फिर उठी प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग

लखनऊ: कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे एवं हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह एवं मुरली देवडा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया वहीं इलाहाबाद में भी प्रियंका के हाथों कांग्रेस की कमान देने की मांग जोर उठाने लगी है।
इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर लगबे बैनर में लिखा गया है कि ‘शाह को अगर देना हो मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ।’ इससे पहले भी इलाहाबाद में इस तरह की मांग उठ चुकी है।

Related posts