चंपावत। जिले के ग्रामीण अंचलों में लोगों को बैंकिंग की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया जा रहा है। इस अभियान को वित्तीय साक्षरता नाम दिया गया है। लोगों को बैंक में खाता खोलने के तरीके, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटकों से दी जा रही है। सिमल्टा गांव में आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर ने लोगों से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। लीड बैंक अधिकारी यूएस जंगपांगी ने बैंक खाता खोलने के तरीके बताए। रूडसेटी के निदेशक आरएस…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में
खटीमा। पटपुरा ग्राम से लैपटॉप, कंप्यूटर और स्कैनर सहित धरे गए युवक नकली नोट छापने वाले नहीं तो कौन हैं? पटपुरा सहित आसपास के ग्रामीण असमंजस में हैं। जिन्हें कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पकड़ कर लाई थी। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लैपटॉप स्कैनर और प्रिंटर सहित हिरासत में लिए गए किसी युवक की जानकारी से इंकार किया है। जबकि कोतवाल अजय ध्यानी से सूचना के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जानकारी दी। शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस…
Read Moreबीएसएफ के डीआईजी ने किया ट्रायल लैंड
सितारगंज। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीआईजी पीके दुबे ने हेलीकॉप्टर से ट्रायल लैंड किया और क्षेत्र में तीन राउंड हवाई दौरे कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी दुबे ने कहा कि शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम से एक किमी. की परिधि में आने वाले भवन, जंगल और नदियों में जवान मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। कल सिडकुल के हेलीड्रोम परिसर में बीएसएसफ व एसएसबी के वाहिनी मुख्यालय की स्थापना, सिरसा-शक्तिफार्म सड़क का शिलान्यास और बिज्टी सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। जिसमें केंद्रीय…
Read Moreसगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप झूठा साबित हुआ
अल्मोड़ा। निकटवर्ती शीतलाखेत क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले एक युवती द्वारा सगे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप अदालत में झूठा पाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दोषमुक्त करते हुए जेल से रिहा करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस मामले में झूठी गवाही देने पर युवती के ताऊ और ताई के खिलाफ धारा 344 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। बीती 15 जुलाई को एक विवाहित युवती ने आरोप लगाया था कि उसके भाई ने करीब एक माह पहले…
Read Moreसलौंज का प्रांतीयकरण करो, नहीं तो तेज होगा आंदोलन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। इंटर कालेज सलौंज के प्रांतीयकरण नहीं होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने चौथे दिन भी तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आठ अप्रैल 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमेश्वर खैल मैदान में हुए एक कार्यक्रम में इंटर कालेज सलौंज के प्रांतीयकरण की घोषणा की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रबंध समिति के लोग मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले। मुख्यमंत्री ने प्रांतीयकरण का शासनादेश शीघ्र निर्गत करने के लिए…
Read Moreकभी बैठकी रामलीला से याद किए जाते थे पितर
रानीखेत। श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद करने के लिए कभी यहां बैठकी रामलीला होती थी। यह जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है। बाजार क्षेत्र में कई रंगकर्मियों के यहां रात्रि में कीर्तन भजन होते थे। अश्विन माह में श्राद्ध पक्ष के दौरान बैठकी रामलीला (बूढ़ों की रामलीला) होती थी। बुजुर्ग रंगकर्मी शास्त्रीय संगीत के आधार पर रामलीला की चौपाइयां गाते थेे। बैठकी रामलीला स्व. उदय लाल साह, गणेश लाल साह, बसंत लाल वर्मा और किशोरी लाल साह के निर्देशन में होती थी। वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश पांडेय और भुवन…
Read Moreछात्रों ने डिग्री कालेज सोमेश्वर में की तालाबंदी
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में एमकॉम, एमए कक्षा शुरू करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कालेज में ताले जड़ दिए। आक्रोशित छात्रों ने कालेज परिसर से सोमेश्वर बाजार तक जुलूस निकाला और नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों की सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में एमकॉम, एमए कक्षाएं शुरू नहीं की जा रही है। इस कारण स्नातक के बाद पीजी करने के लिए क्षेत्र के युवाओं को अन्यत्र जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्नातक स्तर पर…
Read Moreकल से शुरू होगा कुमाऊं योगायुर्वेद महोत्सव
रानीखेत। मवड़ा ग्राम विकास समिति (मग्रास) और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पांच अक्तूबर से प्रस्तावित कुमाऊं योगायुर्वेद महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच अक्तूबर को यह शिविर जीआईसी अल्मोड़ा में शुरू होगा। आठ सितंबर को पर्यटन मंत्री अमृता रावत पीजी कालेज रानीखेत में इसका समापन करेंगी। योगाचार्य पूर्व राजदूत चंद्र मोहन भंडारी इसकी तैयारियाें में जुटे हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व राजदूत सीएम भंडारी ने बताया कि अल्मोड़ा और रानीखेत में यह शिविर लगेगा, अगले साल से पूरे कुमाऊं में इसे शुरू किया जाएगा।…
Read Moreचोरों ने भूमियां मंदिर का दानपात्र तोड़ा
चौखुटिया। चोरों ने मासी के भूमियां मंदिर के दानपात्र को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन दानपात्र पूरी तरह से न टूटने से उसमें रखी 20 हजार रुपये की नकदी सुरक्षित बच गई। राजस्व पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। भूमियां मंदिर समिति के सचिव खीमानंद कबडवाल ने बताया कि चोरों ने बुधवार की रात मुख्य मंदिर के चैनल का ताला तोड़कर अंदर रखे दान पात्र को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह से नहीं टूट पाने के कारण उसमें रखी बीस हजार रुपये की राशि बच…
Read Moreशिक्षक की गैरहाजिर से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बाजपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशोवाला में तैनात एक सहायक अध्यापक पर नियमानुसार विद्यालय न आने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणाें ने हंगामा और सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राएं अपने घर चले गये। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर शिकायत कर सप्ताहभर के भीतर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने दस बजे दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर विद्यालय पहुंचे। उन्होंने एक सहायक अध्यापक पर नियमानुसार स्कूल न आने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर विद्यालय गेट पर सांकेतिक तालाबंदी…
Read More