लुधियाना: अगर घर से परिजनों की किसी बात पर गुस्सा कर उनके नौनिहाल चले जाएं तो उनको तलाशने की जिम्मेदारी भी पुलिस की है। यह एक पुलिस की मजबूरी है ताकि परिजनों की गलती से भागे बच्चों के साथ कोई हादसा न हो। दूसरी ओर मामूली डांट के बाद नौनिहाल इस कदर अपने परिजनों से खफा हो जाते हैं कि घर ही छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब 9 वर्षीय बालक पिता की डांट के डर से घर छोड़ कर भाग गया। मामला पुलिस…
Read MoreCategory: Punjab
अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में डा. गुलिया सम्मानित
रोहतक (विक्रम): 23 से 25 अगस्त तक दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सैक्टर-14, रोहतक निवासी सेवानिवृत्त कालेज प्राचार्य डा. खजान सिंह गुलिया को संस्कृत सेवा हेतु दिल्ली राजधानी क्षेत्र की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान महर्षि दयानंद द्वारा लिखी पुस्तक, संस्कृत वाक्य प्रबोध, तथा अन्य हिन्दी संस्कृत पुस्तकों का अंग्रेजी रूपांतरण करने के लिए दिया गया। यह छात्रोपयोगी पुस्तक उन अनेक पुस्तकों में से है जो उस अकादमी ने…
Read Moreजिला बना हुड्डा शैलजा सियासत का रणक्षेत्र
यमुनानगर: कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त गुटबाजी का लाइव-शो यमुनानगर में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक में देखने को मिला। शहर हुडा-शैलजा सियासत का रणक्षेत्र बनकर रह गया। यमुनानगर में पहली बार पहुंची हरियाणा की सह-प्रभारी आशा कुमारी संगठन की मजबूती का एजैंडा लेकर कार्यकत्र्ताओं के बीच आई थी लेकिन हालात ऐसे पैदा हो गए कि मंच पर उनका मुख्य विषय संगठन की मजबूती न रहकर अनुशासन का मुद्दा प्रमुख रहा। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 5 बार विधायक रह चुकी हैं। इतना अनुभव उनको…
Read Moreकांग्रेस की बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने किया हंगामा
यमुनानगर (त्यागी /संजीव): जिला स्तरीय कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में शायद पहली बार प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना व हरियाणा की सह प्रभारी आशा कुमारी बतौर मुख्यातिथि पहुंची। बैठक शुरू होते ही पूर्व अनुमान के अनुसार हंगामा हुआ। इतना ही नहीं फूलचंद मुलाना विरोधी व शैलजा के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। मुलाना ने एकाएक माइक हाथ में लिया और कार्यकत्र्ताओं को समझाने लगे लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान परेशान प्रदेशाध्यक्ष ने एक टी.वी. चैनल के पत्रकार के कैमरे पर हाथ डाल दिया। फिर…
Read Moreचंडीगढ़ से शुरू होंगी हरियाणा के 4 शहरों के लिए लग्जरी बसें
चंडीगढ़: हरियाणा के 4 शहरों हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और यमुनानगर के लिए पहली सितम्बर से चंडीगढ़ से वोल्वो एवं मर्सिडीज बैंज बस सेवा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इन शहरों के लिए लग्जरी बस सेवा पहली बार शुरू की जा रही है। राज्य परिवहन विभाग के महानिर्देशक अरुण कुमार ने कहा कि यह एक्सप्रैस सेवा होगी। रास्ते में केवल महत्वपूर्ण स्थलों पर ही यात्रियों को चढ़ाया व उतारा जाएंगा। चंडीगढ़ से हिसार: बस चंडीगढ़ से शाम 5 बजे चलेगी। अम्बाला सिटी,…
Read Moreअकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव तीन सितंबर को
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नये अध्यक्ष का चुनाव अमृतसर में तीन सितंबर को होगा। पार्टी के सचिव एवं प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि चुनाव तेजा सिंह समुंदरी हाल में डेलीगेट सत्र में होगा। पार्टी के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सत्र में दल के संरक्षक एवं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के अतिरिक्त पार्टी के चुने गये सभी सात राज्यों के डेलीगेट शामिल होंगे। डॉ. चीमा ने बताया कि पंजाब के अतिरिक्त हरियाणा…
Read Moreजब स्कूल में मोबाइल लाने पर छात्र की हुई पिटाई
जालंधर: छावनी हलके के एक गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्कूल के प्रिंसीपल द्वारा स्कूल में मोबाइल लेकर आने वाले छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। गांव सालारपुर निवासी 12वीं कक्षा के अनूप नामक उक्त छात्र को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। छात्र अनूप ने बताया कि वह आज मोबाइल स्कूल ले गया था। उसके पास मोबाइल देखते ही स्कूल प्रिंसीपल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने बताया कि प्रिंसीपल ने उसे अपनी बात भी नहीं कहने दी। जब वह स्कूल…
Read Moreबादल सिख किसानों के मुद्दे पर मोदी को मनाने विफल
संगरूर: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गुजरात के सिख किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मनाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी कच्छ क्षेत्र में सिख किसानों को उजाड रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने किसानों की मोदी से मुलाकात कराने तथा उच्च न्यायालय के आदेशों के खिलाफ दायर एस.एल.पी को वापस लेने के लिये उन्हें मनाने का भरोसा दिया था। अदालत ने किसानों को अपनी जमीन बेचने संबंधी आदेशों को रद्द कर दिया था।…
Read Moreराहुल ने सोशल मीडिया पर मोदी के हाईटैक प्रचार का हल ढूंढा
जालंधर: फेसबुक व ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर नरेन्द्र मोदी की पैठ ने कांग्रेस लीडरशिप के लिए सरदर्दी बढ़ा दी है जिसका हल राहुल गांधी ने ढूंढ निकाला है। कांग्रेस ने उन लोगों के फेसबुक और ट्विटर अकाऊंट भी पता लगा लिए हैं जो मोदी के पक्ष में कांग्रेस के खिलाफ सर्वाधिक पोस्ट करते हैं। उक्त अकाऊंट पोरबंदर, इलाहाबाद जैसे इलाकों से चल रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेसी भी अब इंटरनैट के माध्यम से पार्टी का प्रचार करेंगे। पिछले दिनों कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अधिकांश कांग्रेसी नेताओं के…
Read Moreअवैध कालोनी कानून में फिर पिसेगा आम आदमी
अमृतसर: अवैध कालोनियों की अप्रूवल के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जारी किए गए नए नोटीफिकेशन में एक बार फिर से आम जनता को ही पिसना होगा। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से आम शहरियों को इस कानून के तहत कोई बड़ी राहत नहीं दी है जिससे एक बार फिर से शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पहले नोटीफिकेशन की तुलना में सरकार ने अप्रूवल फीस में भारी कटौती तो की है लेकिन इस बार गधे व घोड़े को एक…
Read More