पी के महोबा शहर में शनिवार को पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया। मामूली सी बात पर एक युवक ने महिला को चौकी के सामने बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए किंतु पुलिस चौकी के अंदर से तमाशा देखती रही। सिपाहियों ने न तो महिला को बचाने का प्रयास किया न ही आरोपी युवक को पकड़ने का। हद तो ये हुई कि पिटने के बाद बेसुध हुई महिला करीब आधा घंटा तक चौकी के सामने पड़ी रही। चौकी के सिपाहियों ने उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। पुलिस…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
‘ISIS और अलकायदा चीफ का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ इनाम’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम संगठन ने अलकायदा के भारत में शाखा खोलने के ऐलान पर करारा जवाब देते हुए, पांच प्रमुख आतंकी संगठन के मुखियाओं के सिर पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है। ये संगठन हैं आईएसआईएस (ISIS), अलकायदा, जमात-उद-दावा, तालिबान और हरकत-उल-मुजाहिदीन। आतंकियों के सिर पर इनाम घोषित करने वाले इस संगठन का नाम- ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड (ए.आई.एस.एच.एफ) संगठन के महासचिव सैयद हसन मेहंदी ने बताया कि 6 सितंबर को हमारी एग्जीक्यूटिव मीटिंग में हमने तय किया है कि इन पांच प्रमुख…
Read Moreसहारनपुर दंगा: मास्टरमाइंड पप्पू ने किए सनसनीखेज खुलासे
सहारनपुर: सहारनपुर में गुरुवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान अफवाहों की वजह से शहर में भगदड़ से अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार दंगे वाली जगह पर ही झगड़े की सूचना से पूरा बाजार बंद हो गया और वहां पर अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए। जल्द ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। प्रशासन ने काफी अपील की लेकिन इसके बावजूद बाजार में रौनक नहीं लौटी। नगरायुक्त के प्रयास से शांति मार्च निकालकर अमन की पहल की गई। दूसरी ओर पुलिस ने दंगाइयों पर 87 रिपोर्ट दर्ज की…
Read Moreसहारनपुर में हिंसा पर प्रशासन सख्त, कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश
सहारनपुर (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव में तीन लोगों की मौत हो गई तथा पुलिसकर्मियों सहित करीब 19 अन्य जख्मी हो गए। आगजनी की घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकुल गोयल ने बताया कि इस दौरान हुई गोलीबारी में हरीश कोचर नामक व्यापारी नेता, आरिफ तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हिंसा दो समुदाय के लोगों के बीच…
Read Moreफिर उठी प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग
लखनऊ: कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे एवं हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह एवं मुरली देवडा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया वहीं इलाहाबाद में भी प्रियंका के हाथों कांग्रेस की कमान देने की मांग जोर उठाने लगी है। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर…
Read Moreविहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन
लखनऊ : अयोध्या में राम मन्दिर आन्दोलन में सक्रिय रहे विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर के निधन पर विहिप नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। आचार्य गिरिराज किशोर का आज देर शाम दिल्ली स्थित विहिप कार्यालय आर.के. पुरम में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल थे और विहिप के केन्द्रीय कार्यालय में रहते थे। उनके निधन पर विहिप महामंत्री चम्पत राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य जी के निधन से समाज और संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।…
Read More‘एंटनी कर रहे हैं सोनिया गांधी से दगाबाजी’
अलीगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर मुसलमानों के एक सामाजिक संगठन मिल्लत बेदारी मुहिम कमिटी ने कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के उस बयान पर हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी पर कथित रूप से अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। कमिटी ने एंटनी के बयान को मुसलमानों को कांग्रेस पार्टी से अलग-थलग करने और पार्टी के भीतर सोनिया गांधी के नेतृत्व को अस्थिर करने की साजिश करार दिया। कमिटी के सचिव जासिम मोहम्मद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टि से पहले…
Read More…तो रद्द हो सकती है स्मृति ईरानी की उम्मीदवारी!
अमेठी: अमेठी में 5 मई को हुई भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली चुनाव आयोग के निशाने पर है। संभावना है कि मोदी की इस रैली पर भारी खर्च किया गया है और यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी की चुनाव खर्च की सीमा पार कर गई है। हालांकि, आयोग इस बारे में किसी आखिरी नतीजे तक नहीं पहुंचा है लेकिन अगर जांच में यह सही पाया गया तो स्मृति की उम्मीदवार रद्द भी हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार ने आयोग के एक अधिकारी के…
Read More‘जो मुस्लिम सपा को वोट न दे उसका DNA टेस्ट कराओ’
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को बुधवार रात संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया। आजमी ने कहा कि जो मुसलमान…
Read Moreआजम कीे चुनाव आयोग को चेतावनी, कहा…
लोकसभा चुनाव 2014 | आज रामपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने कहा है कि चुनाव आयोग ने उनके विरुद्ध कार्रवाई कर देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की आवाज बन्द की है। खां ने इस कार्रवाई की निन्दा करते हुए आयोग को चेतावनी दी कि ‘वह खुद को खुदा न समझें।’ उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग जो भी कर सकता हो कर ले। वह चाहे तो उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त कर दे लेकिन उनके साथ जितनी नाइंसाफी होगी जनता के बीच उनकी…
Read More