क्रेडिट कार्ड से होगा चालान भुगतान

जालंधर। पुलिस के आधुनिकीकरण व विदेशों की तर्ज पर काम करने के मामले में जालंधर का कमिश्नरेट पुलिस सिस्टम बाजी मार ले गया है। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम में डीजीपी सुमेध सैनी ने सोमवार को तीन नए प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं। इससे अब घर बैठे ही लोग क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रैफिक चालान को भुगत सकते हैं। इसके अलावा विदेशी नागरिकों को अब परेशानी नहीं होगी, वह आनलाइन अपने मिलने का समय ले सकते हैं। जालंधर में 6300 वर्ग फुट में बने शानदार सदर पुलिस स्टेशन को भी…

Read More

यूएस में पेरेंटिंग और ब्राजील में शापिंग चंडीगढ़ के सॉफ्टवेयर से

चंडीगढ़। शहर के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा तैयार की गईं एप्लीकेशन विदेशों में बड़े पैमाने पर उपयोगी साबित हो रही हैं। अमेरिका में अभिभावक पेरेंटिंग में और ब्राजील में लोग शॉपिंग के लिए इनका व्यापक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई भी अपने आईफोन और आईपैड के जरिए कहीं से भी बैठकर अपने बच्चों पर नजर रख सकता है, उन्हें सलाह दे सकता है या शापिंग कर सकता है। एवरीवन टेक्स्ट तैयार करने वाली कंपनी : नेट स्मार्ट्ज कीमत-दस डालर खासियत : यूएस…

Read More

अब आयोजन के बाद नहीं होगा प्रस्ताव पास

चंडीगढ़। बाल दिवस के आयोजन में अविश्वसनीय खर्च को लेकर छपी खबर ‘बच्चों के नाम पर खूब खाया बड़ों ने’ पर सोमवार को नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आयोजन का यह खर्च कार्यक्रम के एक सप्ताह बाद पास करवाया गया था। करीब सवा घंटे के हंगामे के बाद सदन ने प्रस्ताव पास किया कि भविष्य में अब खर्च का कोई भी प्रस्ताव आयोजन के बाद पास नहीं होगा। इसकी अनुमति आयोजन से पहले लेनी होगी। आर्ट एंड कल्चर कमेटी को भी वित्तीय पावर दी जाएगी ताकि भविष्य…

Read More

निजी प्रेक्टिस करने वाले डाक्टरों की खैर नहीं

अमृतसर। संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अब अमृतसर में भी वह उन डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाएेंगी जो सरकार से नान प्रैक्टिसिंग अलाउंस लेने के बावजूद निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। डा. सिद्धू स्थानीय वीएलसीसी सेंटर में आयोजित मोटापा दिवस पर मोटापे के खिलाफ लोगों को जागृत करके लिए चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थीं। डा. सिद्धू ने कहा कि उनकी ओर से पंजाब में अभी दो ही स्टिंग आपरेशन किए गए हैं जिससे पंजाब के डाक्टरों और…

Read More

आयकर अफसर पर भ्रष्टाचार के आरोप

लुधियाना। शहर में होजरी, निटवियर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों की सतलुज क्लब में बैठक हुई। बैठक के हुई प्रेस कांफ्रेंस में उद्यमियों ने आयकर विभाग के एक अतिरिक्त आयुक्त पर धमकाने एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। निटवियर क्लब के प्रधान दर्शन डाबर और बहादुरके निटवियर एवं टेक्सटाइल एसोसिएशन के प्रधान तरुण बावा जैन का आरोप है कि आयकर विभाग में रेंज एक एवं तीन के एडिशनल कमिश्नर अपने स्टाफ के माध्यम से सर्वे करने की आड़ में उद्यमियों को धमका रहे हैं। इससे उद्यमियों में बेचैनी व्याप्त है। बावा ने…

Read More

रैली से दिखाई ताकत, अब सीएम को घेरने की तैयारी

मोहाली। बर्खास्त क्लर्कों की बहाली को लेकर शुरू किए संघर्ष में बुधवार को सभी मुलाजिम जत्थेबंदियां और रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सड़क पर उतर आई। इस दौरान उन्होंने बोर्ड के मुख्य गेट के बाहर जबरदस्त रोष रैली की। साथ ही वीरवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग से पहले सीएम को घेरने की तैयारी की है। ताकि कैबिनेट मीटिंग में क्लर्कों की बहाली का प्रस्ताव लाया जा सके। इस दौरान सारी जत्थेबंदियां पहले धरना स्थल पर एकजुट र्हुइं। इसके बाद रोष प्रदर्शन करते हुए मुलाजिम बोर्ड के मुख्य गेट के बाहर पहुंचे।…

Read More

शराब ठेके पर लूट की कोशिश, दो ठेकाकर्मियों पर हमला, एक की मौत

खरड़। गांव धड़ाक में मंगलवार रात लूट की नियत से आए दो बाइक सवार युवकों ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, साथी को सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अभी तक बदमाशों को काबू करने में कोई सफलता नहीं मिली है। समराला निवासी परविंदर सिंह द्वारा पुलिस में दर्ज कराए बयान के…

Read More

प्रदर्शन की तैयारी कर रहे 200 अध्यापक गिरफ्तार

बठिंडा। अपनी मांगों को लेकर बठिंडा में राज्य स्तरीय रोष रैली निकालने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने टीचर्स होम से 200 ईटीटी (ईजीएस) अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया और जिले के विभिन्न थानों में बंद कर दिया। इस दौरान महिला अध्यापकों से महिला पुलिस कर्मियों की अच्छी खासी धक्कामुक्की भी हुई लेकिन विरोध के बावजूद पुलिस ने सभी अध्यापकों को बसों में भरकर थानों में पहुंचा दिया। जानकारी अनुसार ट्रेनिंग पूरी कर चुके अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिलवाने और अन्य मांगों को लेकर ईटीटी (ईजीएस) अध्यापक यूनियन की एक्शन…

Read More

रिकार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में पटवारी बर्खास्त

फिरोजपुर। डीसी डा. एसके राजू ने ममदोट के सीमावर्ती गांव गंदू किलचा की जमीन से संबंधित माल विभाग के रिकार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में हलका पटवारी को बर्खास्त कर दिया है। इसी मामले में कानूनगो को चार्जशीट किया गया है। मामले की जांच गुरुहरसहाए के एसडीएम कर रहे हैं। जांच में और किसी मुलाजिम की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी डा. राजू ने बताया कि परमजीत सिंह और जयजीत सिंह पुत्र साधु सिंह ने लिखित शिकायत की थी कि उनके गांव गंदू…

Read More

शहीद परिवारों के रिसते जख्मों पर मरहम है कसाब की फांसी: कुंवर विक्की

गुरदासपुर। मुंबई हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद गुरदासपुर के सदस्यों ने शहीद परिवारों के साथ खुशी मनाई। इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय, मुंबई के शहीद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस उपरांत एक समारोह का आयोजन भी किया गया जिसे संबोधित करते हुए शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद तथा आल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के प्रांतीय महासचिव कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि कसाब को फांसी शहीद परिवारों के रिस्ते हुए जख्मों पर मरहम के…

Read More