जीरकपुर में नाइजीरियन युवकों ने किया हंगामा

जीरकपुर: अंबाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर शर्मा फार्म के निकट स्थित पैरामाऊंट हाऊसिंग सोसायटी में रहते दर्जनों नाइजीरिया से आए दर्जनों विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया तथा मौके पर पहुंचे प्रैस फोटोग्राफरों पर भड़के नाइजीरियनों ने हमला कर दिया बड़ी मुश्किल से उन्होंने नाइजीरियनों से अपनी जान बचाई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी तरलोचन सिंह को भी नाइजीरियनों को शांत करने के लिए कई घंटे लग गए। पुलिस नाइजीरियों के आगे बेबस नजर आई। मौके से मिली जानकारी अनुसार नाइजीरिया देश से 51 के करीब…

Read More

ASI व महिला कांस्टेबल भी फंसे शिकंजे में

लुधियाना: 3 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में रेलवे पुलिस ने रिजर्व रेलवे फोर्स के ए.एस.आई. मनोहर लाल, महिला कांस्टेबल सुरजीत कौर व एक अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह मामला उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद दर्ज किया गया है। मामला इसी वर्ष जनवरी माह का है। तमाम कोशिशों के बाद जब बच्ची लक्ष्मी बाई की दादी उर्मिला नट को पुलिस से कोई इंसाफ नहीं मिला तो उसने सिटीजन वैल्फेयर इंडिया के आर्गेनाइजर सुमित विज से मदद मांगी। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की…

Read More

पैट्रोलियम मंत्रालय ने महंगाई की आग में घी डाला

लुधियाना: पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जहां एक ओर देश की जनता को महंगाई का डंक मारते हुए पैट्रोल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर के करीब बढ़ौतरी की गई है। वहीं कमर्शियल व नान सबसिडी वाले सिलैंडरों की कीमतों में भी बड़ा उछाल लाकर लगातार बढ़ रही महंगाई की आग में घी का काम कर दिया है। यहां बता दें कि अगस्त माह में जहां कमर्शियल गैस सिलैंडर की कीमत 1599.50 रुपए व नान सबसिडी वाले सिलैंडर की कीमत 932 रुपए थी, वह 1 सितम्बर से बढ़कर 1699.50 रुपए व…

Read More

पंजाब में आतंकवाद को शह दी जा रही है’

अमृतसर: हिंदू संघर्ष सेना की मीटिंग पार्टी कार्यालय लोहगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार पोपा के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रधान मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुकेश शर्मा ने कहा कि कल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की हत्या के कथित आरोपी आतंकवादी दिलावर सिंह की बरसी के दौरान बब्बर खालसा इंटरनैशनल के प्रमुख वधावा सिंह खालसा और रेशम सिंह को अकाल तख्त साहिब के ग्रंथी तथा हरिमंदिर साहिब के हैड ग्रंथी द्वारा सम्मानित किया जाना निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि सरेआम पंजाब में आतंकवाद को शह दी जा रही…

Read More

नवजोत सिंह सिद्धू लापता!

अमृतसर: नवजोत सिंह सिद्धू के शहर से गयाब होने के मामले में अब उनके शहर अमृतसर में उनके गायब होने के पोस्टर लग गए है। अमृतसर की एक समाजिक संस्था अमृतसर संघर्ष समिति ने उनको ढूंढ़ कर लाने वाले को 2 लाख रूपए नकद इनाम देने की बता भी लिखी है। साथ ही इस पोस्टर में उनकी कही हुई बातें उनके ही अंदाज़ में लिखी गयी है। पोस्टर में लिखा गया है कि…. आह! सांसद सिद्धू तुम ना जाने किस जहां खो गए

Read More

घर में घुसकर महिला से की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश

साहनेवाल: गत दिवस एक युवक द्वारा पुलिस चौकी कंगनवाल के अधीन ढंडारी निवासी 2 बच्चों की मां से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार संदीप कौर (काल्पनिक नाम) पत्नी प्रितपाल सिंह सिंह वासी ढंडारी खुर्द अपने घर में अकेली थी तो उसके पड़ोस के 20 वर्षीय युवक स्वतंत्र सिंह ने उसके साथ घर में आकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी व उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, पर महिला के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 354 के अधीन…

Read More

खरड़ रेलवे स्टेशन की कुर्की आदेश से अधिकारियों में मचा हड़कंप

खरड़: खरड़ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एडीशनल सैशन जज मोहाली मनजोत कौर के आदेश पर अदालत के अधिकारी शेर सिंह रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग, बैटरियां, कम्प्यूटर और फर्नीचर कुर्की के लिए स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे। अदालत की ओर से नियुक्त अधिकारी ने स्टेशन मास्टर बूटा सिंह को अदालत के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि गांव तोलेमाजरा के किसान रणधीर सिंह की जमीन रेलवे लाइन बनाने के लिए एक्वायर की गई थी लेकिन इसका पूरा मुआवजा नहीं दिया गया और…

Read More

अब बारात में 100 से ज्यादा लोग तो भरना पड़ेगा जुर्माना !

चंडीगढ़: आज जबकि देश भारी महंगाई और आर्थिक संकट से ग्रस्त है तथा विवाह-शादियों पर होने वाले खर्च से लड़की वालों पर भारी बोझ पड़ रहा है, इस गलत रुझान को रोकने तथा लड़की वालों को फिजूल खर्च से बचाने की दिशा में हरियाणा के भिवानी जिले के 12 गांवों की एक खाप पंचायत ने कदमा गांव में अपनी पंचायत में सराहनीय फैसले किए हैं। पूर्व सैनिक तथा 3 बार गांव के सरपंच रह चुके पूर्व सरपंच रण सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में पंचायत ने शादी की पार्टियों…

Read More

फिर फूलचंद मुलाना की मौजूदगी में भिड़े कांग्रेसी

जींद : यमुनानगर की तरह जींद में भी जिला कांग्रेस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना की मौजूदगी में कांग्रेसी आपस में मंच पर उलझ गए। धक्का-मुक्की व जूतम-पैजार के बीच मंच पर सांसद बीरेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों के बीच ऐसी नारेबाजी हुई कि खुद मुलाना कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित करने की हिम्मत नहीं कर पाए। कल जाट धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकत्र्ता सम्मेलन बुलाया गया था। इसे मुलाना के साथ-साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा की सह प्रभारी आशा कुमारी को संबोधित करना था। मुलाना…

Read More

चंडीगढ़ से शुरू होंगी हरियाणा के 4 शहरों के लिए लग्जरी बसें

चंडीगढ़: हरियाणा के 4 शहरों हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और यमुनानगर के लिए पहली सितम्बर से चंडीगढ़ से वोल्वो एवं मर्सिडीज बैंज बस सेवा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इन शहरों के लिए लग्जरी बस सेवा पहली बार शुरू की जा रही है। राज्य परिवहन विभाग के महानिर्देशक अरुण कुमार ने कहा कि यह एक्सप्रैस सेवा होगी। रास्ते में केवल महत्वपूर्ण स्थलों पर ही यात्रियों को चढ़ाया व उतारा जाएंगा। चंडीगढ़ से हिसार: बस चंडीगढ़ से शाम 5 बजे चलेगी। अम्बाला सिटी,…

Read More