पिथौरागढ़/टनकपुर। मोहर्रम पर मुस्लिम समाज ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग ताजिए निकाले गए। पिथौरागढ़ में मोहर्रम पर शुक्रवार को निकले मातमी जुलूस के समय रौंगटे खड़े करने वाला नजारा सामने आया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं टनकपुर में भी जगह-जगह ताजिए निकाले गए और बाद में उन्हें करबला में दफन किया गया। पिथौरागढ़ में अंजुमन ए हैदरी के तत्वावधान में हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से पहले खड़कोट…
Read MoreCategory: Uttarakhand
मैंने जालिम तेरा क्या बिगाड़ा, तीर सीने पे क्यों तूने मारा
धरमघर। श्री रामलीला कमेटी धरमघर के तत्वावधान में यहां रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार की श्रवण कुमार नाटक, दशरथ मरण का मंचन किया गया। नाटक में श्रवण कुमार द्वारा गाया गया गीत मैंने जालिम तेरा क्या बिगाड़ा, तीन सीने पे क्यों तूने मारा लोगों के दिलों में घर कर गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। राम की भूमिका पंकज पाठक, लक्ष्मण दीपक राठौर, सीता गौरव पाठक, श्रवण कुमार भुवन पाठक, पिता हरीश, माता मनोहर पाठक और जवान दशरथ की भूमिका नवीन पाठक ने निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह…
Read Moreचित्रकला में मयंक रावत ने मारी बाजी
कपकोट/ बागेश्वर। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में शामा में बाल मेला शुरू हो गया है। उधर एनपीआरसी पल्यांटी और पंथगांव में बाल मेले का रंगारंग समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने पुरस्कृत किया। कपकोट के शामा इंटर कालेज में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान बाल मेले का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने किया। प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने सभी का स्वागत किया। संचालन मानसी कोरंगा ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र परिहार आदि मौजूद थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय…
Read Moreअनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बनाएं छात्रावास
चंपावत। जिला मुख्यालय में अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास का निर्माण किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में एससी एसटी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। परिसंघ जिलाध्यक्ष पुष्कर राम के नेतृत्व में डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के माध्यम से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को व्यक्तिगत लाभ दिए जाने का प्रावधान है। इसलिए प्लान के मद से मुख्यालय में आवासीय छात्रावास का निर्माण किया जाना आवश्यक…
Read Moreसभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला
गदरपुर। कांग्रेस के तीन सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी कि जल्द ही पथ-प्रकाश, सफ ाई व्यवस्था पर सुधार न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभासद अमरजीत सिंह, अरमाना बेगम, मनोज गुंबर मिंटू ने कहा कि चेयरपर्सन अंजू भुड्डी को नगर की जनता ने विकास के आश्वासन पर जिताया था। चुनाव जीतने के बाद पालिकाध्यक्ष जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही हैं। पालिका क्षेत्र में टूटी-फू टी सड़कें, नालियों में गंदगी है। कहा कि…
Read Moreबच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया
रुद्रपुर। जिले भर में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में फाबिया ने पहला, अंशिका पाल ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेसीज पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए । इस मौके पर सिटी मांटेसरी लखनऊ में आयोजित जियोफेस्ट इंटरनेशनल ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शौर्य पंत, पीयूष भट्ट, हर्ष राठी, सुमित बिष्ट, स्पर्श फुटेला, निशांत अरोरा, शिक्षा शर्मा व रिंकू और उनके निर्देशक एवं सहयोगी शिक्षक मंजू अधिकारी, एके गुप्ता, जीडी शर्मा, वीके…
Read Moreसोनू हत्याकांड खुलासे को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
काशीपुर। सचिन उर्फ सोनू हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पूरे 14 दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। वहीं अब धरना क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। पहले दिन विधायक हरभजन सिंह चीमा, नगराध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुप्ता, जसवीर सिंह सैनी, मनोज जग्गा, पंकज मोनू 24 घंटे के लिए क्रमिक…
Read Moreकेदारनाथ में अब एक साल बाद होगी शवों की तलाश
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही धाम में सभी गतिविधियां ठप हो गई हैं। ऐसे में मलबे में दबे शवों के निकालने का काम भी बंद हो गया है। अब अगले साल ही दोबारा मलबे की सफाई का कार्य हो पाएगा। अब सफाई कब और कैसे होगी, इसका फैसला शासन को करना है। गौरतलब है कि केदारघाटी में 16/17 जून के जलप्रलय में हजारों लोगों की जान चली गई थी। घटना के दिन अकेले केदारनाथ धाम में पांच हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी बताई…
Read Moreलूट में दो लोगों को दो वर्ष की कैद
अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. सुल्तान ने छात्र से मारपीट कर पर्स लूटने के मामले में दो लोगों को दो वर्ष का कठोर कारावास और एक-एक हजार रुपये अर्थंदड से दंडित किया है। चीनाखान उद्यांचल कालोनी निवासी धीरज नैलवाल ने नौ जुलाई 2013 को पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि छह जुलाई को सायं 5:30 बजे वह घर से पोखरखाली कोचिंग के लिए जा रहा था। एडम्स स्कूल के पास गोपालधारा निवासी लोकेश तिवारी पुत्र दिनेश चंद्र और चीनाखान निवासी नीरज सिंह नैनवाल पुत्र रघुवीर सिंह ने…
Read Moreक्वैराली के बाद द्यांगण के भगवती मंदिर में चोरी
बागेश्वर। क्वैराली के बाद अब द्यांगण स्थित भगवती मंदिर चोरों के निशाने पर आया है। बुधवार की रात मंदिर से तांबे का एक कलश और कुछ अन्य बर्तन चुरा लिए गए। नवागत पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने इस मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पांच दिन पहले क्वैराली के देवी मंदिर से चांदी के तीन छत्र चुरा लिए गए थे। इस मामले में दो किशोर पकड़े गए थे। इस मामले का खुलासा होने के बाद बुधवार की रात चोरों ने द्यांगण स्थित भगवती मंदिर से तांबे…
Read More