबा हैड़ाखान की उनके परिवार पर असीम कृपा रही है। उन्हीं के आशीर्वाद से प्रियंका सिने जगत में मुकाम हासिल कर सकी। उनका परिवार पिछले 24 सालों से यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान बाबा मंदिर में आकर जगदंबा महायज्ञ में भाग लेता है। चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में पिछले दो दिनों से हैड़ाखान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक बनर्जी, विजय गुप्ता, दीवान सिंह कुवार्बी, वीरेंद्र सिंह, विजय मटियानी, संजीव सरन, प्रेम सिंह कुवार्बी की देखरेख में जगदंबा महायज्ञ चल…

Read More