शिमला सीएम जयराम ठाकुर के नाम से नाइजीरिया से कोई हिमाचल में कई लोगों को ई-मेल भेज रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इस सेल को ठगी के प्रयास का संदेह है कि कोई नाइजीरियन ऐसा कर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से यह मेल अलग-अलग आईडी से आ रही हैं। हालांकि, इन आईडी का सीएम की आईडी से कोई…
Read MoreCategory: North Zone
प्रदेश सचिवालय में कोरोना संक्रमण का भय, जांच पर उठने लगे हैं सवाल
शिमला हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कोरोना से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठने लगे हैं। सचिवालय परिसर में प्रवेश से पहले सिर्फ सुबह के समय थर्मल स्कैनिंग ही होती है। इसके बाद भीतर जाने वालों की कोई जांच नहीं की जाती। यही स्थिति बुधवार को भी देखी गई। इस मसले को सचिवालय प्रशासन के ध्यान में अधिकारी और कर्मचारी समय-समय पर लाते रहे लेकिन, इस दिशा में आज दिन तक कोई कड़े और कारगर कदम नहीं उठाए गए। सचिवालय के गेट में तैनात सुरक्षा कर्मी अगर सचिवालय…
Read Moreदुनियाभर के वैज्ञानिकों ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर जताया पूरा भरोसा
नई दिल्ली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन पर भारतीय व विदेशी वैज्ञानिकों ने भरोसा जताया है। हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी बहुत दूर जाना है। कोलकाता सीएसआईआर की वायरोलॉजिस्ट प्रो. उपासना राय ने कहा, एंटीबॉडीज और टी-सेल्स के उत्सर्जन से ये सिद्ध हुआ है कि लंबे समय तक सुरक्षित रहा जा सकता है। दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यनुलोलॉजी के प्रो. सत्यजीत रथ का कहना है कि कोई गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला ये सबसे बड़ी बात है। सिरदर्द और थकान के कुछ मामले थे जो पैरासिटामॉल से ठीक…
Read Moreजोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त की
नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता की लगभग 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि जब्त संपत्तियों में जयपुर, जोधपुर और दिल्ली में 12 फ्लैट, 3 प्लॉट, एक भवन और 31 बीघा कृषि भूमि शामिल हैं। बैंकों में जमा नकदी भी जब्त की गई है। बयान में बताया गया कि यह मामला फर्जी डिग्री और मार्कशीट जारी करने से संबंधित है। इस संदर्भ में केंद्रीय…
Read Moreजय, विकास दुबे को खत्म कर हड़पना चाहता था आर्थिक साम्राज्य
कानपुर जय बाजपेई ने दोहरा खेल खेला है। एक तरफ बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ से ठीक पहले विकास दुबे को असलहे और रकम पहुंचाई तो दूसरी तरफ राहुल तिवारी की मदद की। एक अफसर से दबाव बनवाकर उसने विकास दुबे के खिलाफ राहुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। विकास के रुपये न देने पड़ें, इसलिए उसने ऐसा किया। साथ ही विकास के साम्राज्य पर कब्जा भी जमाना चाहता था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। जय कई सालों…
Read Moreएक ही स्कूल की पांच छात्राओं का कमाल, सभी ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक
पंजाब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। फरीदकोट के गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा स्कूल की चार छात्राओं ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल चेयरमैन राज कुमार थापर, सरपरस्त मुकुंद लाल थापर व डिप्टी डायरेक्टर संदीप थापर ने बताया कि नतीजे में उनके स्कूल की पांच छात्राओं खुशवीर कौर, लवप्रीत कौर, चरनजीत कौर, हरप्रीत कौर व राजवीर कौर ने…
Read Moreलश्कर का मददगार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, छापामारी जारी
जम्मू शहर के पीर मिट्ठा इलाके से पकड़े गए लश्कर के मददगार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी मंगलवार को छापामारी की। आरोपी मुब्बसर भट्ट के संपर्क में रहने वाले छह से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ के हिजबुल और लश्कर के लिए काम करने की आशंका है। हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया कि आखिर मुब्बसर तक हवाला का पैसा कैसे पहुंचा। इसकी तहकीकात की जा रही है। पुख्ता सूचना…
Read Moreहमला नाकाम, 10 आतंकी ढेर, दो लांचिंग पैड तबाह
जम्मू नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में मंगलवार को सेना ने पाकिस्तान के बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) हमले को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई में सीमा पार 10 आतंकी मार गिराए। नियंत्रण रेखा पर की गई कार्रवाई में दहशतगर्दों के दो लांचिंग पैड भी तबाह हो गए हैं। हालांकि सेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर के बाद पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा के कलाल क्षेत्र से बैट हमला करने की कोशिश की। करीब 4 से 6 आतंकी नियंत्रण रेखा के…
Read Moreपर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन ऑर्डर से होम डिलीवरी सेवा की शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने चयनित होटलों से खाना घर ले जाने और होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेने की व्यवस्था शुरू की है। लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर विभिन्न व्यजनों का आनंद ले सकेंगे। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि यह सेवा शिमला के पीटरहॉफ होटल, गुफा एवं आशियाना रेस्तरां, होटल कुंजम मनाली, कैफे मोनाल कुल्लू, कैफे रावी व्यू चंबा और कैफे सतलुज रामपुर में शुरू की है। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य होटलों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने…
Read Moreकोरोना की रफ्तार बढ़ी सरकार ने सैंपलिंग तेज कर दी
शिमला सोलन, सिरमौर के बाद अब शिमला जिला में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से शिमला में मामलों की रफ्तार बढ़ी है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा यहां 97 तक पहुंच गया है। अभी भी 43 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरकार ने जिले के लिए अतिरिक्त कोरोना टेस्ट किट लेने का फैसला लिया है। जिला सोलन और सिरमौर में कोरोना से दहशत का माहौल है। इन दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ों में है। मामले बढ़ने से सरकार भी…
Read More