धर्मशाला कोरोना काल में डाक विभाग में नौकरी का मौका है। प्रदेश भर में ग्रामीण डाक सेवक और शाखा डाकपाल के 634 पद भरने के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। तीस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। दसवीं की मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। आवेदन आने के बाद विभाग दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाएगा। इस मेरिट के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया…
Read MoreCategory: North Zone
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का होगा कोरोना टेस्ट टल गई कैबिनेट की बैठक
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तीन दिनों के लिए क्वारंटीन होने से नौ अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक टल गई है। जानकारी के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर का 8 अक्टूबर को कोरोना टेस्ट होगा। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनके संपर्क के आने से मुख्यमंत्री क्वारंटीन हुए हैं। तीन दिनों तक वह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। ऐसे में अब कैबिनेट बैठक टाल दी है। बैठक की आगामी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस बार मंत्रिमंडल की बैठक अहम मानी जा रही थी। इसमें…
Read Moreवूल फेडरेशन के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की
शिमला हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोकपुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें प्रदेश के भेड़ पालकों की समस्याओं के बारे में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल पशुधन में 44 प्रतिशत भेड़ें और बकरियां शामिल है और इनका प्रदेश की आर्थिकी में योगदान है। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों के व्यवसाय को संरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने राज्यपाल को भेड़ पालकों की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित देश के 200+ प्रतिभागी ले रहे हैं भाग
सोलन अक्टूबर 6, भारत की सबसे बड़ी स्कूल क्विज़ ‘Q?riosity’, उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए वार्षिक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आज शूलिनी विश्वविद्यालय में प्रबंधन विज्ञान और उदार कला संकाय द्वारा उद्घाटन किया गया। क्विज़ XI और XII कक्षा के सभी विषयों के छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रतियोगिता में देश के सभी हिस्सों के 200+ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस बार महामारी की स्थिति के कारण यह अगले दो हफ्तों के लिए ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। क्विज़ सोच, योग्यता और सामान्य ज्ञान …
Read Moreवाहन कंपनियों का बंपर डिस्काउंट, जानिए कौन सी कार है सस्ती
नई दिल्ली त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ग्राहकों को लुभाने के लिए वाहन कंपनियों ने बंपर डिस्काउंट की पेशकश की है। सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति ऑल्टो से लेकर डिजायर तक बंपर छूट दे रही, तो ह्यूंडई आई-20 को सस्ते दाम पर बेच रही है। होंडा ने कई मॉडल पर 2 लाख से ज्यादा छूट दी है, रेनो ने भी दाम घटाए हैं। मारुति…53 हजार तक छूट डिजायर पर कंपनी 44 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जबकि एस-प्रेसो पर 48 हजार रुपये और ईको पर 38…
Read Moreयोगी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया क्यों जलाया रात में पीड़िता का शव
नई दिल्ली हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होनी है। अदालत इस मामले में दायर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। फिलहाल मामले की एसआईटी जांच चल रही है। टीम उस स्थान पर पहुंची है, जहां पर पीड़िता के शव को जलाया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि हाथरस मामले के बहाने राज्य में दंगा कराने की साजिश रची गई थी। इस मामले में मथुरा से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।…
Read Moreदिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ ग्रीन एप और वार रूम से जंग की तैयारी
नई दिल्ली तापमान गिरने के साथ ही दिल्ली सहित एनसीआर की हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है। उधर, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राजधानी में वायु प्रदूषण के खतरे की आहट देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी के तहत मास्टर प्लान तैयार किया है ताकि कोरोना के दौर में लोगों को प्रदूषण की वजह से परेशानी नहीं झेलनी पड़े। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रदूषण के खिलाफ महाअभियान का आगाज करते हुए सभी एजेंसियों…
Read Moreबादल बोले- राहुल गांधी को पीएम बनने का अनंतकाल तक इंतजार करना होगा
चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का अनंतकाल तक इंतजार करना होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री की यह ऐसी शर्त है जो कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि अधिनियमों को निरस्त करने से पहले राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार करना होगा। सुखबीर बादल ने यह भी घोषणा की कि शिअद कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए वचनबद्ध है तथा इस बार…
Read Moreकैप्टन बोले- पाक-चीन संकट के बीच अब मोदी ने किसानी संकट खड़ा किया
पटियाला (पंजाब) मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खेती कानूनों के खिलाफ लड़ाई जल्द खत्म नहीं होगी, यह लड़ाई लंबी चलेगी। किसानों के साथ पंजाब सरकार पूरी तरह से खड़ी है। कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान और चीन से संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में अब एक नया संकट खड़ा कर दिया है, वह है किसानी संकट। केंद्र ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए बिना वोटिंग और बिना चर्चा खेती कानूनों को पास कर दिया। कैप्टन ने कहा कि यह खेती कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों…
Read Moreआतंकियों का मददगार गिरफ्तार, सेना ने हैंड ग्रेनेड और गोलियां की बरामद
राजोरी राजोरी से थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर जा रही एक टाटा सूमो की तलाशी के दौरान सेना और पुलिस ने आतंकियों के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सोमवार को सेना ने एक पूर्व सूचना पर थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाती टाटा सूमो नंबर जेके13ए-4481 को डेरा गली के पास नाके पर रोका। तलाशी के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड और एके 47…
Read More