पुलिस के सामने महिला को पीटा, कपड़े फाड़े

पी के महोबा शहर में शनिवार को पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया। मामूली सी बात पर एक युवक ने महिला को चौकी के सामने बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए किंतु पुलिस चौकी के अंदर से तमाशा देखती रही। सिपाहियों ने न तो महिला को बचाने का प्रयास किया न ही आरोपी युवक को पकड़ने का।

हद तो ये हुई कि पिटने के बाद बेसुध हुई महिला करीब आधा घंटा तक चौकी के सामने पड़ी रही। चौकी के सिपाहियों ने उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। पुलिस के इस कृत्य से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया तो सिपाही चौकी से भाग निकले।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा निवासी ज्ञानबाई किसी काम से शहर आई थी। शहर के सुभाष चौकी के समीप मामूली बात पर एक स्थानीय युवक ने महिला की लात और घूसों से पिटाई शुरू कर दी।

Related posts