बाजपुर। रेलवे सिग्नल खराब होने से लालकुआं-काशीपुर ट्रेन को करीब 20 मिनट देरी से रवाना किया गया। इससे यात्री परेशान रहे। वहीं अधिक समय तक क्रासिंग बंद रहने से दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। अपराह्न 2.40 बजेेे लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन को सिग्नल में खराबी के कारण 20 मिनट तक क्रासिंग से पहले रुकना पड़ा। सिग्नल के ठीक होने तक क्रासिंग बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने के चलते ट्रैफिक और बढ़ गया। साप्ताहिक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
अब तो हत्यारों की गिरफ्तारी पर ही उठूंगा
काशीपुर। सचिन हत्याकांड खुलासेे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक चीमा के नेतृत्व में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। चीमा ने कहा कि धरना तभी समाप्त होगा जब पुलिस सचिन के हत्यारों को जेल भेजेगी और मृतक का कटा हाथ बरामद करेगी। उधर पूर्व सांसद बलराज पासी ने धरने पर पहुंच समर्थन दिया। सफाई कर्मचारी सचिन की बीती एक नवंबर की रात अपहरण कर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। विधायक चीमा बीते रविवार से कोतवाली परिसर में दर्जनों समर्थकों के साथ धरना दे रहे…
Read Moreइंजीनियरिंग कालेज में अनियमितता का मामला फिर गर्माया
द्वाराहाट। विपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊं प्रोद्यौगिकी संस्थान में अनियमितताओं का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आने लगा है। पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख और राज्य आंदोलनकारी चंदन नेगी ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जनांदोलन के बाद आईएएस डा. राघव लंगर के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने प्रोद्यौगिकी संस्थान में अनियमितताओं की जांच की थी। जिसमें करोड़ों का गोलमाल पकड़ में आया था। उनकी स्पष्ट संस्तुति के बावजूद लंबे समय बाद भी…
Read More73वां और 74 वां संविधान संशोधन लागू हो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने 73वां और 74 वां संविधान संशोधन लागू कर पंचायतों और निकायों को अधिकार संपन्न बनाने, वन अधिकार कानून 2006 लागू करने की मांग उठाई है। पार्टी ने कहा है कि दिसंबर दूसरे पखवाड़े में प्रदेश भर में यात्राएं कर मांगों के पक्ष में जनमत तैयार किया जाएगा। जनता से पंचायत चुनाव में उन्हीं उम्मीदवारों को सफल बनाने की अपील की जाएगी जो इन कानूनों का समर्थन करेंगे। देहरादून से लौटकर यहां पत्रकार वार्ता में डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में…
Read Moreदीपावली के बाजार में चीन का कब्जा
रुद्रपुर। दीपावली के बाजार में चीन का कब्जा है। कैंडल से लेकर मूर्तियां तक सब कुछ मेड इन चाइना हैं। इन्हें ही लोग पसंद कर रहे हैं। बेहद आकर्षक डिजाइन के इन उत्पादों की रेंज भी हर वर्ग की पहुंच में है। 40 रुपए से लेकर तीन सौ तक में मेड इन चाइना की मूर्तियां बिक रही हैं। पांच मंदिर के पूजन सामग्री के दुकानदार हरीश सुखीजा ने बताया कि बैकेलाइट की बनी चीन से आयातित श्री लक्ष्मी-गणेश, श्री हनुमान की मूर्तियां, कपड़े और तार के मेड इन चाइना की…
Read Moreप्रश्न मंच में विवेकानंद विद्या मंदिर अव्वल
लोहाघाट। खेतीखान के दीप महोत्सव में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। ज्येष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर खेतीखान ने पहला, राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट ने दूसरा और जीआईसी खेतीखान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में तीनों ही स्थान विवेकानंद विद्यामंदिर के बाल वैज्ञानिकों ने झटके। ज्येष्ठ वर्ग की कला प्रतियोगिता में राजीव नवोदय के अजय भट्ट, विद्या मंदिर की नेहा टम्टा और प्रतिभा पांडेय ने दूसरा, राजीव नवोदय के सुभाशीष वर्मा, विद्यामंदिर की चंद्रकला कर्नाटक ने तीसरा स्थान…
Read Moreबिना फोन बुकिंग के नहीं मिलेगा सिलेंडर
चंपावत। गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का परंपरागत तरीका अब आउटडेटेड हो जाएगा। गैस वितरण केंद्र में एक नवंबर से टेलीफोनिक बुकिंग के बिना गैस सिलेंडर नहीं मिलेगे। उधर टेलीफोनिक बुकिंग की दर ठीक नहीं होने पर गैस वितरण केंद्र के प्रबंधकों का वेतन लटकने का भी खतरा हो गया है। इस संबंध में चंपावत गैस वितरण केंद्र ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के गैस मैनेजर आरएस बिष्ट का कहना है कि निगम की सभी गैस एजेंसियों में इस साल जून से गैस बुकिंग कार्य…
Read Moreजुआरियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: सीओ
भीमताल। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार ने बुधवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने दीपावली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सड़कों पर अतिक्रमण न करने और लाइसेंस लेने के बाद ही तयशुदा स्थानों पर पटाखों की बिक्री करने के भी निर्देश दिए। थाना परिसर में हुई बैठक के दौरान सीओ ने कहा कि दीपावली के दौरान जुए पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और यदि कोई जुआ खेलता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। इस मौके पर व्यापारियों…
Read Moreसादगी से मनेगा राज्य स्थापना दिवस
नैनीताल। डीएम एएस हयांकी ने 9 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस के आयोजनों के संबंध में एलडीए सभागार में बैठक ली। डीएम ने कहा कि इस वर्ष शासन के निर्देशानुसार स्थापना दिवस सादगी से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न तो सरकारी इमारतों को बिजली की मालाओं से सजाया जाएगा और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीएम ने नगर निगम तथा पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में 8 से 10 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाए। जिला स्तर ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के…
Read Moreट्रैकरों का दल नंदादेवी बेस कैंप रवाना
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमाचल प्रदेश के ट्रैकरों का एक दल बुधवार को नंदादेवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गया है। दल में तीन लोग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला अंतर्गत ज्वालामुखी गांव के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति इंग्लैंड का है। यह दल नंदादेवी बेस कैंप से सात नवंबर को लौटेगा। खास बात यह है कि दल में 12 वर्ष का बालक भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश के 50 वर्षीय अजय सूद, 36 वर्षीय पांकी सूद, 12 वर्षीय गौतम सूद और इंग्लैंड के 74 वर्षीय मिस्टर मियान बुधवार सुबह नंदादेवी…
Read More