आजमगढ़। वर्ष 2009 जहानागंज थाना क्षेत्र के पुनर्जी गांव के प्रधान सूब्बा यादव हत्याकांड में चार सगे भाइयों समेत पांच को अदालत ने उम्र कैद के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई। बुधवार को यह सजा अपर सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने सुनाई। इसी मामले के एक अन्य आरोपी की मुकदमा कार्रवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी थी। पुनर्जी गांव में गत पांच मई 2009 की सुबह लगभग आठ बजे आरोपियों ने प्रधान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक का पोता राजकुमार यादव ने…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
ताज से उठी ललकार, अबकी आर या पार
आगरा। गत 27 वर्ष से शहर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना को लेकर जारी लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाने के लिए बुधवार को अधिवक्ताओं के साथ पूरा शहर उमड़ पड़ा। ताजमहल पर प्रदर्शन के साथ ही आर या पार की लड़ाई का ऐलान किया। राजनीतिक दलों, सामाजिक, शैक्षिक और व्यापारिक संगठनों ने वकीलों के कंधे से कंधा मिलाकर आगरा में खंडपीठ लेकर रहेंगे का नारा बुलंद किया। मंडलायुक्त कार्यालय से लेकर पुरानी मंडी तक वकीलों और समर्थकों का सैलाब था। हर तरफ ‘वी वांट हाईकोर्ट’ के नारे की…
Read Moreढाई घंटे तक कैद रहे हजारों पर्यटक
आगरा। कमिश्नरी से लेकर ताजमहल को जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस और पीएसी के कब्जे से ताज दर्शन को आए पर्यटक सहम गए। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस ने ताज को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। इससे सैकड़ों देसी विदेशी पर्यटक कैद हो गए। तकरीबन दो घंटे तक पर्यटक अंदर फंसे रहे। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और पीएसी ने सुबह ही कमान संभाल ली थी। पुरानी मंडी से लेकर पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, दक्षिणी गेट तक पुलिस ही नजर आ रही थी। दोपहर साढ़े…
Read Moreमाया-मुलायम ने सरकार की नैया पार लगाई
लोकसभा में मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव गिर गया। सदन में बहस के दौरान संख्याबल में कमजोर पड़ रही सरकार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने बचाया। दो दिन की बहस के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग के समय दोनों पार्टियों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। बुधवार शाम को लोकसभा में रिटेल में एफडीआई को लेकर कुल 471 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें 253 ने एफडीआई के समर्थन तो 218 ने खिलाफ में वोट…
Read More990 प्रधानों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
अंबेडकरनगर। एमडीएम के खाद्यान्न की वसूली के लिए प्रशासन ने 990 ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम ने तीन सदस्यीय समिति द्वारा ग्राम पंचायतवार कैंप आयोजित कर आवश्यक सत्यापन करने व आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिए है। बताते चलें कि सितंबर 04 से सितंबर 05 तक तथा अक्तूबर 05 से अक्तूबर 2010 तक के कार्यकाल में कुल 990 ग्राम पंचायतों पर एमडीएम का 2 करोड़ 29 लाख 76,424 रुपये बकाया है। राशि की वसूली के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा…
Read Moreउप्र में 6 दिसम्बर को लेकर हाई अलर्ट
लखनऊ : बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को ढहाए जाने की 20वीं बरसी की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारियों को धार्मिक एवं सरकारी प्रतिष्ठानों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है और इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी व्यवस्था की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि फैजाबाद जिले में धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरुण कुमार ने कहा कि…
Read Moreएनडी तिवारी कांग्रेस में हैं या नहीं?
इशारों इशारों में मुलायम सिंह यादव को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की बात कहने वाले वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के वचनों से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है। अपने दाएं-बाएं मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव को बैठाकर तिवारी ने खुलेआम कांग्रेस की किरकिरी कर दी है। लिहाजा, कांग्रेस अनजान बन गई है कि वह पार्टी के सदस्य है या नहीं? तिवारी के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने शनिवार को कहा कि मुझे यह नहीं मालूम कि वह पार्टी के सदस्य हैं या…
Read Moreशहर की प्रमुख सड़कों की बदलेगी सूरत
लखनऊ। राजधानी की प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की कवायद पीडब्ल्यूडी ने तेज कर दी है। शीघ्र ही करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख सड़कों व चौराहों की चौड़ाई बढ़ाने और फुटपाथ बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर विभागीय मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पहले चरण में दस प्रमुख सड़कों पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए इनकी चौड़ाई बढ़ाने के साथ प्रमुख चौराहों की सूरत संवारने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में हजरतगंज से पॉलिटेक्निक चौराहा, नादान महल रोड, कैम्पवेल रोड,…
Read Moreशिक्षकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार को वादा याद दिलाया
रायबरेली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपने हक के लिए आवाज उठाई। सभी ने डीआईओएस कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया और सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार ने मानदेय दिलाने का भरोसा दिया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया है। मानदेय न मिलने तक आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अहिबरन सिंह ने कहा कि सपा ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि सरकार बनने पर वह माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाएगी। सपा की…
Read Moreफिर बिगड़ी बात, टोल से नहीं हटेगा धरना
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने में एक बार फिर प्रशासन के साथ चल रही बात बिगड़ गई। मंगलवार को किसानों की पंचायत हुई। प्रशासन के प्रस्तावों पर किसान सहमत नहीं हुए। किसानों ने सिवाया टोल प्लाजा पर धरना जारी रखने और 18 दिसंबर से देशभर में टोल पर धरना देने का ऐलान कर दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन अगर उनकी मांगें नहीं मानता है तो चाहें दस साल लग जाएं वे टोल पर जमे रहेंगे। अगर नौबत आई तो…
Read More