सर्दी-बुखार से पीड़ित मरीजों की डॉक्टरों को देनी होगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

धर्मशाला सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की 28 दिन की रिपोर्ट डॉक्टरों को टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन करके देनी होगी। ऐसा न करने वाले निजी व सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।  जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले भर में चल रहे निजी, सरकारी और आयुर्वेदिक अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां सर्दी-बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों की पिछले 28 दिन की पूरी जानकारी हासिल करें।…

Read More

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दी जाएगी कर्फ्यू में ढील

 शिमला हिमाचल सरकार ने देश में कोरोना वायरस को देखते हुए और हिमाचल में पहली मौत के बाद पूरे प्रदेश में मंगलवार शाम पांच बजे से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद शिमला में कल यानि गुरुवार से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यानी 3 घंटे कर्फ्यू के बीच समान खरीदने के लिए छूट दी जाएगी। आज शिमला में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। डीसी अमित कश्यप शिमला ने पुष्टि की है। सोमवार को पूरे प्रदेश को लॉकडाउन कर दिया…

Read More

दिल्ली में लॉकडाउन : शाहीन बाग पूरी तरह खाली, पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई हिरासत में

नई दिल्ली दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को…

Read More

उत्तराखंड : जल्द सील होंगी प्रदेश की सभी सीमाएं : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सरकार लेगी फैसला उत्तराखंड में लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार जल्द प्रदेश की सीमाओं को सील कर देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसके बाद प्रदेश से बाहर का व्यक्ति उत्तराखंड नहीं आ सकेगा और न ही प्रदेश से बाहर कोई जा सकेगा। करोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार जल्द और सख्त कदम उठाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की सीमाएं सील करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने पर सरकार…

Read More

दिल्लीवालों की जिंदगी के लिए आज से सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन : केजरीवाल

नई दिल्ली कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, दूध, सब्जी, राशन सरीखी जरूरी सेवाओं में लगे लोगों की सहूलियत के लिए सरकार बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है।…

Read More

पंजाब में अब तक 23,हरियाणा में कोरोना के 13 मामले, 7704 लोग निगरानी में

चंडीगढ़ हरियाणा में अभी तक कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या 13 हो गई है, सबसे ज्यादा गुड़गांव में 8 मामले सामने आए हैं। जबकि एक-एक मामला सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला और पलवल का है। प्रदेश में बढ़ते मामलों को लेकर हरियाणा सरकार गंभीर है। प्रदेश में मौजूदा हालात अभी देखे तो 8321 लोग स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में है। जिनमें से अधिकतर विदेशों से हरियाणा में पहुंचे हैं। इनमें 7704 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। बहुत से लोग घरों में…

Read More

कोरोना वायरस : समिति ने लिया फैसला,आज से इतने बजे तक ही खुले रहेंगे बैंक

शिमला कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार से प्रदेश में बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। ग्राहकों से मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील भी की गई है। बैंकर्स समिति के प्रदेश संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। बैंकों में 31 मार्च तक तक ग्राहकों की सेवा के लिए बैंक 10 से दो बजे तक ही खुले रहेंगे।…

Read More

हिमाचल में कोरोना वायरस की दवा तैयार करने का काम शुरू

पालमपुर (कांगड़ा) हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी (आईएचबीटी) संस्थान पालमपुर ने कोरोना वायरस से बचने की दवा बनाने पर काम शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों ने शुरुआती तौर पर इसकी दवा की बनाने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में सब ठीक रहता है तो आईएचबीटी दो-तीन माह में कोरोना से निजात पाने की दवा तैयार कर सकता है। आईएचबीटी ने शुरू में इसके लिए कुछ मॉलिक्यूल्स (कई प्रकार के पदार्थ) की खोज भी की है। सूत्रों की मानें तो आईएचबीटी को इसकी दवा तैयार करने में कुछ लैब को…

Read More

कैसे पता चलेगा कोरोना वायरस के लक्षण,साधारण खांसी है या कोरोना?घर बैठे मोबाइल से जानें

  कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैस शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। भारतीय रेलवे को 31 मार्च तक बंद किया गया है जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत का माहौल हो रहा है, हालांकि कोरोना जैसी महामारी में घबराने से काम नहीं होगा, बल्कि आपको सावधानी की ज्यादा जरूरत है। लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दीजिए और घरों…

Read More

उत्तराखंड: चार मामले पॉजिटिव अमेरिकी नागरिक में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

देहरादून जिस होटल में रुका था कोरोना संक्रमित उसे किया लॉकडाउन अमेरिका से हरिद्वार लौटी एक महिला की भी हो चुकी मौत, रिपोर्ट का इंतजार उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित होने का एक और मामला सामने आया है। अमेरिका से आए विदेशी पर्यटक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के चार मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से आई जांच रिपोर्ट में अमेरिकी नागरिक में कोरोना वायरस पाया गया है। कुछ दिन पहले ही उक्त अमेरिकी…

Read More