बच्चे ने लगाई चलती ट्रेन से छलांग

जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर लक्कड़ पुल के नजदीक एक 12 वर्षीय बच्चे ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका बायां पैर गाड़ी के नीचे आने से कट गया। जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 4.30 बजे 12 वर्षीय अमृतपाल सिंह होशियारपुर जाने के लिए गाड़ी में चढ़ा। गाड़ी जब चलने लगी तो उसे पता चला कि यह गाड़ी होशियारपुर नहीं जा रही है तो अमृतपाल ने घबरा कर चलती गाड़ी से छलांग लगा…

Read More

जी.एन.डी.यू. ने 22वीं बार जीती ‘माका ट्राफी’

अमृतसर: लंबे कानूनी मंथन के बाद चुनाव समिति की गहन जांच और स्क्रूटनी पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010-11 की मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी (माका) का ओवरआल विजेता गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को घोषित किया गया है जबकि इससे पहले इसी ट्राफी के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को यह खिताब दिया गया था लेकिन जी.एन.डी.यू. द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई पटीशन के बाद निर्णय जी.एन.डी.यू. के हक में आया और इसे ओवरआल चैम्पियन घोषित किया गया जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को पहला रनरअप और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को…

Read More

पंजाब की 7 रेत व बजरी की खानों की हाईकोर्ट करवाएगा ई-ऑक्शन

चंडीगढ़: पंजाब की 7 रेत व बजरी की खानों की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट 6 सितम्बर को खुद ई-ऑक्शन करवाएगा। ये आदेश हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार तथा इसके कर्मियों द्वारा प्रदेश में गैर-कानूनी खनन को जारी रखने के लिए ठेकेदारों की यूजर्स आई.डी. को ब्लाक करके करवाई गई, नीलामी के विरुद्ध दायर की गई याचिकाओं पर शुक्रवार को जारी किए। जस्टिस जसबीर सिंह व जस्टिस जी.एस. संधावालिया पर आधारित डिवीजन बैंच ने 12 अगस्त को हुई इन खानों की नीलामी पर भी रोक लगा दी। इनमें से 5 खाने पठानकोट…

Read More

डाक्यूमैंटिंग चंडीगढ़ पर प्रशासन का यू-टर्न

चंडीगढ़: डाक्यूमैंटिंग चंडीगढ़ वॉल्यूम-टू किताब पर चंडीगढ़ प्रशासन ने यू-टर्न ले लिया है। अब इस किताब को मुकम्मल करने का जिम्मा चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्कीटैक्चर को सौंपा गया है। पहले इस किताब को मुकम्मल करने के लिए कॉलेज की पूर्व प्रोफैसर किरण जोशी से संपर्क किया गया था। बाकायदा इस सिलसिले में किरण जोशी से टर्म एंड कंडीशन भी मांगे गए थे। प्रोफैसर किरण जोशी पर प्रशासन की इस इनायत को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। इसकी वजह प्रोफैसर किरण जोशी पर हैरीटेज आइटम्स को गायब करने के आरोप…

Read More

शहर में फर्जी मल्टीस्पैशिएलिटी हॉस्पिटल का हुआ भंडाफोड़

चंडीगढ़: शहर में चल रहे एक फर्जी मल्टीस्पैशिएलिटी हॉस्पिटल का भंडाफोड़ हुआ है।यह सैक्टर-19 में पिछले 2 सालों से मल्टीस्पैशिएलिटी हॉस्पिटल और अरोड़ा क्लीनिक के नाम से चल रहा है। इसमें कान, दांत, दिल व दिमाग से लेकर यौन रोगों तक उपचार का इलाज का दावा किया जा रहा है। यही नहीं अस्पताल में बाकायदा 6-7 बोर्ड्स पर मल्टीस्पैशिएलिटी हॉस्पिटल, अरोड़ा क्लीनिक, ई.एन.टी विशेषज्ञ, स्पैशल हियरिंग एड के साथ ब्यूटी क्लीनिक का भी उल्लेख किया गया है। अरोड़ा क्लीनिक के भीतर रिसैप्शन के नाम पर कुछ नहीं है और न…

Read More

खेत में गई महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ

संगत मंडी: गांव नरूआना में कुछ नकाबपोशों द्वारा एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर मारने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे के करीब सुखमंदर सिंह व उसकी पत्नी वीरपाल कौर खेत में गई तो कुछ नकाबपोशों द्वारा वीरपाल कौर को कोई जहरीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके चलते बेहोश होकर खेत में गिर गई। महिला काफी समय बाद नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। वह कपास के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। होश आने पर महिला ने आपबीती पारिवारिक सदस्यों को…

Read More

इसलिए पार्षदों को नहीं बुलाया स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में

जालंधर: राष्ट्रीय स्तर की पार्टी हो और पार्टी के नेता अपने जिला स्तर के कार्यालय को लेकर कशमकश में हों, यह बात कुछ अजीब लगती है लेकिन इसी कशमकश से भाजपा के नेता आजकल गुजर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी कशमकश में पार्टी के अंदर एक बड़ा बवाल हो गया है जिसे लेकर हाई कमान को शिकायतें भेजी जा रही हैं। असलियत में भाजपा के शीतला मंदिर में स्थित कार्यालय को लेकर शिकायत की गई है जिसे लेकर जांच चल रही है। इसी के चलते भाजपा ने…

Read More

1.50 करोड़ की हेरोइन समेत 3 गिरफ़्तार

अमृतसर: अमृतसर की कोतवाली पुलिस ने नशे के तीन कारोबारियें को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के तीन नौजवानों को गिरफ़्तार किया है जो कि तरनतारन से हेरोइन को लेकर अमृतसर में बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से 350 ग्राम हेरोइन निर्यात की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 1.30 करोड़ के करीब है। पुलिस की गिरफ़्त में आए यह नौजवान जो कि नशे की गिरफ़्त में रह कर अब नशे के बड़े कारोबारी बन गए हैं। दरअसल अमृतसर के रहने वाले…

Read More

सुखबीर सिंह बादल ने शुरू की हैल्पलाइन 181

मोहाली: उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को यहां पुलिस हैल्पलाइन नंबर-181 की शुरूआत की। इस हैल्पलाइन पर लोग नशे, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को लेकर भी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। हैल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए फोन के अलावा एस.एम.एस., फैक्स, ई-मेल और वैब-पोर्टल की भी सुविधा दी गई है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। हैल्पलाइन का उद्घाटन करने के बाद बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाएं, बच्चे बुजुर्गों के अलावा एन.आर.आई. भी अपनी समस्या के समाधान के लिए इस हैल्पलाइन का उपयोग कर सकेंगे।…

Read More

एन.आर.आई. लड़की से शादी का झांसा देकर ठगे 15 लाख रुपए

नवांशहर: एन.आर.आई. थाना नवांशहर पुलिस ने एन.आर.आई. लड़की से शादी करवा कर विदेश न भेजने व एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में एन.आर.आई. लड़की सहित परिवार के 3 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव जीदोवाल निवासी हरबंस सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति हरविन्द्र ने इंगलैंड में रहने वाली अपनी बहन से उनके बेटे की शादी करवा कर वहां पक्का करवाने के लिए 25 लाख रुपए कथित तौर पर तय किए थे। उन्होंने ने…

Read More