शिमला ऊना जिले के अंब में पेपर मिल खोलने के नाम पर एसबीआई शाखा मैहतपुर से लिए लोन में करीब 82 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने पंचकूला और ऊना समेत कंपनी निदेशकों के पांच ठिकानों पर दबिश दी है। इससे पहले बैंक की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में सैनसन पल्प एंड पेपर लिमिटेड कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ सीबीआई की शिमला शाखा में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कंपनी निदेशकों के पंचकूला, जिरकपुर में स्थित घर, ऑफिस समेत अंब…
Read MoreCategory: North Zone
भारत और चीन सेना के बीच सीमा विवाद को लेकर जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कल यानी मंगलवार को तीसरी वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे। इन वार्ताओं के पिछले दौ दौर चीनी पक्ष के मॉल्डो में आयोजित हो चुके…
Read Moreचीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बढ़ाई निगरानी
नई दिल्ली गलवां घाटी में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स जैसी विभिन्न अनुकूल नौसेना बलों के साथ अपने परिचालन सहयोग को बढ़ा रही है। शनिवार को भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जापानी नौसेना के साथ एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास किया था। यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहां चीनी नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां लगातार दिखती रहती…
Read Moreइनकम टैक्स अफसर रिश्वत के आरोप में दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
देहरादून उत्तराखंड में पांच साल पहले रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए इनकम टैक्स अफसर को सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने इस मामले में दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2015 में इनकम टैक्स अफसर अमरीश कुमार सिंह ने नानकमत्ता निवासी कश्मीर सिंह से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उस दौरान अमरीश कुमार खटीमा में तैनात थे। अमरीश कुमार ने कश्मीर सिंह से टैक्स बचाने के नाम पर रिश्वत की पेशकश की थी। लेकिन कश्मीर सिंह…
Read Moreराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ लीजिए जरूरी शर्तें
चंडीगढ़ 6 जुलाई, 2020 तक हो रहे रजिस्ट्रेशन जिला चयन समिति करेगी मूल्याकंन कोई निर्धारित कोटा नहीं दिया गया पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए अध्यापकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुखजीत पाल सिंह ने 6 जुलाई, 2020 तक रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। इस अवार्ड के लिए सभी स्कूल प्रमुख, इंचार्ज और रेगुलर अध्यापक अप्लाई कर सकते हैं। इस अवार्ड के मूल्यांकन के लिए हर जिले में जिला चयन समिति बनाई जाएगी। जिला चयन समिति तीन उम्मीदवारों के नाम…
Read Moreकोरोना महामारी से निपटने को हम तैयार, 2014 बैड की व्यवस्था : कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन काफी संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में हर स्तर पर महामारी से निपटने के प्रयास जारी है। महामारी फैलने पर लगाम लगे, इसके लिए भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। पूरी एहतियात बरती जा रही है। हमारी कोशिश किसी तरह मरीजों की संख्या कम करने पर है।
Read Moreपूर्व विधायक समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लगाए आरोप, गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज
मंडी बिलासपुर सदर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के युवक अंशुल ने बीते गुरुवार को मंडी के पधर पहुंचकर जहर पीकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव पर पूर्व विधायक और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवक ने कहा था कि छह माह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं। युवक ने यह भी कहा था कि अभिनेता सुशांत राजपूत की…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की होगी बैठक,स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार लेगी फैसला
शिमला हिमाचल में स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार मंगलवार को फैसला लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक होगी। इसमें शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में बुलाने की तारीख पर सहमति बनने के आसार हैं। कॉलेजों के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई की तर्ज पर भी सरकार फैसला ले सकती है। एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई में होने वाले बदलाव को लेकर भी बैठक में सरकार नए खुलासे कर सकती है। 27 जून को सचिवालय में हुई बैठक में तीस जून तक स्कूल-कॉलेज खोलने का…
Read Moreपांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित होंगी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला से चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की ऑनलाइन आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री की ओर से किए गए शिलान्यासों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 12.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 17.300 किमी धवारस-सुरल-भटोरी सड़क, 16.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 24 किमी लंबी साचपास से तोवान सड़क तथा 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली साईचू से चसाक सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रुपये की लागत…
Read Moreबसों से 50 फीसदी सवारियों की शर्त हटी, डीजल के बढ़ते दाम के कारण बदला फैसला
चंडीगढ़ तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सार्वजनिक यातायात की मजबूरी के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिनी बसों समेत सभी बसों में सवारियां ले जाने की क्षमता पर लगाई गई रोक को हटाने का एलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बसों में सफर के दौरान प्रत्येक सवारी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री के यह एलान शनिवार को हरियाऊ खुर्द के एक निवासी द्वारा बसें न चलने के कारण पातड़ां आने-जाने में आ रही समस्या के…
Read More