वैज्ञानिकों को सम्मानित किया

पटियाला। बायोटैक रिसर्च सोसाइटी इंडिया और पंजाबी यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलाजी विभाग के तत्वावधान में बुधवार को गुरु तेग बहादुर हाल में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पीयू के डीन अकादमिक मामले डा. एसएस खैरा ने बायोटेक्नालाजी साइंस के विभिन्न पहलुओं और समाज में इसकी बढ़ रही जरूरतों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बायोटेक्नालाजी के क्षेत्र कई वैज्ञानिकों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिनमें नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के डायरेक्टर प्रोफेसर सीएस नौटियाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट…

Read More

रिश्वत लेता सरकारी वेटेरिनरी डाक्टर काबू

पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने गांव नैनाखुर्द के सरकारी वेटेरिनरी अस्पताल के डाक्टर को एक डेयरी मालिक से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि रोहताश मित्तल निवासी पटियाला गांव नैनाखुर्द के वेटेरिनरी अस्पताल में डाक्टर हैं। इसी गांव के एक डेयरी मालिक मेजर सिंह की लोन पर खरीदी गई गाय की मौत हो गई। गाय का पोस्टमार्टम उक्त वेटेरिनरी डाक्टर ने ही किया था। जब डेयरी…

Read More

अदालत के बाहर सरेआम चले धारदार हथियार

जालंधर। अदालत परिसर के बाहर एक बार फिर सरेआम हथियार चले, जिसमें रॉकी नामक युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भरती करवाया गया है। बुधवार को हुआ टकराव गैंगवार का ही नतीजा था, जिसके बाद तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई युवकों को खदेड़ दिया गया। बुधवार को शहर में एक गोलीकांड व गैंगवार में दोनों गुटों की पेशी थी, जिस दौरान इनकी आपस में कहासुनी हो गई। वहां से एक गुट के युवक निकल गए जबकि दूसरे गुट ने कई मामलों के…

Read More

प्राइमरी शिक्षा में बड़े सुधार की जरूरत

जालंधर। विधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा है कि राज्य में प्राइमरी शिक्षा में एक बड़े सुधार की जरूरत है। राज्य के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का बेस मजबूत बनाने पर बल देना चाहिए। अटवाल मीडिया फेस्ट में भाग लेने जालंधर आए थे। इससे पहले वे पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर अटवाल ने कहा कि पंजाब में हायर एजूकेशन में युवाओं की संख्या अभी भी सहीं नहीं है। इसका कारण युवाओं का बेस मजबूत नहीं होना है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का बेस मजबूत…

Read More

मोरिंडा एसिड अटैक मामले में पंजाब सरकार को नोटिस

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोरिंडा एसिड अटैक मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मोहाली की स्वयं संस्था पूअर पेशेंट रिलीफ सोसायटी ने हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में पीड़िता के पुनर्वास और निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी के निर्देश जारी करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एके सीकरी एवं जस्टिस राकेश कुमार जैन पर आधारित खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेकर नोटिस जारी कर दिया। हाईकोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई 8 दिसंबर के…

Read More

बीएसएफ की डिप्टी फाइनेंशियल एडवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़। मोहाली स्थित लखनौर बीएसएफ कैंप की डिप्टी फाइनेंशियल एडवाइजर 40 वर्षीय चारु नारंग ठाकुर को सीबीआई ने 1 लाख 80 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रिश्वत दे रहे लुधियाना निवासी व्यवसायी संदीप मेहता को भी मौके पर काबू कर लिया गया। यह रिश्वत जवानों के कपड़ों की सप्लाई के 10 लाख के टेंडर पास करवाने के लिए दी जा रही थी। सीबीआई को किसी अन्य ठेकेदार से इसकी सूचना मिली थी, हालांकि सीबीआई ने शिकायतकर्ता की पहचान मामले में गुप्त रखी है। चारु नारंग की गिरफ्तारी के…

Read More

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को राहत

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स एपीलाइट ट्रिब्यूनल के उन आदेशों पर रोक लगा दी है, जिसमें ट्रिब्यूनल ने राजीव गांधी इन्फामेशन टेक्नालाजी पार्क प्रोजेक्ट को लेकर सीएचबी को असेसमेंट एयर 2007-2008 के तहत 270 करोड़ रुपये की रिकवरी ऑफ डिमांड के आदेश जारी किए थे। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में सीएचबी ने दलील दी कि इस प्रोजेक्ट में बोर्ड ने सिर्फ चंडीगढ़ प्रशासन की नोडल एजेंसी के रूप में काम किया है, प्रोजेक्ट के तहत मिली…

Read More

योजनाबद्ध थी दिल्ली गुरुद्वारे की भिड़ंत : मक्कड़

अमृतसर। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में हुई झड़प की जांच संबंधी बनाई गई तीन सदस्यों वाली जांच कमेटी जांच करने में पूरी तरह समर्थ है। उसमें शामिल व्यक्ति सही जांच करेंगे। असल में गुरुद्वारा रकाबगंज में हुई हिंसक भिड़ंत एक घटना नहीं बल्कि उनकी पार्टी के नेता मंजीत सिंह जीके के ऊपर सरना ग्रुप के लोगों की ओर से किया गया योजनाबद्ध कातिलाना हमला था। मक्कड़ सोमवार को अमृतसर में श्री गुरु रामदास अस्पताल में मरीजों को मिली अतिआधुनिक सुविधाओं वाली…

Read More

सड़क से संसद तक भाजपा करेगी एफडीआई का विरोध: पुंज

अमृतसर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता बलबीर पुंज ने कहा कि भाजपा एफडीआई का रिटेल क्षेत्र में तब तक विरोध जारी रखेगी जब तक केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं ले लेती। पुंज बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पुंज ने कहा कि एफडीआई से भारत का छोटा रिटेलर पूरी तरह तबाह हो जाएगा। आज रिटेलर भाजपा के साथ है। भाजपा का आधार ही छोटा व्यापारी है। इस लिए भाजपा सड़क से लेकर संसद कर एफडीआई का विरोध करेगी। इस अवसर पर सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एफडीआई…

Read More