मजदूरों की सुरक्षा के खान प्रबंधक पूरे इंतजाम करें

बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कहा कि यदि सड़क किनारे खड़िया को डंप किया तो पट्टाधारक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने खान प्रबंधकों से कहा कि वह मजदूरों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम करें। किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। खान मालिकों को सख्त लहजे में कहा कि यदि लीज एरिया से बाहर खनन किया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वह सोप स्टोन पट्टाधारकों की बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि कहा कि पट्टाधारक सह खातेदारों से भंडारण के…

Read More

कालिका मंदिर में इस बार भी नहीं होगी पशुबलि

कांडा। कालिका मंदिर में प्रशासन और नागरिकाें के बीच हुई बैठक में इस बार भी नवरात्र पर पंचबलि नहीं देने का फैसला किया गया। क्षेत्रवासियाें ने इस पहल का स्वागत किया। नवरात्र मेले के दौरान शांति और सौहार्द के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने और पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रेखा कोहली ने कहा कि न्यायालय ने मंदिरों में पशुबलि पर सख्ती के साथ रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर पिछले साल से अमल हो रहा है।…

Read More

शिक्षकों ने की सीईओ दफ्तर में तालाबंदी

पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति, सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों के शिक्षकों को समय पर वेतन देने समेत तमाम मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ ही प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष निर्मल महर के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी के बीच कार्यालय में ताले डाल दिए। संघ की जिलाध्यक्ष महर का कहना था कि अधिकारियों की नाकामी के कारण शिक्षक परेशान हो रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापक की प्रधानाध्यापक…

Read More

ब्लॉक प्रमुख के हस्ताक्षर वाले बैक डेट के चार ब्लैंक चेक जब्त

गंगोलीहाट। विकासखंड में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी बैक डेटेड ब्लैंक चेक जारी होने का मामला पकड़ में आया है। ब्लाक प्रमुख के हस्ताक्षर वाले बैक डेट के चार ब्लैंक चेक और भुगतान संबंधी तमाम प्रपत्र एसडीएम ने जब्त किए हैं। राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष (कैबिनेट स्तर) विधायक नारायण राम आर्य ने जन शिकायत के पड़ताल में यह गोलमाल पकड़ा है। आर्य ने बताया कि अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष होने के नाते पहले उन्होंने स्वयं पड़ताल की। पड़ताल में मनरेगा के चेक बैक डेट…

Read More

साफ्टवेयर कंपनी का खनन कांटों का ठेका रद्द

हल्द्वानी। कंप्यूटर पर खेल कर कथित तौर पर खनन में गड़बड़ी करने वाली साफ्टवेयर कंपनी पर गाज गिर गई है। वन निगम ने शिकायत के आधार पर कंपनी का खनन कांटों का ठेका निरस्त कर दिया है। अब वन निगम खुद गौला के खनन कांटों पर कंप्यूटराइजेशन की पूरी व्यवस्था संभालेगा। इसके अलावा गड़बड़ी रोकने को अन्य कदम भी उठाए जाएंगे। गौला के खनन गेटों पर गड़बड़ी रोकने के लिए तुलाई कांटे के साथ ही कंप्यूटराइजेशन की व्यवस्था भी की गई थी, जिस साफ्टवेयर कंपनी के पास खनन गेटों का…

Read More

कांग्रेस नेता के तीनों असलहा लाइसेंस होंगे निरस्त

हल्द्वानी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाइन नंबर 12 निवासी शहनवाज मलिक के तीनों असलहों के लाइसेंस पुलिस ने निरस्तीकरण के लिए भेज दिए हैं। शहनवाज मलिक पर वनभूलपुरा चौकी में ही एक युवक पर लाइसेंसी रिवाल्वर तानने का आरोप है। पुलिस की जांच और एलआईयू की गोपनीय रिपोर्ट के बाद पुलिस ने असलहे निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। शहनवाज मलिक के भाई सबू मलिक का बृहस्पतिवार दोपहर लाइन नंबर पांच निवासी रेहान से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें सबू ने रेहान की पिटाई कर दी थी।…

Read More

गांधी की कर्जदार राज्य सरकार

हल्द्वानी। गांधी जी की खादी की सरकार दो साल से कर्जदार है। दस प्रतिशत छूट का करोड़ों रुपया राज्य सरकार पर बकाया चल रहा है, जिसे सरकार अब तक दे नहीं सकी है, इसमें से हल्द्वानी रीजन का करीब एक करोड़ रुपये है। वहीं, करोड़ों रुपये फंसने से खादी विभाग के सामने बाहर से कच्चा माल मंगाने समेत तमाम प्रकार की दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। राज्य में दो अक्तूबर से पहले खादी उत्पादों पर तीस प्रतिशत छूट दी जा रही थी, इसमें से दस प्रतिशत छूट की रकम का…

Read More

वाहन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत

इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा सैफई मार्ग पर सोनई पुल के पास बाइक से जा रहे सीआरपीएफ जवान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम नगला धरम थाना करहल मैनपुरी निवासी अजयकुमार(28) पुत्र श्रीलाल सीआरपीएफ जम्मू में तैनात है। वह छुट्टी पर अपने घर आया था। बाइक द्वारा वह किसी काम से इटावा आया था। जब वह गांव वापस जा रहा था तभी किसी वाहन…

Read More

स्टेशन से गायब हुई चार साल की बच्ची

इटावा। कालीवाहन मंदिर आरती में शामिल होकर वापस जा रहे उन्नाव के परिवार की चार साल की बच्ची स्टेशन से गायब हो गई। गायब बच्ची के पिता ने जीआरपी और आरपीएफ को इसकी सूचना दी लेकिन दोनों जगहों से उसे टरका दिया गया। करीब छह घंटे ढूंढने के बाद निराश परिवार ट्रेन से उन्नाव रवाना हो गया। उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र के भदेसा गांव निवासी परमेश्वरदीन पुत्र राधेलाल कालीवाहन मंदिर का भक्त है। वह हर वर्ष नवरात्रि पर परिवार सहित माता के दर्शन करने और आरती में शामिल होने…

Read More

स्वास्थ्य केंद्र का 33 वर्ष बाद भी नोटिफिकेशन नहीं

लोहाघाट। ब्लाक मुख्यालय पाटी में ब्लाक स्थापना के 33 वर्ष बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नोटिफिकेशन नहीं हो पाया है। अलबत्ता सरकार ने यहां तीन करोड़ रुपये लागत से फर्स्ट रेफल यूनिट (एफआरयू) का भवन तो बना दिया है लेकिन उसमें सुविधाएं नाममात्र तक नहीं हैं। 10 बेड के इस एफआरयू में चिकित्साधीक्षक, जनरल एमओ, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एलएमओ, जनरल सर्जन के पद स्वीकृत हैं लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी की व्यवस्था भी उधार में चल रही है। 33 वर्ष पूर्व चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट ब्लाकों के गांवों को मिलाकर ब्लाक की स्थापना…

Read More