लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लधिया घाटी क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गडियूरा, चल्थिया, अनरकिया आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की जरूरतों को देखते हुए विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धन की स्वीकृति दी। उन्होंने भिमतड़ी से गडियूरा तक सीसी मार्ग के निर्माण को दो लाख, गुम्ठा में मार्ग निर्माण को एक लाख रुपये, चल्थियां में मार्ग निर्माण को डेढ़ लाख, चल्थियां में मंदिर के विकास को 50 हजार रुपये, अनरकिया तोक में मार्ग निर्माण को एक लाख रुपये देने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनेंगे टैंक
चंपावत। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत अब जिले में रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक निर्माण का बड़ा कार्यक्रम चले वाला है। स्वजल परियोजना के माध्यम से चलने वाला यह कार्यक्रम यदि कामयाब हो जाता है तो बरसाती पानी के संग्रह की नई पहल हो जाएगी। कार्यशाला में रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए अलग अलग मदों में खर्च होने वाली राशि का ब्योरा दिया गया। स्वजल के परियोजना प्रबंधक डीके पलड़िया ने बताया कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग में पेयजल आच्छादन पर 45 प्रतिशत राशि का आवंटन होगा। पेयजल की गुणवत्ता पर 20…
Read Moreचंद घंटे बाद शुरु हो जाएगी बदरीनाथ तीर्थयात्रा
बदरीनाथ धाम तक सड़क खुलने के बाद अब पांच अक्तूबर से फिर विधिवत यात्रा शुरू होगी। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में ही नहीं व्यापारियों एवं तीर्थपुरोहितों में भी उत्साह है। बावजूद इसके कई स्थानों पर हाईवे अब भी खतरनाक बना हुआ है। मौसम भी बार-बार करवटें बदल रहा है। ऐसे में आशंकाओं के बादल भी कम नहीं हैं। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी लगातार हाईवे के निरीक्षण और सुधारीकरण में जुटे हुए हैं। डेंजर जोनों पर 17 जेसीबी भी तैनात हैं। पढें, मानते हैं हिंदू धर्म लेकिन नहीं…
Read Moreआपदाः बेघर परिवारों को मिलेगा ‘रेडीमेड’ मकान
जून में आई दैवी आपदा में बेघर हुए परिवारों को सरकार राहत पहुंचाने के लिए जुट गई है। इन परिवारों को सरकार की ओर से प्री-फेब्रिकेटेड (रेडीमेड) मकान मिलेगा। पहले चरण में 3100 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इनमें से 2500 परिवारों को शासन और 600 परिवारों को विभिन्न एनजीओ, कारपोरेट घरानों की ओर से मकान बनाकर दिए जाएंगे। प्रति पढ़ें, केदारनाथ आपदा के लिए ब्रायन लारा घुमाएंगे बल्ला मकान लगभग छह लाख रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता कहा कि प्रदेश में आई…
Read More35 हजार आबादी अंधेरे में
गणाईगंगोली। बिजली विभाग की लापरवाही से गणाईगंगोली क्षेत्र के लोग पिछले 10 दिन से घोर बिजली अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं। 40 ग्राम पंचायतों की करीब 35 हजार आबादी को रात भर बिजली नहीं मिल रही है। शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है, फिर सुबह छह बजे ही बहाल होती है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बोरा, देवेंद्र मेहता, चंचल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण इलाके के लोग सालों से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। बिजली न होने से बनकोट…
Read Moreबीमार हेलीकाप्टर से लाए गए पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। बौन निवासी तीन ग्रामीणों को इजाल के लिए हेलीकाप्टर की मदद से पिथौरागढ़ लाया गया है। जिला सूचनाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल के आदेश पर बौन में बीमार कीमती देवी (50) पत्नी खान सिंह बोनाल, फागुनी देवी (55) पत्नी खान सिंह ग्वाल और रैमल बोनाल (51) पुत्र कुंदन सिंह बोनाल को डेक्कन के हेलीकाप्टर से नैनीसैनी हैलीपैड लाया गया। जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है
Read Moreजिले में एक अग्निशमन केंद्र, तहसीलें भगवान भरोसे
बागेश्वर। नवरात्र और दीपावली नजदीक है और बारिश थमने के बाद आग की घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में अग्निशमन केंद्रों की भूमिका अहम होती है, लेकिन इस जिले में जिला मुख्यालय को छोड़कर कहीं भी अग्निशमन केंद्र नहीं हैं। जिले में अब पांच तहसीलें हो गई हैं। एक उप तहसील भी है। किंतु इन नव सृजित तहसीलोें में कहीं भी दमकल नहीं है। जिला मुख्यालय से इन तहसीलों की दूरी 24 से 60 किमी तक है। ऐसी हालत में सुदूरवर्ती क्षेत्रों की अग्नि सुरक्षा भगवान भरोसे है। जिले…
Read Moreपेयजल योजना में अनियमितता को लेकर रोष
बागेश्वर। धरमघर के चुचेर गांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने यहां नारेबाजी की। अभियंता ने ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। चुचेर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो साल से 38.30 लाख की लागत से पेयजल योजना का काम चल रहा है। इस योजना के साथ चुचेर गांव और उसके तोक जुड़े हैं, लेकिन आज तक इस योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। लाइन में पुराने पाइप लगाए जा रहे हैं। लाइनें अस्त व्यस्त…
Read Moreसरकार पर गरजे फार्मेसिस्ट
रुद्रपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक में रिक्त पदों को भरने, फार्मेसिस्ट सेवाओं को स्टेट केडर घोषित करने समेत अन्य मांगों पर मंथन किया गया गया। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा तय कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर 10 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में एसोसिएशन की बैठक में शासन व निदेशालय में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महानिदेशालय स्तर पर 42 सूत्रीय मांग व शासन स्तर पर 21 सूत्रीय मांग लंबित हैं। एसोसिएशन…
Read Moreभड़कोट गांव में दिखा गुलदार का जोड़ा
चिन्यालीसौड़। प्रखंड के भड़कोट गांव में सोमवार रात गुलदार का जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण विजय प्रकाश भट्ट और दयानंद सेमवाल आदि ने बताया कि गांव में गुलदार का जोड़ा दिखाई दिया तो ग्रामीण पूरी रात भय से सो नहीं पाए। पूर्व में गुलदार आसपास के गांव अनोल, कुमराड़ा, दिचली, मल्ली में ग्रामीणाें पर हमला कर चुका है।
Read More