मानदेय को लेकर आशाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

अलीगढ़। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के बैनर तले मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएमयू प्रेस कर्मियों, डेयरी कर्मियों ने धरना दिया। धरने के अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीएम पूरन सिंह राना को ज्ञापन दिया गया। धरने की अध्यक्षता करते हुए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष शोभा शर्मा ने आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाकर दस हजार तथा बीमा योजना का लाभ देने की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि आशाओं को उनका हक दिलाकर ही रहेंगे, भले ही इसके…

Read More

1500 मीटर दौड़ में नीतू व अमित अव्वल

जलालपुर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय 17वीं जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी भरतलाल राय ने किया। पहले दिन 1500 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में नीतू व बालक वर्ग में अमित ने बाजी मारी। आयोजन की शुरुआत सीडीओ ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कॉलेज के स्काउट- गाइड ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। बाद में समारोह को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारे के साथ-साथ बौद्धिक विकास होता है। इसके…

Read More

32 केंद्रों पर आज से होगी गन्ने की खरीद

अंबेडकरनगर। जिले के 32 केंद्रों पर बुधवार से गन्ना तौल का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार जिले के आठ केंद्रों पर तौल के लिए इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाए गए हैं। तौल को लेकर हालांकि अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का दावा कर रहा है, लेकिन किसानों में इसे लेकर आशंका व्याप्त है। भीटी तहसील के मिझौड़ा स्थित अकबरपुर चीनी मिल इस सत्र के लिए गन्ना तौल व पेराई का कार्य 28 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। किसानों को गन्ना बिक्री…

Read More

मुख्य गंगा स्नान कल, तैयारी नहीं है पूरी

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में जिला प्रशासन और जिला पंचायत एक पखवाड़े में मुख्य स्नान घाट की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं करा पाए। मुख्य स्नान पर्व पर 1200 फुट स्नान घाट पर करीब 25 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से कई आशंकाएं बलवती हो गई हैं। हापुड़ डीएम ने गंगा में जल कम कराने के बाद भी गढ़ की तरफ गंगा किनारे से पांच फुट आगे पहुंचते ही जलस्तर 10 फुट से कम नहीं हो पा रहा है। कटान और पानी के घुमाव के चलते इस बार एक किलोमीटर के…

Read More

बड़ौत में मौजूद है भारत का पहला रुपया

संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था में आज भारतीय मुद्रा रुपये के रूप में जानी जाती है। पर कभी-कभी आपके मन सवाल उठता होगा कि भारतीय मुद्रा की शुरूआत कब हुई थी? भारतीय इतिहास में वह कौन सा शासक था जिसने भारत में पहला रुपया चलाया और रुपया दिखने में कैसा होगा? अगर ये सवाल उठते हैं और इन सभी सवालों का जवाब जानना है तो बड़ौत के शहजाद राय शोध संस्थान चले आइए। नगर के शहजाद राय शोध संस्थान के दुर्लभ मुद्रा संग्राहलय में भारत के प्रथम रुपयों के साथ-साथ तांबे…

Read More

किसानों को नहीं मिल रहा बीज

अंबेडकरनगर। जिले में किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी खाद के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है, तो कभी बीज के लिए उन्हें भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में अनुदान पर किसानों को मिलने वाले गेहूं के बीज का वितरण सुचारु तरीके से नहीं हो पा रहा है। नतीजतन किसानों…

Read More

यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 घायल

बसखारी। स्थानीय बाजार स्थित रामलीला मैदान के निकट यात्रियों से भरी बस पलटने से 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफ र कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार प्रात: दस बजे करीब टांडा से चलकर जलालपुर की तरफ जा रही एक यात्री बस किछौछा रामलीला ग्राउंड के निकट अनियंत्रित होकर पांच फिट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे बस में मौजूद यात्रियों में…

Read More

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण बेहतरी का संकल्प

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बीएनकेबीपीजी कॉलेज में एनसीसी की छात्राओं ने प्लाटून कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. अर्चना पाठक के नेतृत्व में पौधरोपण किया। मौजूद छात्राओं ने पर्यावरण की बेहतरी का संकल्प लिया। श्रीमती पाठक ने छात्राओं को पौधरोपण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीप्ती त्रिपाठी, सर्वा शुक्ला, अंशिका पांडेय, सरोज जोशी, प्रीती गुप्ता, मीनू सोनी, क्षमा त्रिपाठी, काजोल, सीमा, साधना आदि शामिल रहीं।

Read More

यूपी, उत्तराखंड में दस हजार युवा होंगे सेना में भर्ती

अगले साल मार्च तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दस हजार युवाओं की सेना में भर्ती होगी। सितंबर में भर्ती रद्द होने के कारण रिक्त रह गई सीटें भी भरी जाएंगी। साढ़े सत्रह से तेइस साल के आयु वर्ग के युवक भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। इसमें अब प्रशासनिक उपेक्षा आड़े नहीं आएगी। यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भर्ती में पूरा सहयोग देने का वादा किया है। ये बातें उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के सेना भर्ती निदेशक ब्रिगेडियर एसएस धंकड़ ने सोमवार को वाराणसी भर्ती कार्यालय में पत्रकारों से…

Read More

पुलिस और शिक्षा विभाग में जल्द होंगी नई भर्तियां’

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जल्द ही सूबे के बेरोजगारों को नौकरी मिलेंगी। पुलिस और शिक्षा विभाग में भी नई भर्तियां होगी। टीईटी पर भी उनकी सरकार जल्द फैसला लेगी। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल बसपा पर विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदों पर खरी उतर रही है। मंगलवार को एक शादी समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बसपा की सियासत पर सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि बसपा विरोध की राजनीति कर रही है।…

Read More