
राजोरी
राजोरी से थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर जा रही एक टाटा सूमो की तलाशी के दौरान सेना और पुलिस ने आतंकियों के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सोमवार को सेना ने एक पूर्व सूचना पर थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाती टाटा सूमो नंबर जेके13ए-4481 को डेरा गली के पास नाके पर रोका। तलाशी के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड और एके 47 के 15 राउंड बरामद किए गए।
सेना ने पकड़े गए ओजीडब्ल्यू इरफान अहमद जराल पुत्र बशीर अहमद जराल निवासी रंगीर कैलर शोपियां को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर उसके संपर्क में आने वाले आतंकियों का पता लगाने में जुट गई है।
