बरेली/शेरगढ़। कस्बापुर का दौरा करने पहुंचे भाजपा के नेताओं को पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने गांव में घुसने से रोक दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने एसडीएम और एसओ को हटाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और गांव से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह और पूर्व मंत्री बहोरनलाल मौर्य समेत कई भाजपा नेता मंगलवार को कस्बापुर पहुंचे, लेकिन पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया। इसके बाद भाजपा नेता थाना शेरगढ़ पहुंचे…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
पंचायतीराज व्यवस्था के प्रशिक्षण में घालमेल
फीरोजाबाद। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था का जिलेवार प्रशिक्षण देने वाली संस्था के खिलाफ रिकवरी निकालने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के बजाय उनके नाम सीधे सूची में शामिल कर लिए गए। इसमें मोटा खेल किया गया। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद बसपा शासन में ग्राम पंचायत सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी देने के लिए प्रदेश भर में ब्लाकवार प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसकी जिम्मेदारी क्रियेट नाम की संस्था को दी गई…
Read Moreआठ माह और करना होगा इंतजार
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में फिलहाल शोध की प्रक्रिया पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अभी आठ माह और इंतजार करना होगा। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक आगामी शैक्षणिक सत्र से रिसर्च इन वेटिंग कैंडीडेट्स को राहत मिल सकती है और शोध कार्य के लिए नया पंजीकरण भी शुरू हो सकता है। फिलहाल विश्वविद्यालय इन दिनों जनवरी में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटा है। बीते जून में प्रदेश की संयुक्त पीएचडी पात्रता परीक्षा मेजबान अविवि के…
Read Moreपरिवारवाद को तव्वजो नहीं : शांति भूषण
नोएडा। आम आदमी पार्टी में परिवारवाद को बिल्कुल तवज्जो नहीं दी जाएगी। पार्टी उम्मीदवारों का चयन खुद आम आदमी ही करेगा और पार्टी अपनी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। मंगलवार सुबह शांति भूषण ने मीडिया से रूबरू होकर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। वेबसाइट से कोई भी फॉर्म डाउनलोड कर सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन शुल्क दस रुपये रखा गया है। सभी चुनाव क्षेत्रों में वहां के लोगों की आम सहमति से ही उम्मीदवारों का चयन किया…
Read Moreबोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। इस पर विभाग को चार आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2013 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 46,964 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। इनके लिए जिले में 80 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की विभाग की योजना है। इसमें झांसी तहसील में 43, गरौठा में आठ, मऊरानीपुर में 13, मोंठ में 12 व टहरौली तहसील में चार परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। विभाग द्वारा…
Read Moreसाइबर क्राइम रोकने को कोडेड फार्म में भेजें डाटा
गोरखपुर। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि सिस्टम को पैरामीटर सिक्योरिटी पर रखें। डाटा कोडेड फार्म में भेजें और इंट्रयूजन डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) का प्रयोग करें। सूचना नेटवर्क में आपसी प्रोटोकाल का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके तहत दो कंप्यूटर के बीच संचार को कोडेड फार्म में भेजने से दूसरा कोई उस सूचना का पता नहीं लगा सकता। यह जानकारी दी राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट) गोरखपुर के संयुक्त निदेशक आलोक त्रिपाठी ने। उन्होंने बताया कि संस्थान में सोमवार से अखिल भारतीय वर्कशाप…
Read Moreआईजी के यहां आत्मदाह करने पहुंची महिला
गोरखपुर। देवरिया की महिला अपने ससुर और परिवार के साथ आत्मदाह करने आईजी कार्यालय पहुंच गई। उसने बताया कि पति के हत्याभियुक्त अब उसे और परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी सरेआम गांव में घूम रहा है पुलिस उसे तलाश करने की बात कह रही है। केरोसिन का गैलन लेकर महिला को आता देखकर पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। आईजी से मुलाकात कर उसने अपनी परेशानी बताई। आईजी ने एसपी देवरिया को 36 घंटे में अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। मदनपुर, शेखटोला गांव…
Read Moreगरीबों के हक पर डाका: ब्लैक किया जा रहा लक्ष्मीबाई योजना का राशन
उन्नाव। करीब दो महीने में ब्लाक के गोदामों से डेढ़ हजार टन से अधिक टन गेहूं और 2100 टन से अधिक चावल का उठान किया गया। यह आनाज लक्ष्मीबाई योजना के लाभार्थियों को सस्ते में बांटा जाना है। किंतु इसकी कोई सार्वजनिक सूचना प्रकाशित न होने से ज्यादातर लाभार्थी राशन लेने ही नहीं जा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर कोटेदार कागजी खानापूर्ति कर लाखों का राशन ब्लैक कर रहे हैं। पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने एपीएल श्रेणी के गरीबों को पेंशन देने के लिए महामाया आर्थिक मदद योजना शुरू की थी।…
Read Moreडीएम के सामने पेश हुए 58 बीडीसी
आगरा। अछनेरा ब्लाक पंचायत के 58 सदस्यों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के सामने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अविश्वास प्रस्ताव पर निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने हलफनामे पेश किए। सिटी मजिस्ट्रेट ने अविश्वास प्रस्ताव की पुष्टि की। नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश माहौर, रालोद नेता नरेंद्र बघेल के नेतृत्व में ब्लाक के 58 सदस्य मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। क्षेत्र पंयायत सदस्य चौ. रमेश चंद ने दाखिल किया। ब्लाक प्रमुख भगवती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। डीएम ने सिटी…
Read Moreविधानसभा में गूंजा नहरों का मुद्दा
आगरा। नहरों की सफाई एवं खुदाई न होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा विधायक डा. धर्मपाल ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबांट कर लिया गया। बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने सदन को अवगत कराया है कि आगरा में किसानों को रवी की फसल के लिए 15 नवंबर से पूर्व ही सिंचाई की व्यवस्था के लिए नहरों की सफाई व खुदाई के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए थे, जिसका बंदरबांट कर लिया…
Read More